Shocking! सोनाली की रिपोर्ट्स में हुआ खुलासा

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने बीते दिनों ट्विटर अकाउंट पर इस बात का खुलासा किया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है। वो इलाज के लिए न्यूयॉर्क रवाना हो चुकी हैं। सोनाली ने इस बात का खुलासा खुद किया कि उनका कैंसर आखिरी स्टेज पर है। लेकिन अभी उनके बचने की पूरी संभावना है। सोनाली की इस खबर के बाद से बॉलीवुड और फैंस दोनों ही उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। भारत से दूर अमेरिका में सोनाली का इलाज चल रहा है। इस दौरान रिपोर्ट्स से खुलासा हुआ है कि सोनाली की लापरवाही की वजह

Read More

करण जौहर ने शेयर की सोनाक्षी की ऐसी फोटो

बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म प्रोड्यूसर और फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक पुरानी फोटो शेयर की है। इसमें बॉलीवुड की चार बड़ी हस्तियां नजर आ रही हैं। करण जौहर, शत्रुधन सिन्हा, सुभाष घई और एक प्यारी-सी बच्ची। क्या आप फोटो में इस बच्ची को पहचान पाए? ये लगभग दो दशक पहले ही फोटो है, जिसमें करण जौहर काफी मोटे लग रहे हैं। यह फोटो साल 1999 जी सीने अवॉर्ड की है। इसमें करण जौहर को अवॉर्ड देने वाली बच्ची कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा हैं। करण को फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के लिए

Read More

गुफा से बाहर निकाले गए 4 बच्चे, अब 10-20 घंटे बाद शुरू होगा बचाव अभियान का अगला चरण

थाईलैंड की लुआंग गुफा में 16 दिन से फंसे 12 में से चार बच्चों को बचाव दल ने रविवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इन बच्चों को हेलीकॉप्टर से चियांग राई प्रांत के अस्पताल में ले जाया गया है। अभी भी कोच समेत 9 बच्चे गुफा में ही हैं। इन्हें सोमवार को निकाला जाएगा। बचाव दल ने पहले सबसे कमजोर चार लड़कों को बचाया। इनमें से एक बच्चे की हालत पर बारिकी से नजर रखी जा रही है। इससे पहले बचाव दल ने ज्यादा जलस्तर बढ़ने के खतरे को देखते हुए भारतीय समयानुसार सुबह 8:30 बजे बच्चों को बाहर निकालने का

Read More

मूसलाधार बारिश से कम से कम 100 लोगों की मौत

पश्चिमी जापान में पिछले कईं दिनों से जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में सोमवार सुबह तक कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई है। इनके अलावा कुराशिकी शहर में 2000 से अधिक लोग बाढ़ के पानी में फंसे हुए हैं और दस से अधिक लोग लापता हैं। भारी बारिश और वर्षा जनित हादसों को देखते हुए प्रशासन ने यहां रह रहे 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजे जाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए थे और भूस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। देश के पश्चिमी हिस्सों में बाढ़ का सबसे अधिक खतरा

Read More

लालू यादव का ऑपरेशन सफल,

राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट अस्पताल में फिस्टुला (भंगदर) का ऑपरेशन कराने के बाद रविवार दोपहर पटना लौट आए। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता प्रसाद के साथ पटना एयरपोर्ट पर पहुंचने वालों में उनकी बड़ी पुत्री सांसद डॉ. मीसा भारती और विधायक भोला यादव थे। एयरपोर्ट के बाहर लालू प्रसाद को व्हील चेयर पर बाहर लाया गया। प्रसाद ने हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और बिना किसी से कुछ बोले सीधे अपने वाहन पर सवार हो गए। विधायक भोला यादव ने बताया कि फिस्टुला के ऑपरेशन के बाद चिकित्सकों ने लालू प्रसाद

Read More

कुख्यात डॉन मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में गोली मारकर हत्या

