पुलिस ने कलेक्ट्रेट परिसर से सटे जिला योजना विभाग के भवन में शराब पार्टी करते स्थानीय अभियंत्रण संगठन (एलईओ) के कनीय अभियंता मनीष पाठक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में जेई के अलावे शहर के संजय कुमार और कौशलेंद्र कुमार शामिल हैं। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद गुरुवार को तीनों को जेल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम एलईओ कार्यालय में तीनों शराब पी रहे थे। बताया जा रहा है कि किसी ने इसकी सूचना डीएम को दे दी। सरकारी कार्यालय में शराब पीने की सूचना मिलते
Author: admin
एनएच 31 पर ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, मौके पर मौत
एनएच 31 पर खत्म हुआ तीन युवकों के मौत का सफर। देर रात हाईवे पर बाइक सवार तीन युवकों को अनियंत्रित ट्रक ने रौंद दिया। तीनों की मौके पर मौत। दरअसल गुरुवार की देर रात खगड़िया के पसराहा और देवठा बजरंगवली मंदिर के बीच एनएच 31 पर एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से तीन बाइक सवार युवक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतकों में मड़ैया ओपी क्षेत्र स्थित मड़ैया बाजार के मो मोहसिन के 26 वर्षीय बेटा एजाजुल, मो सुलेमान का 35 वर्षीय बीटा मो अजमेर और मो अजमद का 26 वर्षीय पुत्र मो अजमेर शामिल
12वीं की छात्रा से गैंगरेप की कोशिश,
मीरगंज थाना क्षेत्र में 12वीं छात्रा को सरेराह खेत में खींचकर तीन युवकों ने रेप की कोशिश की और वीडियो भी बनाते रहे। छात्रा के विरोध करने और चीख-पुकार मचने पर लोगों को जुटता देख तीनों भाग निकले। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों के खिलाफ पाक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने दावा किया कि वायरल वीडियो देखने के बाद खुद कार्रवाई करते हुए आरोपितों को शिकंजे में लिया गया। मीरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा बुधवार की शाम बाजार से अपने घर लौट
पीएम मोदी के पिछले 4 साल के विदेश दौरे में खर्च हुए 1,484 करोड़ रुपये
सरकार ने गुरुवार को बताया कि जून 2014 के बाद से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की 84 देशों की यात्रा के दौरान चार्टर्ड उड़ानों, विमानों के रखरखाव और हॉटलाइन सुविधाओं पर 1,484 करोड़ रुपये खर्च हुआ है। विदेश मामलों के राज्य मंत्री वीके सिंह ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा में मोदी के विदेश यात्रा के दौरान उक्त तीन मदों में किये गए खर्च का ब्यौरा दिया। आंकड़ों के अनुसार, 15 जून 2014 और 10 जून 2021 के बीच की अवधि के दौरान प्रधान मंत्री के विमान के रखरखाव पर 1088.42 करोड़ रुपये और चार्टर्ड उड़ानों पर 387.26
भाजपा को चर्चा के लिए साढ़े तीन घंटे, कांग्रेस को 38 मिनट का समय मिला
सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाला मुख्य दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) आज शुक्रवार को लोकसभा में इस पर चर्चा की शुरुआत करेगा और अध्यक्ष ने उसे बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया है। पार्टी की ओर से जयदेव गल्ला पहले वक्ता होंगे। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को प्रस्ताव पर अपने विचार रखने के लिए 38 मिनट का समय दिया गया है। कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी और सदन में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे इस पर बोल सकते हैं। अन्य विपक्षी दल अन्नाद्रमुक, तृणमूल कांग्रेस , बीजू जनता दल (बीजद), तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को क्रमश :
