दो दशक तक सेवा देने के बाद याहू मैसेंजर की मंगलवार को विदाई हो गई। याहू की ओर से ऐलान कर दिया गया था कि 17 जुलाई का बाद उनका मैसेंजर काम नहीं करेगा। किसी समय में यह काफी लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफार्म था पर गूगल की लोकप्रियता ने धीरे-धीरे इसको पीछे छोड़ दिया। याहू ने बताया है कि कुछ नए बदलावों के साथ कंपनी अपने नए एप स्क्विरल को याहू मैसेंजर की जगह पेश करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि यूजर्स को यह एप काफी पसंद आएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि नए एप स्क्विरल को
Author: admin
सेंसेक्स 36,630 अंक की अभूतपूर्व ऊंचाई पर,
देश के शेयर बाजार बुधवार को मजबूती के साथ खुले। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.37 बजे 110.14 अंकों की मजबूती के साथ 36,630.10 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 41.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,049.80 पर कारोबार करते देखे गए। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 202.45 अंकों की मजबूती के साथ 36,722.41 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 52.15 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 11,060.20 पर खुला।
गुप्त नवरात्रि की छठी देवी हैं त्रिपुर भैरवी हैं दृढ़ निश्चय की प्रतीक
गुप्त नवरात्रि की छठी महाविद्या त्रिपुर भैरवी हैं। इनका संबंध काल भैरव से है। यह काल भैरव की शक्ति हैं। इनके ही आदेश से काल भैरव कार्य करते हैं। देवी भगवती का यह स्वरूप विनाशकारी और विध्वंसकारी है। हमेशा विनाश और विध्वंस अशुभ नहीं होता। निर्माण से पहले विध्वसं ही होता है। जिस प्रकार से जीवन से पहले मृत्यु निश्चित है और मृत्यु के बाद जीवन निश्चित है, उसी प्रकार निर्माण के बाद विध्वंसऔर विध्वंस के बाद निर्माण निश्चित है। पुराने मकान को तोड़कर नया मकान बनता है, ठीक उसी प्रकार देवी भगवती अपने इस स्वरूप के माध्यम से विनाश
इन पांच बडी़ वजहों से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ गंवाया तीसरा वनडे मैच
लीड्स में खेले गए आखिरी और सीरीज के निर्णायक वनडे मैच में भारत को इंग्लैंड के हाथों आठ विकेट से करारी हार झेलनी पडी़। साथ ही इंग्लैंड ने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। वहीं, टीम इंडिया का इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतना का सपना टूट गया। हम आपको उन 5 बडे़ कारणों के बारे में बता रहे हैं जिसकी वजह से भारत ने मैच गंवाया…. 1.पहाड़ की तरह खड़े रहे रूट और मॉर्गन निश्चित रूप से जो रूट और इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन इस मैच के हीरो हैं। दोनों पहाड़ की तरह भारतीय गेंदबाजों के सामने खडे़ रहे
मैच के बाद इस बात से नाखुश दिखे कप्तान विराट कोहली, बोले- हम कभी मैच में थे ही नहीं
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। पहला मैच गंवाने के बाद इंग्लैंड ने दूसरा और तीसरा वनडे इंटरनेशनल मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा किया। मंगलवार को लीड्स के हेंडिंग्ले में खेले गए मैच में भारत को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने हर डिपार्टमेंट में भारत से बेहतर प्रदर्शन किया जीत दर्ज की। मैच के बाद कप्तान विराट कोहली टीम के प्रदर्शन से काफी नाखुश नजर आए। विराट ने मैच के बाद कहा, ‘रनों के मामले में हम कभी भी मैच में अच्छी स्थिति में नहीं थे। 25-30
