ब्राजील के सुपरस्टार फुटबॉलर नेमार ने अपने भविष्य को लेकर लग रही अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वो पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ ही रहेंगे। ऐसी खबरें आ रही थीं कि नेमार पीएसजी का दामन छोड़ सकते हैं और रियाल मैड्रिड के साथ जुड़ सकते हैं। हाल ही में क्रिस्टियानो रोनाल्डो रियाल मैड्रिड का साथ छोड़कर जुवेंटस से जुड़े हैं। ऐसे में माना जा रहा था कि रियाल मैड्रिड नेमार को टीम में लेकर आएगा। नेमार ने यहां एक चैरिटी प्रोग्राम के बाद कहा, ‘मैं पेरिस में ही रहूंगा। मेरा करार क्लब के साथ है।’ पिछले साल बार्सिलोना से पीएसजी
Author: admin
सौरभ वर्मा की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा के लिए भी सिंगापुर ओपन में गुरुवार का दिन निराशा से भरा रहा। वर्ल्ड नम्बर-78 सौरभ टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में हारकर बाहर हो गए। सौरभ को वियतनाम के तिएन मिन गुयेन ने पुरुष एकल वर्ग में मात दी। गुयेन ने इस मुकाबले में भारतीय खिलाड़ी सौरभ को 56 मिनटों में 18-21, 21-15, 21-11 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा, पुरुष युगल वर्ग में सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को भी निराशा हाथ लगी। चिराग और सात्विक की जोड़ी को चीन की ओयु शुआनई और रेन शियांगयु की
क्या विराट कोहली से डर गए ऑस्ट्रेलिया तेज गेंदबाज पैट कमिंस,
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय कप्तान विराट कोहली पर दिए बयान पर सफाई देते हुऐ कहा कि वो निशाना बनाने की जगह उनकी तारीफ कर रहे थे। हाल ही में कमिंस की तरफ से बयान आया था कि विराट कोहली इस बार ऑस्ट्रेलिया में कोई सेंचुरी नहीं लगा पाएंगे। इस पर अब उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वो ऐसा दावा नहीं कर रहे हैं बल्कि ऐसा चाहते हैं। कमिंस का पलटना ऐसा माना जा रहा है कि वो विराट की मौजूदा फॉर्म को देखकर डर गए हैं। कमिंस के हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था, ‘मेरी
DHADAK REVIEW:ऑनर किलिंग की कमजोर कहानी,
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की फिल्म धड़क आज सिनेमाघरों पर रिलीज हो गई। सभी की नजर जाह्नवी और ईशान पर टिकी है। फैंस जाह्नवी को बड़ी स्क्रीन पर देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं। फिल्म की फर्स्ट डे ओपनिंग पर भी फैंस और ट्रेड एक्सपर्ट टकटकी लगाए बैठे हैं। लेकिन फिल्म की कहानी दमदार नहीं है। ऑनर किलिंग की वही पुरानी कहानी को नए कलाकारों के साथ पेश किया गया है। वहीं, न्यूकमर होने के कारण जाह्नवी और ईशान अपने एक्टिंग से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं।
‘धड़क’ के गाने झिंगाट पर जाह्नवी की बहन खुशी कपूर ने किया ऐसा डांस,
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी की डेब्यू फिल्म के लिए सिर्फ जाह्नवी ही नहीं बल्कि उनकी बहन खुशी भी काफी एक्साइटेड नजर आ रही हैं। फिल्म धड़क के फेमस सॉन्ग झिंगाट ने सभी को दीवाना बनाया हुआ है, जिसे देखों वो इस एनर्जेटिक सॉन्ग पर झूमता नजर आ रहा है। जहां जाह्नवी और ईशान फिल्म के प्रमोशन के दौरान इसी गाने पर डांस करते नजर आए। वहीं बहन खुशी कपूर भी गाड़ी में बैठे-बैठे इसी गाने पर डांस करने लगीं। इंस्टाग्राम के वायरल वीडियो पर इस समय खुशी का ये डांस खूब वायरल हो रहा है। धड़क के झिंगाट गाने का
इरफान और सोनाली के बाद क्या लकी अली भी हैं कैंसर से पीड़ित
