बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपने गर्म मिजाजा, तो टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन धौनी अपने कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं। लेकिन दोनों की एक चीज बहुत ही खास है और वो है उनका दोस्ती निभाने का अंदाज। जी हां, बॉलीवुड और क्रिकेट का हमेशा से ही खास कनेक्शन रहा है और अकसर इसे देखा भी जाता है। बॉलीवुड के भाई सलमान खान और कैप्टन कूल भी अपनी खास दोस्ती को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। हाल ही सलमान खान की इफ्तार पार्टी में भी धौनी और उनकी पत्नी साक्षी को देखा गया था। वहीं, इससे पहले
Author: admin
सलमान के फैन्स के लिए BAD NEWS,
सलमान खान के शो ‘दस का दम’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बता दें कि सलमान 9 साल के बाद अपना शो ‘दस का दम’ लेकर आए थे। फैन्स भी इस शो को लेकर काफी उत्साहित थे और शुरुआत में शो को काफी पसंद भी किया गया। लेकिन अब खबर आ रही है कि जल्द ही ये शो बंद हो सकता है। फैन्स को अब ये शो ज्यादा पसंद नहीं आ रहा है। जी हां, एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक ‘दस का दम’ जल्द ही बंद हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि ये शो
‘संजू’ को देखकर ऐसा था अक्षय के बेटे का रिएक्शन
रणबीर कपूर स्टारर ‘संजू’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक, सबको ये फिल्म पसंद आई है। अब हाल ही में अक्षय कुमार ने अपने बैनर तले बनी फिल्म ‘चुम्बक’ का ट्रेलर रिलीज किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात की। अक्षय से इस दौरान पूछा गया कि क्या उन्होंने संजू देखी? इस पर अक्षय ने कहा, ‘जी नहीं…बदकिस्मती से मैंने अभी तक संजू नहीं देखी है, लेकिन मेरे बेटे आरव ने जरूर ये फिल्म देखी है और उसे ये फिल्म बहुत पसंद आई है। जब वो फिल्म देखकर आया तो उसने मुझे बताया
थाईलैंड की गुफा में खिलाड़ियों को विश्व कप फाइनल देखने का निमंत्रण
विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 स्कूली बच्चों और उनके कोच को 15 जुलाई को मास्को में होने वाले फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा 23 जून के बाद से ही बच्चों के बचाव अभियान की खबरों पर लगातार नजर बनाए हुए है। फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो ने थाइलैंड फुटबाल एसोसिएशन को भेजे एक पत्र में कहा, “जैसा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि अगर वे आगामी दिनों में अपने परिवारों से मिलते हैं और उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा
बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण 11 की मौत,
शनिवार को एनएचके ने कहा कि, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी और मध्य जापान में 11 लोगों की मौत के साथ कम से कम 45 लोग लापता हो गए हैं। इसके साथ ही 16 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप पश्चिमी होन्शू के चार प्रान्तों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों के बढ़ते जलस्तर और तेज हवाओं के चलने के बारे में अंदेशा जताया है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि पश्चिमी-पूर्वी जापान के बीच अलग-अलग घनत्व वाली हवाएं सामान्य हो गई
बल्लियों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, 2013 की आपदा में टूटा था पुल
चमोली जिले में उर्गम घाटी के गांवों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खास कर बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां रास्ते, पुलिया टूटी हैं। बच्चे बल्लियों से बने काम चलाऊ पुल के सहारे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। उर्गम घाटी की कल्प नदी पर बना पुल 2013 की आपदा से टूट गया था। यह पुल उर्गम घाटी के क ई गांवों को जोडता था। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह बताते हैं कि 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुल अभी
बिहार के सीएम नीतीश आज दिल्ली में करेंगे पार्टी
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। शाम को उनकी अध्यक्षता में जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में रविवार को दिल्ली के जदयू केन्द्रीय कार्यालय में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय होगा। जदयू के राष्ट्रीय सचिव आफाक अहमद व रवीन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर नेताओं का शुक्रवार से ही दिल्ली पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। बैठक में पार्टी के पार्टी पदाधिकारियों, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ ही कार्यकारिणी के करीब 100 नेता शामिल
मां और दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाया
मांडा में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों को जिंदा फूंक दिया गया। गुरुवार आधी रात पड़ोसियों ने मासूमों की चीखें सुनीं तो उनका दिल दहल उठा। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सास-ससुर, जेठ-जेठानी को हिरासत में ले लिया गया है। मांडा के कोईलारी गांव निवासी शिव बहादुर मुम्बई में नौकरी करता है। गुरुवार रात उसके पिता राज कुमार व मां रामरति देवी घर के बाहर सो रहीं थी। पत्नी गीता देवी तीन साल के
पंजाब में 30 हजार NRI दूल्हों ने छोड़ा पत्नी का साथ
पंजाब राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से द्वारा पत्नियों को छोड़ने के 30 हजार से ज्यादा कानूनी मामले राज्य में लंबित हैं। महिला आयोग ने केंद्र से इस संकट पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने का आग्रह किया है। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस तरह की महिलाओं की दुर्दशा के मुद्दे को उठाया, जो एनआरआई दुल्हों के धोखाधड़ी व शोषण की शिकार हैं। गुलाटी ने कहा कि मंत्री ने उन्हें जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, पंजाब में अकेले
तीन तलाक के खिलाफ जंग शुरु करने वाली शायरा बानो कर सकती हैं BJP ज्वाइन
तीन तलाक के खिलाफ पर लड़ाई शुरू करने वाली उत्तराखंड की शायरा बानो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकती है। इस सिलसिले में बानो ने शुक्रवार को अपने पिता इकबाल अहमद के साथ भाजपा राज्य अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात की। भट्ट से मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की। भट्ट ने कहा, ‘बानो ने आज मुझसे मुलाकात की थी। अब वह विश्वभर में चेहरा बन गई हैं और हमारी पार्टी में उनका स्वागत करने में हमें काफी खुशी होगी।’ बानो ने साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ याचिका
