थाईलैंड की गुफा में खिलाड़ियों को विश्व कप फाइनल देखने का निमंत्रण

विश्व फुटबाल की नियामक संस्था-फीफा ने थाईलैंड की गुफा में फंसे 12 स्कूली बच्चों और उनके कोच को 15 जुलाई को मास्को में होने वाले फीफा विश्व कप का फाइनल देखने के लिए आमंत्रित किया है। समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, फीफा 23 जून के बाद से ही बच्चों के बचाव अभियान की खबरों पर लगातार नजर बनाए हुए है। फीफा के अध्यक्ष गियानी इन्फैंटिनो ने थाइलैंड फुटबाल एसोसिएशन को भेजे एक पत्र में कहा, “जैसा कि हम सब उम्मीद करते हैं कि  अगर वे आगामी दिनों में अपने परिवारों से मिलते हैं और उनका स्वास्थ्य उन्हें यात्रा

Read More

बाढ़ और मूसलाधार बारिश के कारण 11 की मौत,

शनिवार को एनएचके ने कहा कि, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण पश्चिमी और मध्य जापान में 11 लोगों की मौत के साथ कम से कम 45 लोग लापता हो गए हैं। इसके साथ ही 16 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना घर छोड़ दिया है। जापान के मौसम विभाग ने मुख्य द्वीप पश्चिमी होन्शू के चार प्रान्तों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने भूस्खलन, नदियों के बढ़ते जलस्तर और तेज हवाओं के चलने के बारे में अंदेशा जताया है। एजेंसी ने कहा है कि हालांकि पश्चिमी-पूर्वी जापान के बीच अलग-अलग घनत्व वाली हवाएं सामान्य हो गई

Read More

बल्लियों के सहारे स्कूल जाने को मजबूर हैं बच्चे, 2013 की आपदा में टूटा था पुल

चमोली जिले में उर्गम घाटी के गांवों में स्कूली बच्चों को विद्यालय जाने में खासी परेशानी का सामना करना पड रहा है। खास कर बरसात के दिनों में यह स्थिति और भी विकट हो जाती है। कई स्कूल ऐसे हैं जहां रास्ते, पुलिया टूटी हैं। बच्चे बल्लियों से बने  काम चलाऊ पुल के सहारे स्कूल जाने पर मजबूर हैं। उर्गम घाटी की कल्प नदी पर बना पुल 2013 की आपदा से टूट गया था। यह पुल उर्गम घाटी के क ई गांवों को जोडता था।  क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता रघुवीर सिंह बताते हैं कि 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हुआ पुल अभी

Read More

बिहार के सीएम नीतीश आज दिल्ली में करेंगे पार्टी

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार की दोपहर दिल्ली पहुंचेंगे। शाम को उनकी अध्यक्षता में जदयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी। इस बैठक में रविवार को दिल्ली के जदयू केन्द्रीय कार्यालय में होने वाली पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का एजेंडा तय होगा। जदयू के राष्ट्रीय सचिव आफाक अहमद व रवीन्द्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को लेकर नेताओं का शुक्रवार से ही दिल्ली पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया। बैठक में पार्टी के पार्टी पदाधिकारियों, 22 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ ही कार्यकारिणी के करीब 100 नेता शामिल

Read More

मां और दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाया

मांडा में पारिवारिक विवाद के बाद एक महिला और उसके दो मासूम बच्चों को जिंदा फूंक दिया गया। गुरुवार आधी रात पड़ोसियों ने मासूमों की चीखें सुनीं तो उनका दिल दहल उठा। पुलिस ने मृतका की मां की तहरीर पर पति समेत पांच के खिलाफ हत्या व दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल सास-ससुर, जेठ-जेठानी को हिरासत में ले लिया गया है। मांडा के कोईलारी गांव निवासी शिव बहादुर मुम्बई में नौकरी करता है। गुरुवार रात उसके पिता राज कुमार व मां रामरति देवी घर के बाहर सो रहीं थी। पत्नी गीता देवी तीन साल के

