मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 15 जुलाई से पॉलीथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लग जाएगा। कानपुर इसकी अगुवाई करेगा। पॉलीथीन प्रदूषण का सबसे बड़ा कारक है। इस पर रोक लगाना जरूरी हो गया था। मंगलवार को सीएम ने गणेश शंकर विद्यार्थी एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट को झंडी दिखाकर रवाना किया। प्लेन रवाना होने से पहले एयरपोर्ट परिसर में आयोजित सभा में सीएम योगी ने कहा कि कानपुर की पहचान देश के बड़े औद्योगिक नगर के रूप में है लेकिन एयर कनेक्टिविटी में पीछे था। आज के समय में हवाई सेवा कानपुर
Author: admin
BJP ने कहा- सुषमा ने मुद्दे का खुद ही हल कर लिया है
बीजेपी ने सोशल मीडिया पर ट्रोल का मुकाबला कर रही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का पार्टी द्वारा बचाव नहीं करने के आरोपों को तवज्जो नहीं दिया है। बीजेपी ने कहा, उन्होंने इस मुद्दे का खुद ही हल कर लिया है। प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने मंगलवार को कहा, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी ने सुषमा के समर्थन में बोला है। पार्टी के प्रवक्ता सिंह और गडकरी से ऊपर नहीं हैं। उन्होंने हल्के फुल्के अंदाज में कहा कि सुषमा उन लोगों में शामिल हैं, जो दूसरों की सुरक्षा करती हैं और उन्हें उन जैसे लोगों
दिल्ली सरकार और LG के अधिकारों की जंग पर CJI बोले- एलजी प्रशासक,
दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल के अधिकारों की जंग के बीच हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर अपील पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय पीठ ने अपना फैसला सुनाना शुरू किया। पहले सीजेआई दीपक मिश्रा ने कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली के प्रशासक हैं, लेकिन चुनी हुई सरकार के काम में बाधा नहीं डाली जानी चाहिए। आइये जानते हैं फैसले से जुड़ी 10 बड़ी बातें- 1- संसद का बनाया कानून सबसे ऊपर है, अराजकता के लिए कोई जगह नहीं है। 2- कैबिनेट और एलजी में मतभेद हो तो
रेलवे भर्ती परीक्षा 2021
रेलवे में ग्रुप डी, लोको पायलट, टेक्नीशियन, रेलवे सुरक्षा बल आदि में निकली 1 लाख 10 हजार पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में आयोजित होगी। इन पदों के लिए रेलवे के पास 2.37 करोड़ आवेदन आए हैं। रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने यह भी कहा कि भारतीय रेलवे अगले साल मार्च-अप्रैल तक 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती का काम पूरा कर लेगा। अभी आवेदनों की छंटनी का काम चल रहा है। यह कार्य 10 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा।
वोडाफोन ने पेश किया स्मार्ट पोस्टपेड प्लान,
वोडाफोन इंडिया ने सोमवार को भारत के सबसे स्मार्ट पोस्टपेड प्लान लांच किया। ये नए प्लान सबसे कम बिल की गारंटी, कॉम्प्लीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेंस, अनलिमिटेड इंटरनेशनल रोमिंग के फायदों और बेजोड़ एंटरटेनमेंट कंटेंट के साथ पेश किए गए हैं। कंपनी के एसोसिएट डायरेक्टर (कंज्यूमर बिजनेस) अवनीश खोसला ने बताया कि उपभोक्ताओं के लिए वोडाफोन के नए रेड पोस्टपेड प्लान्स लांच करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है, जो उनकी एंटरटेनमेंट, ट्रैवल एवं स्मार्टफोन संबंधी सभी जरूरतों को पूरा करेंगे। कॉम्पलीमेंटरी मोबाइल इंश्योरेंस, सबसे कम बिल की गारंटी जैसे ऑफर्स दशार्ते हैं कि वोडाफोन अपनी हर पहल में
बारिश में नहीं सताएंगे कील-मुंहासे
