सायना नेहवाल की शानदार जीत, क्वॉर्टर्स में पहुंचीं

भारत स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल का डेनमार्क ओपन में शानदार प्रदर्शन जारी है। उन्होंने गुरुवार को जापान की अकाने यामागुची को हराकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नम्बर-10 सायना ने विमेंस सिंगल्स के के प्री-क्वॉर्टर फाइनल में अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी यामागुची को मात दी। सायना ने वर्ल्ड नम्बर-2 यामागुची को केवल 36 मिनट के अंदर सीधे गेमों में 21-15, 21-17 से मात देकर क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई। क्वॉर्टर फाइनल में अब सायना का सामना शुक्रवार को जापान की साएना कावाकामी और एक अन्य जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा में से किसी एक खिलाड़ी से होगा।

Read More

हरभजन सिंह ने की भविष्यवाणी,

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी हरभजन सिंह का कहना है कि भविष्य में चाइनामैन कुलदीप यादव राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज होंगे। हरभजन ने कहा, ‘कुलदीप ने पहले दिन विकेट पर दर्शा दिया था कि वह क्या कर सकते हैं। वह हवा में धीमे हैं और गेंद को दोनों तरफ हिला सकते हैं। ऐसे में उन्हें भारतीय टीम के लिए मुख्य खिलाड़ी की भूमिका में होना चाहिए। भविष्य में वह नम्बर-1 स्पिन गेंदबाज बन सकते हैं।’ वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में कुलदीप सबसे अधिक विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज

Read More

Helicopter Eela Movie Review :

कलाकार – काजोल, रिद्धि सेन, नेहा धूपिया, मुकेश ऋषि निर्देशक – प्रदीप सरकार सिनेमा टाइप – ड्रामा रेटिंग- 2 (**) कहानी  ‘हेलीकॉप्टर ईला’ की कहानी है ईला राईतुरकर (काजोल) की जो एक गायिका होने का ख्वाब देखती है। उसके सपनों को हकीकत का जामा पहनने में उसका प्रेमी अरुण (तोता रॉय चौधरी) पूरा साथ देता है। लेकिन मुंबई की सिंगल मदर ईला रायतुरकर अपने सपनों को कुर्बान कर हर दम अपने बेटे विवान ( रिद्धि सेन)  की फिक्र में रहती है। बचपन से लेकर कॉलेज जाने तक ईला विवान की हर बात का खयाल रखती है। यहां तक कि वो

Read More

अब अपनी पत्नी करीना कपूर के साथ कोई फिल्म नहीं करना चाहते हैं सैफ अली खान

बॉलीवुड के मोस्ट स्टाइलिश कपल सैफ अली खान और करीना कपूर खान अक्सर अपने हॉट फोटोज की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। 2012 में बनी हिन्दी फिल्म‘एजेंट विनोद’ सैफ और करीना के जोड़ी को देखा गया था। इस फिल्म के बाद दोनों को अभी तक एकसाथ पर्दे पर नहीं देखा गया। इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था। लेकिन आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है जिससे जानने के बाद आपका दिल टूट सकता है। क्योंकि सैफ

Read More

प्रधानमंत्री मोदी को नेपाल आने का न्यौता

नेपाल सरकार ने सीता विवाह पंचमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित करने का फैसला किया है। नेपाल में विवाह पंचमी 12 दिसंबर को मनाया जाएगा। प्रत्येक वर्ष विवाह पंचमी के दिन भगवान राम की बारात अयोध्या से नेपाल के जनकपुर तक जाती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोदी अयोध्या से भगवान राम की बारात लेकर जनकपुर पहुंचेंगे। उल्लेखनीय है कि हिंदू मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म नेपाल के जनकपुर में हुआ था। अखबरों ने नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के प्रेस सलाहकार कुंदन आर्यल के हवाले से बताया कि मोदी की जनकपुर यात्रा को

