मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा राज्य में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा मध्यप्रदेश पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने सालों तक देश को लूटा है। पात्रा ने कहा कि भाजपा के एक शख्स ने राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में बोलने को कहा था। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि गांधी परिवार ने सालों तक देश
Author: admin
साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं सपा-बसपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में
उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करेगी। दोनों क्षेत्रीय पार्टियां मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। दोनों पार्टियों के राज्य समन्वयक अबतक तीन बार इस मामले पर बातचीत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके शीर्ष नेतृत्व आने वाले कुछ दिनों में इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम पहले से ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर चुके हैं और हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ
चुनाव आयोग ने चलाई चाबुक
मध्यप्रदेश में चुनाव आयोग ने एक बार फिर अपनी चाबुक चलाई है। बिना आवेदन मतदाता सूची में मतदाताओं के नाम जोड़ने को लेकर मिली शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आयोग ने सतना के कलेक्टर मुकेश शुक्ला का तबादला कर दिया है। आयोग को मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर शिकायत मिली थी। मुकेश शुक्ला को पोस्टिंग मंत्रालय में अपर सचिव के पद पर तैनात किया गया है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग में डायरेक्टर राहुल जैन सतना के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं। बता दें कि इससे पहले आयोग ने कड़ा रूख अपनाते हुए भिंड के कलेक्टर आशीष कुमार को भी
रायपुर इन मुद्दों पर करेगा वोट छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। राजधानी रायपुर। हमारे संवाददाता वैभव कुमार ने युवाओं और उम्रदराज दोनों आयु वर्ग के मतदाता से बात की और जाना इस बार वोट करने से पहले उनके मन में क्या चल रहा है। वैभव का सबसे पहला सवाल था कि रायपुर किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। इसके जवाब में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। किसी ने कहा कि चुनाव का मुद्दा विकास रहेगा। लोगों का
अमृतसर हादसे के बाद जागा रेल प्रशासन दिए निर्देश-
अमृतसर हादसे के चार दिन बाद रेल प्रशासन को सुरक्षित ट्रेन चलाने के मैन्युअल याद आए हैं। रेलवे ने जारी आवश्यक संरक्षा निर्देश में स्पष्ट किया है कि ड्राइवर पटरी के आसपास भीड़ नजर आने पर ट्रेन की रफ्तार कम रखें। रेल संरक्षा कर्मियों जैसे गार्ड, गेटमैन, कीमैन, स्टेशन मास्टर सहित आरपीएफ को पटरियों पर जमा भीड़ अथवा पटरी के आसपास होने वाले आयोजन की अविलंब सूचना देने की कड़ी हिदायत दी गई है। रेलवे ने 23 अक्तूबर को जारी अपने संरक्षा निर्देश में अमृतसर ट्रेन हादसे में मृतकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न
मद्रास हाईकोर्ट ने 18 बागी विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखा,
मद्रास हाईकोर्ट ने आज (गुरुवार) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के 18 अयोग्य घोषित किए गए विधायकों के मामले में अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के स्पीकर के फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद टीटीवी दिनाकरन ने बताया कि यह हमारे लिए झटका नहीं है। यह एक अनुभव है, हम स्थिति का सामना करेंगे। 18 विधायकों के साथ बैठक के बाद इसके लेकर आगे कुछ तय किया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए तीसरे जस्टिस एम सत्यनारायण ने 12 दिनों तक दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद 31 अगस्त को अपना फैसला रिजर्व रख
सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर के बाहर छिपे 4 ‘संदिग्ध’ हिरासत में लिए गए
सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के आवास के बाहर से गुरूवार की सुबह उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (पीएसओ) ने चार संदिग्ध लोगों को वहां पर घूमते हुए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी पहचान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी के तौर पर दी है, जिनका नाम है- प्रशांत कुमार, विनीत कुमार गुप्ता, अजय कुमार और धीरज कुमार सिंह। उन सभी ने अपनी पहचान के तौर पर सीजीएचएस और आधार कार्ड दिए हैं। एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया- “संदिग्ध के पास से जो पहचान सबूत के तौर पर दी गई है उससे यह साफ
BIGG BOSS 12: कैप्टेंसी को लेकर दीपक-उर्वशी के बीच हुई बहस,
बिग बॉस में अब हंगामे होने शुरू हो गए हैं। हाल ही में शो में पोल्ट्री फार्म टास्क हुआ जो अभी आधा बाकी है। दीपक ठाकुर अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी अपनी पार्टनर उर्वशी से थोड़ी बहस हो गई। टास्क का नाम बीबी पोल्ट्री है और इस दौरान टास्क के लिए गार्डन एरिया को पॉल्ट्री फार्म में बदला गया है। टास्क कुछ ऐसा है कि एक मुर्गी रखी गई है जो कि समय-समय पर अंडा देगी, जो भी पोल्ट्री फार्मर अंडे को उठाकर एक दुकानदार को बेचेगा, वो अपने विरोधी का पुतला मांगकर उसे
कोई सबूत नहीं है लेकिन शरणार्थियों के काफिले में शामिल हो सकते हैं आतंकी:
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि होंडुरास से अमेरिका की ओर बढ़ रहे हजारों शरणार्थियों के काफिले में आतंकवादी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनके पास इससे जुड़ा कोई सबूत अभी नहीं है। ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पश्चिम एशिया के लोग और एमएस-13 अपराधी गिरोह के सदस्य लैटिन अमेरिकी देशों से अमेरिका आ रहे शरणार्थियों के काफिले का हिस्सा हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ”इस बात का कोई सबूत नहीं है। लेकिन संभव है कि आतंकवादी शरणार्थी काफिले के भीतर मौजूद
खशोगी हत्या मामला:
दुनिया के विभिन्न देशों के शक्तिशाली समूह जी-7 ने मंगलवार को सऊदी अरब से पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले की जांच तुर्की के साथ मिलकर विस्तृत, विश्वसनीय, पारदर्शी और तेजी से कराए जाने की मांग की। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों तथा यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधियों ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सऊदी अरब का खशोगी की हत्या की पुष्टि करना पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही की तरफ उठाया गया एक कदम है। बयान में कहा गया, “ हालांकि सऊदी अरब के स्पष्टीकरण में कई सवालों के जवाब नहीं दिए गए
