इंग्लैंड के लॉर्ड्स मैदान पर 31 मई को आईसीसी वर्ल्ड इलेवन और वेस्टइंडीज टीम के बीच टी20 मैच खेला जाना है। आईसीसी वर्ल्ड इलेवन की कप्तानी पहले इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के हाथ में थी, लेकिन उनकी उंगली में फ्रैक्चर होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी को टीम का कप्तान बनाया गया है। आईसीसी वर्ल्ड इलेवन में भारत के दो क्रिकेटर शामिल हैं, एक दिनेश कार्तिक और दूसरे मोहम्मद शमी। पहले टीम में हार्दिक पांड्या का नाम था, लेकिन उनके नाम वापस लेने के बाद मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया गया। इस तरह से दिनेश कार्तिक
Author: admin
IPL ट्रॉफी जीत रांची पहुंचे धौनी
महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दो साल के बैन के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी की थी। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और रविवार को खेले गए फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा किया। मंगलवार को धौनी करीब दो महीने बाद अपने घर लौटे। इस दौरान साक्षी ने सोशल मीडिया के जरिए फैन्स को घर की सैर भी करा दी। दरअसल फाइनल मैच मुंबई में खेला गया, जिसके बाद सीएसके की पूरी टीम सोमवार को चेन्नई पहुंची। वहां फैन्स
क्रिकेटरों के साथ कोच भी मालामाल
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को मालामाल टी20 लीग भी कहा जाता है। क्रिकेटरों से लेकर कोचिंग स्टाफ तक फ्रेंचाइजी टीमें हर किसी पर पानी की तरह पैसा बहाती हैं। ऑक्शन के दौरान क्रिकेटरों की सैलरी तो हमें पता चल जाती है, लेकिन कोचिंग स्टाफ को कितनी सैलरी मिलती है इस पर सस्पेंस बना रहता है। चलिए हम आपको बताते हैं कि बतौर कोचिंग स्टाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर (आरसीबी) के आशीष नेहरा से लेकर किंग्स इलेवन पंजाब के वीरेंद्र सहवाग को क्या सैलरी मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो नेहरा को आईपीएल सेट-अप में 4 करोड़ रुपये का सालाना पैकेज मिलता है।
दिशा-टाइगर का सीक्रेट वेकेशन,
बीते कुछ रोज से दिशा पटानी के मालदीव वेकेशन की कुछ फोटोज लगातार सामने आ रही हैं। लेकिन अब इस बात का खुलासा हुआ है कि दिशा वहां पर अकेले नहीं हैं बल्कि उनके रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड टाइगर श्रॉफ भी उनके साथ हैं। जी हां, इन दोनों ‘बागी’ एक्टर्स की इंस्टाग्राम फोटोज तो कम से कम यही बताती हैं। हालांकि दोनों ने इस बात को छुपाने की लाख कोशिश की लेकिन ये राज (ओपन सीक्रेट) खुल गया है। ऐसा खुला सीक्रेट… दरअसल, हाल ही में टाइगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर खुद का पूल में डाइव करते हुए वीडियो शेयर किया
VOGUE के कवरपेज पर जाह्नवी का पहला फोटोशूट
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन फिल्मी करियर शुरू होने से पहले ही वो स्टार बन चुकी है। हर कोई उनकी ब्यूटी का फैंस हो गया है। जाह्नवी ने अपनी मम्मी श्रीदेवी की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख दिए हैं। बीते दिनों खबर थी कि जाह्नवी ने इंडिया के पॉपूलर मैगजीन वॉग के लिए फोटोशूट कराया है। और कुछ देर पहले ही जाह्नवी ने मैगजीन पर अपना कवरफोटो रिलीज कर दिया है। जाह्नवी ने मैगजीन का कवर फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी इंस्टा
मंगल ग्रह पर एलियन की तलाश करेगी
वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह के रोवर के लिए एक छोटी प्रयोगशाला (लेबोरेटरी) बनाई है, जो इस लाल ग्रह की भूमि की खुदाई करके यहां पहले या मौजूदा समय के जीवन के चिह्न तलाशने का काम करेगी। इस छोटी रसायन प्रयोगशाला को मार्स ऑर्गेनिक मोलिक्यूल एनालाइजर (एमओएमए) कहा जा रहा है और यह एक्सोमार्स रोवर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी और रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रॉस्कोजमोस का संयुक्त मिशन है और अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी इस अभियान में अहम योगदान दे रही है। यह जुलाई , 2020 में मार्स की तरफ प्रक्षेपित की जाएगी। नासा के
‘एक्ट ईस्ट’ को मजबूती देने इंडोनेशिया पहुंचे PM मोदी
पूर्वी एशिया के देशों के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ करने की ‘एक्ट ईस्ट’नीति के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को तीन देशों की यात्रा के पहले पड़ाव इंडोनेशिया पहुंच गए। वह इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विदोदो के साथ बुधवार को द्विपक्षीय शिखर वार्ता करेंगे। प्रधानमंत्री इंडोनेशियाई राष्ट्रपति जोको विदोदो, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली हेसिन लूंग के न्योते पर इन दोनों देशों का दौरा कर रहे हैं। पांच दिवसीय यात्रा के दौरान वह कुछ घंटों के लिए मलेशिया की राजधानी क्वाललांपुर भी जाएंगे, जहां पर वह नव निर्वाचित प्रधानमंत्री डॉ.महातिर मुहम्मद से मुलाकात करेंगे। मोदी ने जकार्ता पहुंचने के तुरंत बाद इंडोनेशियाई
आरएसएस मुख्यालय जाने पर विवाद
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। खुद कांग्रेस के अंदर पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संघ के निमंत्रण के स्वीकार करने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं, पार्टी अधिकारिक तौर पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती। कांग्रेस प्रवक्ता टॉंम वडक्कन ने मंगलवार को कहा कि मीडिया के जरिए यह पता चला है कि इस तरह का कोई निमंत्रण आया है। अभी कार्यक्रम नहीं हुआ है, इसलिए वह इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। जहां तक पार्टी की विचारधारा का प्रश्न है, हमारी और
मोरी में पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौत
मोरी ब्लॉक के भंकवाड गांव में तेज तूफान के चलते अचानक एक पेड़ गुजरों की बस्ती के ऊपर गिर गया। जिससे घर के अंदर बैठे चार बच्चों की पेड़ के नीचे दब गए। जिसमें तीन बच्चों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सूचना के बाद एसडीआरएफ, राजस्व व वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार मोरी तहसील के भंकवाड़ गांव में मंगलवार को तेज तूफान से एक पेड़ गुजर बस्ती के उपर जा गिरा। जिससे घर के अंदर बैठे चार बच्चे पेड़ की चपेट
आंधी-बारिश से यूपी-बिहार व झारखंड में 20 और मौतें
उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में आंधी-बारिश व वज्रपात से 20 और लोगों की मौत हो गई। यूपी खीरी में मंगलवार देर रात तेज आंधी से मस्जिद की मीनार गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई और छह से ज्यादा लोग मलबे में दब गए। इससे सोमवार व मंगलवार को मरने वालों की संख्या 55 तक पहुंच गई। उत्तर प्रदेश में मंगलवार तड़के आई आंधी-बारिश से 14 लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इससे पहले सोमवार देर आई आंधी-बारिश से पांच लोगों
