हाल ही में रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ को दर्शकों और क्रिटिक्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। आलिया ने कम ही उम्र में अपनी मेहनत से बॉलीवुड में एक खास जगह बना ली है और अब वो एक ऐसा काम करने वाली हैं जिसके बारे में जानकर आपको गर्व होगा। दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक आलिया अपने वॉरड्रोब से कुछ पसंदीदा चीजों की नीलामी कर रही हैं और इससे जो भी पैसे मिलेंगे वो उसे एक चैरिटी को दे देंगी जो खराब प्लास्टिक की बोतलों को रीसाइकल कर उन लोगों को सौर ऊर्जा उपलब्ध कराने का
Author: admin
तुर्की ने इजरायली राजदूत को निकाला
गाजा सीमा पर फलस्तीनियों के प्रदर्शन पर इजरायल की गोलीबारी के खिलाफ तुर्की ने इजरायली राजदूत को देश छोड़ने का आदेश दिया है। इस बीच, इस गोलीबारी में मरने वाले फलस्तीनियों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 61 हो गई। तुर्की विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां इजरायली राजदूत ईटन नाहे को तलब किया और देश छोड़ने को कहा। इससे पहले उसने अमेरिकी दूतावास को तेल अवीव से यरुशलम ले जाने के डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के फैसले के खिलाफ सोमवार को अमेरिका व इजरायल से अपने राजदूतों को वापस बुला लिया था। यरुशलम में अमेरिकी दूतावास खोलने के खिलाफ गाजा सीमा
अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास से उ. कोरिया नाराज,
उत्तर कोरिया ने आज कहा कि अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य अभ्यास के कारण उसके पास दक्षिण कोरिया के साथ होने वाली उच्च स्तरीय वार्ता स्थगित करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है क्योंकि यह दोनों कोरियाई देशों के बेहतर हुए संबंधों के खिलाफ है। दक्षिण कोरिया के एकता मंत्रालय ने कल कहा कि वार्ता का लक्ष्य उन योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना था जो 27 अप्रैल के कोरियाई शिखर सम्मेलन के बाद निकलकर सामने आयी थी जिसमें कोरिया युद्ध का औपचारिक अंत करना और ‘पूर्ण परमाणु निशस्त्रीकरण’ करना शामिल था। उत्तर कोरिया की आधिकारिक कोरियन सेंट्रल एजेंसी ने अमेरिका-दक्षिण कोरिया सैन्य
कांग्रेस-भाजपा के पिछड़ने से आगे आई जेडीएस
कर्नाटक चुनाव के परिणाम के बाद रोचक हालात बन गए हैं, क्योंकि किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है,पर उसके विरोधी कांग्रेस और जेडीएस ने तुरंत साथ आकर चुनाव बाद गठबंधन की घोषणा कर डाली। दोनों ही पक्षों ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है, अब राज्यपाल को फैसला लेना है। . भाजपा जहां इस चुनाव को अपने लिए जनादेश मान रही है,वहीं कांग्रेस और जेडीएस ने कम सीटें प्राप्त की हैं। इसलिए सबसे बड़ी पार्टी होने KE नाते भाजपा चाहती है कि उसे सरकार बनाने का न्योता मिले। वहीं कांग्रेस
कर्नाटक चुनाव नतीजे
गोवा, मणिपुर और मेघालय विधानसभा चुनाव में बड़ी पार्टी बनने के बाजवूद विपक्ष में आकर बैठी कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव नतीजे को भांपकर कि बीजेपी राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनने जा रही है लेकिन बिना किसी बहुमत के, ऐसे मे कांग्रेस ने बड़ी जल्दी में फैसला किया। मंगलवार की सुबह ग्यारह बजे तक कांग्रेस को इस बात का पता चल गया कि सरकार बनाने के लिए जरूरी 112 के आंकड़े तक बीजेपी नहीं पहुंच पाएगी। जिसके बाद कुछ घंटे पहले तक जेडीएस को बीजेपी का बी टीम बता रही कांग्रेस ने उससे संपर्क किया। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सोमवार को बेंगलुरू
राज्यपाल से मिल येदियुरप्पा ने किया सरकार बनाने का दावा
कर्नाटक विधानसभा चुनाव नतीजे आने के बाद अब किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने के चलते सरकार बनाने की कवायद तेज हो गई है। जेडीएस को कांग्रेस का समर्थन मिलने के बाद भले ही अब अंतिम फैसला राज्यपाल को लेना हो लेकिन दोनों तरफ से पुरजोर कोशिेशें की जा रही है। कांग्रेस-जेडीएस ने जहां एक तरफ बीजेपी पर अपने विधायकों को लालच देकर उन्हें तोड़ने का आरोप लगाया है तो वहीं दूसरी तरफ सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त दिख रही बीजेपी ने कहा कि राजनीति पूरी तरह से संभावनाओं का खेल है। LIVE UPDATES 11.50 AM विधायक दल की बैठक के बाद
CM योगी देर रात पहुंचे बनारस
चौकाघाट फ्लाईओवर हादसे की सूचना के बाद देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी बनारस पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया व शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों से हाल जाना। मौके पर मौजूद अधिकारियों से हादसे की पूरी जानकारी ली। निर्देश दिया कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए और निशुल्क इलाज हो। विशेष विमान से रात करीब 12 बजे सीएम पहुंचे। सबसे पहले कैंट रेलवे स्टेशन के सामने घटनास्थल पर पहुंचकर गिरे हुए गार्डर को देखा और घटना का कारण पूछा। लेकिन अफसर गार्डर कैसे गिरा इस पर कुछ बता नहीं पाए। करीब
कार खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत
पौड़ी में बुधवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां श्रीनगर से गांव जा रहा परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। ज्वाल्पा के समीप पीपलपानी में कार खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के डांग ऐठड़ा बसंत बिहार में रहने वाले महिताब सिंह रावत परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से अपने गांव एकेश्वर ब्लॉक के छामा जा रहे थे। इस दौरान पीपलपानी दिलिंदा बैंड के समीप कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची
परीक्षा सबसे पहले, रिजल्ट में देरी,
बिहार बोर्ड इंटर के नतीजे 30 मई के पहले या सात जून तक इंटर का रिजल्ट आयेगा, इसको लेकर बुधवार को निर्णय लिया जाएगा। यह हाल तब है जबकि बिहार बोर्ड मैट्रिक और इंटर की परीक्षा फरवरी में ही समाप्त हो गई थी। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि अभी रिजल्ट की तिथि निर्धारित नहीं की गई है। इंटर रिजल्ट जून के पहले सप्ताह में भी जारी हो सकता है। सात जून के पहले रिजल्ट निकाल दिया जायेगा। इसको लेकर हम एक-दो दिनों में फैसला ले लेंगे। बिहार बोर्ड सूत्रों की मानें तो 22 से 25 मई के
RBSE 12th Results 2021
Rajasthan Board RBSE 12th Results 2021: आरबीएसई यानी राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 20 मई को जारी किया जा सकता है। रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर चेक किए जा सकते हैं। राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे पहले जारी करेगा। ऐसी भी खबरे हैं कि आर्ट्स के नतीजे पहले जारी किया जा सकता है। आर्ट्स में सबसे ज्यादा विद्यार्थी होते हैं। आपको बता दें कि राजस्थान बोर्ड 12वीं में करीब 826,278 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। इसमें 42,665 कॉमर्स में, 246,254 साइंस में और 537,359 स्टूडेंट्स ह्यूमेनिटीज में रजिस्टर्ड हुए थे। ये परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलीं थीं। वहीं