अपनी आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले सिंगर लकी अली के ट्वीट ने फैंस के दिलों की धड़कन को बढ़ा दी है। लकी के इस ट्वीट से फैंस परेशान हैं कि क्या सच में लकी भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के शिकार हो गए हैं। बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड की मशहुर एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने अभी कुछ दिनों पहले ही ट्विटर के माध्यम से ये दुखद खबर अपने फैन्स के बीच शेयर की थी कि वह कैंसर की बीमारी से पीड़ित हैं और इन दिनों न्यूयॉर्क में इलाज करा रही हैं। वहीं इरफान खान ने भी
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप के लिए पुतिन जिम्मेदार
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के कथित हस्तक्षेप के लिए वह वहां के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को जिम्मेदार मानते हैं। ट्रंप ने सोमवार को फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में पुतिन से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा था कि मुलाकात के दौरान उन्होंने अमेरिकी चुनाव में रूसी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाया था। लेकिन उन्होंने पुतिन की विशेष तौर निंदा नहीं की थी। पुतिन की जिम्मेदारी क्या आप अमेरिकी चुनाव में हस्तक्षेप के मामले में पुतिन को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदार मानते हैं। ट्रंप से जब यह पूछा गया तब
भारत और अमेरिका की नई दिल्ली में 6 सितंबर को होगी 2+2 वार्ता
लंबे इंतजार और बार – बार तारीख तय करने की जद्दोजहद के बाद अंतत : अमेरिका और भारत के बीच पहली 2+2 वार्ता छह सितंबर को नयी दिल्ली में होनी तय हुई है। अमेरिका ने ”अपरिहार्य कारणों” का हवाला देते हुए पिछले महीने वार्ता स्थगित कर दी थी। 2+2 वार्ता भारत और अमेरिका के विदेश तथा रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली सीधी बातचीत है। छह सितंबर को होने वाली इस वार्ता में भाग लेने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ और रक्षा मंत्री जेम्स मैटिस नयी दिल्ली आएंगे। विदेश विभाग की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने एक बयान में
मौत के बाद भी घंटों स्लाइन चढ़ाते रहे डॉक्टर
एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में गुरुवार को एक बार फिर कर्मचारियों और चिकित्सकों की लापरवाही दिखी। गुरुवार दोपहर में मृत सुरवती को घंटों को स्लाइन लगा रहा। इतना ही नहीं सुबह इलाज के दौरान सुरबती की मौत के बाद भी शव दोपहर 3 बजे इमरजेंसी में मरीजों के बीच बेड पर था। मृतका पटमदा के दिघी गांव की थीं। सुरवती की मौत की सूचना उसकी नानी मंगला भुइयां ने कर्मचारियों को दी। लेकिन, दो से तीन घंटे बाद उसके शव से स्लाइन निकाली गई, पर शीत शवगृह में रखवाने की जहमत कर्मचारियों ने नहीं उठाई। इमरजेंसी में मरीजों के बीच
हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा किनारे नहीं होगा निर्माण
राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को गंगा नदी में प्रदूषण पर सख्त रुख अख्तियार किया। एनजीटी ने हरिद्वार से उन्नाव तक गंगा के किनारे से 100 मीटर के दायरे को ‘नो डेवलपमेंट जोन’ घोषित करने का निर्देश दिया है। न्यायाधिकरण के चेयरमैन जस्टिस एके गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने संबंधित मामले की सुनवाई करते हुए गंगा में हो रहे प्रदूषण पर कड़ी नाराजगी जताई। पीठ ने कहा, गंगा की स्थिति आश्चर्यजनक रूप से बहुत खराब है। इस नदी की सफाई की कोशिशों के बावजूद जमीन पर उसका असर नहीं दिख रहा है। एनजीटी ने अपने विस्तृत आदेश में