संसद में 26 बार पेश हो चुका है अविश्वास प्रस्ताव,
मोदी सरकार पहली बार आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने जा रही है। लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने बुधवार को सरकार के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। विपक्षी पार्टी कांग्रेस, टीडीपी, एनसीपी ने लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया था। अब तक सदन में 26 बार अविश्वास प्रस्ताव पेश हो चुका है। अविश्वास प्रस्ताव विपक्ष के प्रतीकात्मक विरोध का एक साधन माना जाता थे, जिनका उद्देश्य सरकार की जवाबदेही करना होता था। अविश्वास प्रस्ताव के जुड़ें दिलचस्प फैक्ट्स -सबसे ज्यादा 15 बार इंदिरा गांधी सरकार के खिलाफ पेश हुआ है –
शुक्रवार की मैटिनी के हैं तीन अहम किरदार, फुल सस्पेंस
शुक्रवार को होने जा रहा अविश्वास प्रस्ताव रोमांच से भरा हुआ है जिसे फिल्म की तरह पेश करते हैं। एक तरफ जहां इसका परिणाम हर किसी को पहले से मालूम हैं, ऐसे में कोई भी इसे आखिर तक इसलिए नहीं देखेगा कि इसका नतीजा क्या निकलता है बल्कि इसलिए देखेगा कि क्या हो रहा है। इस ड्रामा में, तीन मुख्य किरदार है, जिनमें से दो मौजूद रहेंगे जबकि एक अनुपस्थित रहेगा। एक तरफ जहां इन तीनों के एक्शन से उसका स्वरूप तय होगा तो वहीं कुछ अन्य लोगों की भी मंच पर मौजूदगी रहेगी। इसके ऑडियंस आम से लेकर खास
सिर्फ 19 रुपये में मिल रही है 54 दिनों की वैलिडिटी
सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) अपने यूजर्स के लिए एक शानदार प्लान लेकर आई है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 54 दिनों की वैलिडिटी दी जा रही है। BSNL के इस प्लान की कीमत भी काफी कम है। यह प्लान सिर्फ 19 रुपये का है। इस प्लान की मदद से यूजर्स कम रेट पर वॉयस कॉल्स कर सकेंगे। हालांकि, कंपनी ने इस प्लान को सिर्फ कुछ सर्किल्स के लिए ही पेश किया है। कंपनी के इस नए प्लान के अनुसार, ऑन नेट वॉयस कॉल्स के लिए यूजर्स को सिर्फ 15 पैसे प्रति मिनट की दर से
खांसी-जुकाम जैसी बीमारियों में ना खाएं ये चीजें
मौसम या जीवनशैली में बदलाव आने से कई सामान्य स्वास्थ्य बीमारियां आपके शरीर को घेर सकती हैं। सर्दी-जुकाम, खांसी, पेट दर्द, बुखार, आदि ऐसी ही सामान्य बीमारियां हैं, जो कभी भी आपको परेशान कर सकती हैं। लेकिन इन स्थितियों में अगर आपने स्वास्थ्य की सही देखभाल नहीं की तो परेशानी बढ़ भी सकती है। इसलिए इन सामान्य स्वास्थ्यिक समस्याओं में कुछ चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए, जिससे आप जल्दी स्वस्थ होते हैं। जुकाम जुकाम में शरीर को ज्यादा थकावट महसूस होने लगती है, जिसकी वजह से शुगर वाली चीजें खाने का मन करता है। क्योंकि वह एकदम ऊर्जा
टाटा की कारें होने वाली हैं महंगी,
टाटा मोटर्स अगस्त से अपने यात्री वाहनों के विभिन्न मॉडलों की कीमत 2.2% बढ़ा सकती है। इसकी अहम वजह उसकी विनिर्माण लागत में वृद्धि होना है। कंपनी ने अप्रैल में ही अपने वाहनों की कीमत में तीन प्रतिशत की वृद्धि की थी। लेकिन उसे इस वृद्धि के बावजूद अपनी बिक्री में कमी नहीं आने की उम्मीद है। कंपनी के यात्री वाहन कारोबार इकाई के अध्यक्ष मयंक पारीक ने कहा, हम लागत कटौती पर काम कर रहे हैं, लेकिन समस्या यह है कि हम पर विनिर्माण लागत बढ़ने का दबाव है। इसलिए हम अगस्त से यात्री वाहनों की कीमत बढ़ाएंगे। पारीक
