सुप्रीम कोर्ट में आज से फिर शुरू होगी सुनवाई

अयोध्या राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) से सुनवाई शुरू करेगा। इससे पहले 17 मई को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टस अशोक भूषण और एसए नजीर की पीठ ने मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी। वहीं 17 मई को मुस्लिम पक्षकारों की ओर से दलील पेश की गई थी कि 1994 के इस्माइल फारूकी के मामले में आए फैसले में कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति जताई थी। उसमें कहा गया है कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है। ऐसे में इस फैसले के एक बार फिर

Read More

प्रत्यर्पण पर सक्रियता से विचार कर रहा है मलेशिया

भारत ने गुरुवार को कहा कि विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण अनुरोध पर मलेशिया सक्रियता से विचार कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने जनवरी में नाइक को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया था। नाइक अपने घृणा भाषणों के जरिए युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर भड़काने के आरोप में वांछित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस समय हमारे अनुरोध पर मलेशियाई पक्ष गंभीरता से विचार कर रहा है। कुआलालंपुर में हमारा उच्चायोग इस संबंध में संबंधित मलेशियाई अधिकारियों से नियमित संपर्क में है। रवीशु कुमार से नाइक के प्रत्यर्पण को

Read More

उन्नाव में वीडियो वायरल कांड में 7 पर रिपोर्ट दर्ज,

गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ रेप के प्रयास का वीडियो वायरल होने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। गुरुवार की रात महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल हुआ तो गंगाघाट पुलिस ने चोरी का मामला बताकर आकाश नाम के आरोपी को गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। घटना से सकते में आए पुलिस प्रशासन ने इसकी भरपाई करने के लिए शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। एसपी हरीश कुमार ने जानकारी दी की घटना में 7 लोग

Read More

मिशन-2019: अमित शाह बोले,

भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को ताजनगरी में लगभग आठ घंटे ‘मिशन-2019’ को लेकर संगठन के साथ मंथन किया। यूपी में इस बार लोकसभा की 74 सीटें जीतने और 51 फीसदी वोट प्रतिशत जुटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की तरह आक्रामक तेवर अपनाने की बात कही। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, तो यह कहकर र्कारूकर्ताओं में उत्साह जगाया कि विपक्षी पार्टियों में अकेले लड़ने का दम नहीं है इसलिए वह भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं। अमित शाह ताजनगरी के निजी होटल में ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की लोकसभा

Read More

शोपियां से अगवा पुलिसकर्मी जावेद अहमद का शव हुआ बरामद

कश्मीर के शोपियां जिले से अगवा किए गए जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव एक दिन बाद शुक्रवार को कुलगाम के परिवान से बरामद हुआ है। 27 वर्षीय डार को गुरूवार की शाम एक दवा दुकान से अगवा किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें 27 वर्षीय जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार को परिवान कुलगाम में मिला। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि वह फिलहाल इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी अपनी कार में उनके घर वेहिल चटवाटन के पास करीब साढ़े नौ बजे घूम रहे थे। डार पूर्व सुपरिटेंडेंट

Read More

IRCTC: खाने में सुधार के लिए कैटरिंग ठेकेदारों पर कसी जाएगी नकेल

रेलवे के कैटरिंग ठेकेदारों पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक ट्रेन में आईआरसीटी अपने मैनेजर तैनात करने जा रही है। ट्रेन की पेंट्रीकार से लेकर कोच में यात्रियों को खाना परोसने वाले वेंडर-वेटर पर नजर रखेगा। खाने में किसी प्रकार की शिकायत होने पर यात्री सीधे मैनेजर से शिकायत कर सकेंगे। दोषी पाए जाने पर मैनेजर ठेकेदार पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। रेलवे की खानपान सेवा में सुधार के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ने रेलवे बोर्ड से प्रत्येक ट्रेन में मैनेजर के लिए समर्पित बर्थ आवंटन की मांग की है। आईआरसीटीसी के इस प्रस्ताव पर बोर्ड ने दो जुलाई

Read More

Jio Gigafiber, Jiophone 2 लॉन्च,

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम 2021 (RIL AGM 2021) का आयोजन किया। मुंबई के मातृश्री सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संबोधित किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बहुप्रतीक्षित जियो गीगा फाइबर (Jio Giga fiber) और जियो फोन 2 (Jio Phone 2) से पर्दा उठाया। Jio Giga fiber ब्रॉडबैंड सर्विस है जो कि टीवी के लिए एक सेटअप बॉक्स के साथ आएगा। इंटरनेट सेवा के अलावा इसमें टीवी कॉलिंग फीचर का भी फीचर दिया गया है। वहीं, आरआईएल एजीएम 2021 (RIL AGM 2021) में आकाश और ईशा अंबानी ने जियो फोन 2

Read More

पेंट और वार्निश से मल्टीपल स्कलोरोसिस का खतरा

पेंट और वार्निश में मौजूद रसायन लोगों में नसों से जुड़ी विकृति मल्टीपल स्कलेरोसिस का खतरा बढ़ा सकती है। एक नए अध्ययन में ऐसा दावा किया गया है।  यह अध्ययन ‘ न्यूरोलॉजी  पत्रिका में प्रकाशित हुआ है। इस अनुसंधान में पाया गया कि पेंट या अन्य विलायकों (सॉल्वेंट) के संपर्क में आने वाले लोगों में ऐसे लोगों के मुकाबले मल्टीपल स्कलेरोसिस होने का खतरा 50 प्रतिशत ज्यादा बढ़ जाता है जो इसके संपर्क में बिलकुल नहीं आते। मल्टीपल स्कलेरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें दिमाग और रीढ़ के नसों का सुरक्षा कवच नष्ट हो जाता है। अनुसंधानकर्ताओं का कहना है

Read More

आभूषण कारोबारियों की लिवाली से महंगा हुआ सोना

मजबूत वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों के लिवाली बढ़ाने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 210 रुपये उछलकर 31,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी पर अभी भी दबाव बना हुआ है और यह फिसलकर 40,000 रुपये के स्तर से नीचे आ गई। चांदी 390 रुपये गिरकर 39,910 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 210 रुपये सुधरकर क्रमश: 31,570 रुपये और 31,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले चार कारोबारी सत्रों में सोना 290 रुपये गिरा था। हालांकि, आठ ग्राम वाली

Read More

ये विमान कंपनी लेकर आई धमाकेदार ऑफर

देश में हवाई यात्रियों की बढ़ती संख्या के बीच विमानन कंपनियों ने एक बार फिर सस्ती उड़ानों का तोहफा दिया है। स्पाइसजेट, एयर एशिया और विस्तारा जैसी विमानन कंपनियां अपने ग्राहकों को एयर टिकट पर बड़ी छूट दे रही हैं। सबसे धमाकेदार ऑफर स्पाइसजेट ने पेश किया है। इस विमानन कंपनी ने ‘मेगा मानसून सेल’ के नाम से एक हजार से भी कम रुपये में हवाई सफर का तोहफा दिया है। स्पाइसजेट की उड़ानों के लिए बुकिंग बुधवार 4 जुलाई से शुरू हो चुकी है और यह 8 जुलाई तक चलेगी। कंपनी ने पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर चुनिंदा

Read More

Scroll Up