मानसूनी बारिश मई-जून की चिलचिलाती गर्मी से तो राहत दिलाती है, लेकिन त्वचा और बालों के लिए ढेरों मुसीबत भी साथ लाती है। हवा में नमी का स्तर बढ़ने और जीवाणुओं के अधिक सक्रिय हो जाने से व्यक्ति को कील-मुंहासे, एलर्जी व बाल झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि त्वचा रोग विशेषज्ञों की मानें तो मानसून में कुछ सावधानियां बरतकर चेहरे और बालों की चमक बरकरार रखी जा सकती है। त्वचा की रौनक बनाए रखना मुश्किल नहीं 1. तीन से चार बार चेहरा धोएं -हवा में नमी ज्यादा होने से बारिश में त्वचा तैलीय होने और रोम
टेलीकॉम और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली से लुढ़का बाजार,
वैश्विक बाजारों से कमजोरी के रुख के बीच टेलीकॉम और ऊर्जा शेयरों में बिकवाली दबाव के चलते घरेलू घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को गिरावट दर्ज की गई। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स 159 अंक टूटकर 35,264 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 57 अंक टूटकर 10,657 अंक पर बंद हुआ। इन शेयरों को लगा जोर का झटका बीएसई में हुई बिकवाली के दबाव में अधिकांश समूह गिरकर बंद हुए। टेलीकॉम सेक्टर में सबसे अधिक 2.61 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। धातु 1.80 प्रतिशत, पॉवर 1.69 प्रतिशत, यूटिलिटी 1.48 प्रतिशत, रीयल्टी
फ्लिपकार्ट सौदा सरकार की एफडीआई नीति के अनुरूप:
छोटे व्यापारियों के देश भर में विरोध प्रदर्शन के बीच अमेरिकी खुदरा कंपनी वालमार्ट ने फ्लिपकार्ट को खरीदने के अपने फैसले का बचाव करते हुए आज कहा कि यह सरकार की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति के अनुरूप ही है। कंपनी के बयान में कहा गया है कि इस अधिग्रहण से भारत में विनिर्माण को बल मिलेगा। कंपनी अपने बाजार माडल के जरिए स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं को ग्राहकों तक पहुंचाएगी। व्यापारियों के प्रमुख संगठन कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने वालमार्ट-फ्लिपकार्ट सौदे के खिलाफ आज देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन किया। कैट ने सरकार से इस सौदे को रद्द
FIFA WC: बेल्जियम का करिश्माई खेल
सोमवार को 2021 फीफा वर्ल्ड कप में रोंगटे खड़े कर देने वाले मैच में बेल्जियम ने टाइम पूरा होने से चंद सैकंड पहला गोल मारकर जापान को 3-2 से मात दी। इसी के साथ जापान इस टूर्नामेंट से बाहर हो गया है और बेल्जियम क्वार्टर फाइनल में पहुंच गया है। बेल्जियम ने इस खेल में 2-0 से पिछड़े हुए करिश्माई अंदाज में 3-2 से जीत हासिल की है। इस मैच में पहला हाफ बिना गोल के रहा। दोनों टीमों पहले 45 मिनट खूब मशक्कत की लेकिन हाफ टाइम तक गोल नहीं कर सके। दूसरे हाफ में सभी पांच गोल पड़े।
B’DAY SPL: भज्जी के नाम हैं ऐसे रिकॉर्ड्स
भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल स्पिनरों में शुमार और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। भज्जी का जन्म 3 जुलाई 1980 को पंजाब के जलंधर में हुआ था। लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हरभजन सिंह ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2016 में खेला था। यूएई के खिलाफ भज्जी ने भारत के लिए ट्वंटी20 मैच खेला और उसके बाद से उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। भज्जी भले ही टीम इंडिया का हिस्सा ना हों, लेकिन उनके नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स हैं, जो आजतक कोई नहीं तोड़