Read More

एच1बी वीजा में बदलाव करेगा ट्रंप प्रशासन,

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारतीय पेशेवरों के बीच लोकप्रिय एच-1बी वीजा नीति में बड़े बदलाव की तैयारी कर रहे हैं। इससे सीधे तौर पर भारतीय आईटी पेशेवरों और वहां काम कर रहीं छोटी-बड़ी भारतीय कंपनियों पर असर पड़ेगा। अमेरिकी सरकार एच-1बी वीजा नीति में बदलाव के लिए जनवरी 2019 में प्रस्ताव लाएगी। इसमें एच-1बी वीजा के तहत आने वाले रोजगार और विशेष व्यवसायों या पेशों की परिभाषा को बदलने की तैयारी है। दरअसल, अभी हर साल करीब 65 हजार एच-1बी वीजा जारी होते हैं, जिनके जरिये अमेरिका में स्थानीय या विदेशी कंपनियां पेशेवरों को अस्थायी नौकरियां देती हैं। इसका सबसे

Read More

दून के 53 नेताओं के चुनाव लड़ने पर रोक,

देहरादून नगर स्थानीय निकाय के 2013 के चुनावों में भाग लेकर आयोग की शर्तें पूरी नहीं करने वाले 53 नेता इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पिछले चुनाव में आय व्यय का ब्योरा न देने वाले इन नेताओं पर चुनाव लड़ने पर छह साल का प्रतिबंध लगाया है। जिन लोगों पर चुनाव लड़ने की रोक है उनमें मेयर पद पर लड़ चुके दो प्रत्याशी भी हैं। नियमानुसार चुनाव परिणाम आने के तीस दिन के भीतर अपने आय व्यय के खर्चे का ब्यौरा अपने रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाता है। ऐसा न करने पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी

Read More

भागलपुर: बम विस्फोट में दो अपराधी घायल,

बिहार के भागलपुर जिले में बब्बरगंज थाना क्षेत्र  के महेशपुर गांव में गुरुवार शाम हुए बम विस्फोट मे जहां दो अपराधी घायल हो गए वहीं दो अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वरीय पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि कुछ अपराधी दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे और इसी दौरान एक अपराधी के पास रखा एक बम अचानक फट गया, जिससे दो अपराधी मोनू कुमार और अमरजीत सिंह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को भागलपुर  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। न्यूज एजेंसी आईएएनएस

Read More

शराबी लड़कों से इज्जत बचाने को मदद के लिए चिल्लाती रही लड़की,

नारी शक्ति की आराधना के पर्व दुर्गा पूजा के बीच लखीसराय में एक दिल दहला देने वाली और समाज को शर्मशार कर देनेवाली घटना सामने आई है। शारदीय नवमी की आधी रात 12 बजे अपनी अस्मत बचाने के लिए एक किशोरी को शहर के केएसएस कॉलेज के बगल स्थित एक तीनमंजिली बिल्डिंग की छत से कूदने को मजबूर होना पड़ा। दुष्कर्म का शिकार होने से बचने को वह छत से कूद पड़ी और बिजली के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आकर झुलसते हुए नीचे सड़क पर आ गिरी। अस्त-व्यस्त कपड़ों में लड़की को अचेत गिरा देख घटनास्थल से आनन-फानन

Read More

डीजीपी मुख्यालय में तैनात नशे में धुत एएसपी ने BJP नेता के रेस्टोरेंट में किया बवाल

डीजीपी मुख्यालय में एडीजी कानून एवं व्यवस्था के कार्यालय में तैनात एक एएसपी ने गुरुवार रात गोमतीनगर के एक रेस्त्रां में जमकर बवाल किया। रेस्त्रां संचालक के मुताबिक एएसपी की गाड़ी में किसी ने टक्कर मार दी थी और वह आरोपी की तलाश में रेस्त्रां में लगे सीसी कैमरों की फुटेज देखने आए थे। आरोप है कि नशे में धुत एएसपी ने बिना किसी बात के ही कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया और गाली-गलौज करने लगे। बवाल की सूचना पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने भी एएसपी का साथ देते हुए कर्मचारियों को मारापीटा और रेस्त्रां में तोड़फोड़ की। घटना की

Read More

Scroll Up