Read More

पंजाब में 30 हजार NRI दूल्हों ने छोड़ा पत्नी का साथ

पंजाब राज्य महिला आयोग ने शुक्रवार को कहा कि अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) से द्वारा पत्नियों को छोड़ने के 30 हजार से ज्यादा कानूनी मामले राज्य में लंबित हैं। महिला आयोग ने केंद्र से इस संकट पर रोक लगाने के लिए कानून बनाने का आग्रह किया है। आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से नई दिल्ली में मुलाकात की और इस तरह की महिलाओं की दुर्दशा के मुद्दे को उठाया, जो एनआरआई दुल्हों के धोखाधड़ी व शोषण की शिकार हैं। गुलाटी ने कहा कि मंत्री ने उन्हें जरूरी कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा, पंजाब में अकेले

Read More

तीन तलाक के खिलाफ जंग शुरु करने वाली शायरा बानो कर सकती हैं BJP ज्वाइन

तीन तलाक के खिलाफ पर लड़ाई शुरू करने वाली उत्तराखंड की शायरा बानो भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर सकती है। इस सिलसिले में बानो ने शुक्रवार को अपने पिता इकबाल अहमद के साथ भाजपा राज्य अध्यक्ष अजय भट्ट से मुलाकात की। भट्ट से मुलाकात के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने की अपनी ख्वाहिश जाहिर की। भट्ट ने कहा, ‘बानो ने आज मुझसे मुलाकात की थी। अब वह विश्वभर में चेहरा बन गई हैं और हमारी पार्टी में उनका स्वागत करने में हमें काफी खुशी होगी।’ बानो ने साल 2016 में सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ याचिका

Read More

यूपी में जीत के लिए भाजपा तैनात करेगी ढाई लाख साइबर योद्धा

भारतीय जनता पार्टी 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए सोशल मीडिया को अपना अहम हथियार बनाने जा रही है। प्रदेश में 74 सीटों को जीतने और 51 फीसदी तक मत प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर चल रही भाजपा अपने गठित सभी एक लाख 30 हजार बूथों में हर एक पर दो साइबर योद्धा बनाने जा रही है। अगले दो महीनों में सभी बूथों पर पार्टी के दो लाख 60 हजार साइबर योद्धा खड़े हो जाएंगे। हर बूथ कमेटी में चिन्हित किए जाएंगे दो योद्धा भाजपा प्रदेश में एक लाख 47 हजार बूथों में अब तक एक लाख 30 हजार

Read More

OnePlus 6 खरीदना है तो जल्दी करें

OnePlus 6 खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिए खुशखबरी है। स्मार्टफोन पर 2000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। यह ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon India पर HDFC बैंक के जरिए से छूट मिल रही है।   वनप्लस 6 पर HDFC बैंक ने इंस्टैंट डिस्काउंट का ऐलान किया है। फोन पर 4 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक यह ऑफर दिया जा रहा है। इस ऑफर का लाभ लेने के लिए ग्राहक के पास HDFC बैंक का डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड होना जरूरी है। इसके अलावा इस ऑफर के तहत ग्राहक एक OnePlus 6 की अधिकतम खरीद सकेंगे। HDFC बैंक ने

Read More

दांतों से जुड़े ये 7 मिथक पता हैं आपको

हम सभी सफेद दांत और सुंदर मुस्कुराहट की चाह रखते हैं, जिसे पाना अब हमारे लिए मुश्किल नहीं है। दंत चिकित्सकों से परामर्श करने के साथ नियमित रूप से ब्रश करने और मुंह धोने से आप आसानी से सफेद दांत पा सकते हैं। घरेलू उपचार और बाजार में मौजूद उत्पादों के कारण कई बार तथ्यों और मिथकों के बीच अंतर ढूंढना मुश्किल हो जाता है। दांत की सफाई को लेकर किसी भी प्रकार की गलतफहमी आपके मौखिक स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। डेंटल एक्सपर्ट ने दांतों को साफ करने से जुड़े सात काल्पनिक बातें बताई हैं जिन पर

Read More

Scroll Up