पूर्वांचल का कुख्यात डॉन प्रेम प्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की बागपत जेल में हत्या कर दी गई। आज पूर्व बसपा विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के आरोप में बागपत कोर्ट में मुन्ना बजरंगी की पेशी होनी थी। मुन्ना बजरंगी को रविवार झांसी जेल से बागपत लाया गया था। उसे तन्हाई बैरक में कुख्यात सुनील राठी ओर विक्की सुंहेड़ा के साथ रखा गया था। जेल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई। जेल में माफिया डॉन की हत्या से अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। घटना के सूचना के मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस

Read More

मेरे विदाई कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का भाषण परंपरा के विपरीत:

अपने विदाई कार्यक्रम में एक साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्पणी का मुद्दा उठाते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा है कि कई लोगों ने उनके उस बयान को इस तरह के मौके पर स्वीकृत परिपाटी से विचलन माना। दस अगस्त 2017 अंसारी का उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति के तौर पर दूसरे कार्यकाल का आखिरी दिन था। परंपरा के अनुसार राजनैतिक दल और सदस्य पूर्वाह्न सत्र में सभापति को धन्यवाद देते हैं। अंसारी ने कहा , ” प्रधानमंत्री ने इसमें भाग लिया और मेरी पूरी तारीफ करने के दौरान उन्होंने मेरे दृष्टिकोण में एक निश्चित

Read More

मिशन 2019: पीएम मोदी नोएडा, आजमगढ़, वाराणसी व लखनऊ को देंगे सौगात

सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटों वाले यूपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे तेज हो गए हैं। इसी महीने प्रधानमंत्री राज्य के नोएडा, आजमगढ़, वाराणसी और लखनऊ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह विकास की कार्यों सौगात देंगे। जनसभाएं कर जनता से सीधे संवाद करेंगे।  इसकी शुरुआत आज (सोमवार से) नोएडा से हो रही है। इसके बाद वह आजमगढ़ व वाराणसी जाएंगे। इस महीने की 29 तारीख को वह लखनऊ आएंगे। इससे पहले 21 जुलाई को मोदी शाहजहांपुर आ सकते हैं। यहां उनका किसानों से संवाद का कार्यक्रम है। इसमें वह फसलों की खरीद मूल्य बढ़ाए जाने के निर्णय से

Read More

फांसी के खिलाफ दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आज 2 बजे

सुप्रीम कोर्ट साल 2012 के दिल्ली सामूहिक दुष्कर्म मामले के तीन दोषियों की याचिका पर आज फैसला सुनाएगा। निर्भया दुष्कर्म मामले में तीनों दोषी मृत्युदंड की सजा का सामना कर रहे हैं। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति आर. भानुमति और न्यायमूर्ति अशोक भूषण की खंडपीठ आरोपी विनय शर्मा, पवन गुप्ता और मुकेश सिंह की याचिकाओं पर दोपहर दो बजे फैसला सुनाएगी। दोषी अक्षय ठाकुर ने समीक्षा याचिका दायर नहीं की है। है। सुप्रीम कोर्ट ने चार मई को इस मामले में दोषियों की पुनर्विचार याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था। यहां पढ़े पूरे मामले का Live update 10:00 AM@ शीर्ष

Read More

जम्मू-कश्मीर: आईपीएस का भाई बना आतंकी

हिजबुल मुजाहिदीन ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के एक अधिकारी के भाई की एक तस्वीर रविवार को जारी की, जो इस आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। शमसुल हक मेंगनू तस्वीर में एक एके-47 राइफल लिए हुए हैं। उसकी तस्वीर फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। कश्मीर में शोपियां जिले का रहने वाला शमसुल श्रीनगर के पास के एक सरकारी मेडिकल कालेज में बीयूएमएस (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसन एंड सर्जरी) का छात्र था। हिजबुल ने अपने इस नए रंगरूट को कोड नाम ‘बुरहान सानी’ या बुरहान द्वितीय दिया है। बुरहान की बरसी पर हिजबुल ने

Read More

Scroll Up