‘रीता मां’ के निधन से शॉक्ड हुईं जूही परमार, अधूरी रह गई ये इच्छा
फेमस फिल्म और टीवी एक्ट्रेस रीता भादुड़ी का आज सुबह निधन हो गया। लो लंबे समय से आईसीयू में भर्ती थी और किडनी फेल होने की वजह से ही उनकी हालात खराब हुई। रीता भादुड़ी के निधन की खबर टीवी और फिल्मों के जाने-माने एक्टर शिशिर शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। सीरियल‘कुमकुम-प्यारा सा बंधन’ में लंबे समय तक रीता के साथ काम कर चुकी एक्ट्रेस जूही परमार को भी उनके जाने से गहरा धक्का लगा है। वो रीता के बेहद करीब थीं और प्यार से उन्हें ‘रीता मां’ कहती
अमेरिका के खिलाफ साजिश
अमेरिका ने रूस की एक महिला को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने अमेरिका में विदेशी एजेंट के तौर पर पंजीकरण नहीं करवाया था और साजिश रचते हुए रूस की एजेंट के तौर पर काम किया। रूसी महिला मारिया बुटिना (29) को 15 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था। वह रूस की नागरिक है और वॉशिंगटन डीसी में रह रही थी। सोमवार दोपहर वह अदालत में पेश हुईं। उसके मामले पर बुधवार को सुनवाई होगी, इस दौरान वह हिरासत में रहेगी। अदालत में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, वह वर्ष 2015 से कम से कम फरवरी 2017 तक
रूस पर दिए गए बयान से पलटे ट्रंप,
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी चुनाव में रूस के कथित दखल संबंधी अपने एक दिन पहले के बयान से पलट गए हैं। ट्रंप ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मैंने गलती से वह बयान दे दिया था। ट्रंप ने कहा कि 2016 के चुनाव में रूस के कथित दखल के अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) के दावों को मानते हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को दिए गए उनके बयान का मतलब था कि उन्हें रूस के कथित दखल करने का कोई कारण नजर नहीं आता। उन्होंने कहा,“मैंने कॉन्फ्रेंस की ट्रांसक्रिरप्ट पढ़ी, तो लगा कि मुझे सफाई देनी चाहिए।” ट्रंप
UP: मैनेजर संभालेंगे नगर निगम का मैनेजमेंट
उत्तर प्रदेश सरकार नगर निगम और बड़े नगरपालिका में बेहतर प्रबंधन के लिए मैनेजर की तैनाती करने जा रही है। ये मैनेजर निगम की व्यवस्था का बेहतर प्रबंधन करेंगे। योजनाओं पर नजर रखेंगे। आय बढ़ाने के उपाय करेंगे। प्रदेश स्तर से इसके लिए 564 एमबीए डिग्री धारकों की भर्ती होने जा रही है। शासन स्तर से इस संबंध में नगर निगम को सूचना जारी कर दी गई है। शासन स्तर से ही 564 एमबीए डिग्री धारकों की आउटसोर्सिंग पर भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। शासन चाहता है कि नगर निगम और नगरपालिकाओं की स्थिति बेहतर हो। शासन पर निभर्रता कम
मालगाड़ी की नौ बोगियों को काटकर सैकड़ों बोरा खाद लूटा
इंजन खराब होने के कारण रुकी एक मालगाड़ी की नौ बोगियों को काट कर स्थानीय ग्रामीण सैकड़ों बोरा डीएपी खाद लूट ले गए। मंगलवार को दिनदहाड़े हुई इस घटना के घंटों बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर 150 बोरा ट्रैक के आसपास पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने रामपुरहाट से आई आरपीएफ की टीम के सुपुर्द कर दिया। मालगाड़ी रामपुरहाट से भागलपुर जा रही थी। हरिणसिंगा हॉल्ट और शिकारीपाड़ा के बीच जगतपुर गांव के पास इंजन ने काम करना बंद कर दिया। शिकारीपाड़ा के स्टेशन प्रपंधक विजेन्द्र मंडल ने बताया कि 42 बोगी वाली इस मालगाड़ी को इंजन
