भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज होना है। नॉटिंघम में पहला वनडे मैच खेला जाना है। इस सीरीज में महेंद्र सिंह धौनी के नाम कई बड़े रिकॉर्ड्स हो सकते हैं। धौनी 10,000 वनडे रन से महज 33 रन दूर हैं। इसके अलावा एक और ऐसा रिकॉर्ड है, जो धौनी तोड़ सकते हैं। ये रिकॉर्ड है युवराज सिंह का। युवराज सिंह और इंग्लैंड का नाम साथ लेते ही 2007 टी20 वर्ल्ड कप में उनके स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में जड़े गए छह छक्के याद आ जाते हैं, लेकिन हम युवी के इस रिकॉर्ड नहीं
Author: admin
डॉ. हाथी ने मानी होती ये सलाह तो आज वो जिंदा होते
सब टीवी पर आने वाले शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ. हंसराज हाथी का किरदार निभाने वाले कवि कुमार आजाद सोमवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए। टीवी इंडस्ट्री कवि के यूं अचानक चले जाने से सदमे में है। डॉ. हाथी का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ था। लेकिन उनकी मौत के दो दिन बाद डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया, अगर उन्होंने डॉक्टर की बात मान ली होती, तो आज वो हम सब के बीच जिंदा होते। डॉक्टर ने बताया कि उनकी मौत का कारण उनका बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल और बहुत बढ़ा हुआ
फिल्म देखने से पहले जरूर पढ़ें कैसी है ‘संजू’
कलाकार: रणबीर कपूर, परेश रावल, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल, दीया मिर्जा, मनीषा कोईराला, जिम सर्ब निर्देशक: राजकुमार हिरानी निर्माता: विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी संगीत: ए. आर. रहमान व अन्य लेखक: अभिजात जोशी रेटिंग: 3 स्टार एक दिलचस्प शख्स की नाटकीय कहानी ह्यसंजूह्ण आधिकारिक रूप से संजय दत्त के जीवन पर बनी है। लेकिन यह उनकी पूरी जीवनी नहीं है, क्योंकि फिल्म मुख्य रूप उनके जीवन के दो घटनाक्रमों पर केंद्रित है। पहला घटनाक्रम है संजू के नशे की लत में फंसने और उससे उबरने का संघर्ष। दूसरा घटनाक्रम है 1993 के बम विस्फोट कांड में फंसने, जेल जाने,
पहले से ही खुले जन औषधि केंद्रों की संख्या में होगा इजाफा,
राज्य में 100 नए जन औषधि केंद्र खुलने से आम लोगों को सस्ती दरों पर दवाई मिल पाएगी। नए जन औषधि केंद्र खुलने से राज्य के ज्यादातर शहरों और अस्पतालों में जन औषधि केंद्र की स्थापना का रास्ता भी साफ हो गया है। विदित है कि केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने मंगलवार को राज्य में 100 नए जन औषधि केंद्र खोलने की जानकारी दी। राज्य में 106 केंद्र पहले से ही हैं। अब सौ नए केंद्र खुलने से इन केंद्रों की संख्या 200 के पार हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन औषधि योजना के तहत राज्य में
यूपी: काम पर वापस नहीं लौटेने पर 44 लेखपाल बर्खास्त,
एस्मा लगाए जाने के बाद भी काम पर वापस नहीं लौटे हड़ताली लेखपालों पर अब बर्खास्तगी की कार्रवाई शुरू हो गई है। दो वर्ष पहले सेवा में आए 44 नए प्रशिक्षु लेखपालों की बर्खास्तगी के आदेश जारी हो गए हैं। करीब एक दर्जन पदाधिकारियों को निलंबित (सस्पेंड) कर दिया गया है। गुरुवार तक बस्ता जमा न करने वाले लेखपालों पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। लेखपालों की कलमबंद हड़ताल के 9वें दिन बुधवार को जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने प्रोबेसन पर रहे 44 नए लेखपालों की सेवाएं समाप्त किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इन लेखपालों का चयन दो वर्ष
बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की निगरानी में होगी यूपी में चुनाव की तैयारी
उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व सीधे तौर पर अपनी निगरानी में रखेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों ते ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं तो दूसरी तरफ अमित शाह ने संगठनात्मक मजबूती के कदम उठाने शुरू कर दिए है। सभी जिलों में लोकसभा चुनाव प्रभारियों के साथ प्रदेश स्तर पर भी संगठन में कुछ प्रमुख नेताओं को जोड़ा जाएगा। भाजपा के लिए उत्तर प्रदेश इसलिए भी सबसे अहम है, क्योंकि उसने मौजूदा लोकसभा की सबसे ज्यादा 71 सीटें यहीं से जीती हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों में विपक्षी
अंतरराष्ट्रीय मलाला दिवस
परंपरागत लिबास और सिर पर दुपट्टा, देखने में वह अपनी उम्र की अन्य लड़कियों जैसी ही लगती है, लेकिन दृढ़ निश्चय से भरी आंखें, कुछ कर गुजरने का हौंसला मलाला युसुजई को खास बनाते हैं। सबसे कम उम्र में नोबल पुरस्कार हासिल करने वाली मलाला शिक्षा के हक के लिए लड़ रही है। 12 जुलाई 1997 को पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात इलाके में एक शिक्षक जियादुददीन युसूफजई के यहां मलाला का जन्म हुआ। लड़कियों को स्कूल भेजने का चलन ज्यादा नहीं था, लेकिन छोटी सी मलाला अपने बड़े भाई का हाथ पकड़कर स्कूल जाती थी और
चाबहार पर भारत को लेकर बयान का गलत मतलब निकाला गया
ईरान ने कहा कि वह भारत को तेल आपूर्ति सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ करेगा। उसने जोर देकर कहा कि वह भारत का भरोसेमंद ऊर्जा साझेदार रहा है। ईरान के दूतावास ने यह स्पष्टीकरण ऐसे समय दिया है जब उसके उप राजदूत ने मसूद रिजवानियन रहागी ने एक दिन पहले कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंध के बाद यदि भारत ने ईरान से तेल आयात में कटौती की तो ईरान भारत को मिलने वाली विशिष्ट सहूलियतें बंद कर देगा। दूतावास ने कहा, रहागी के बयान को गलत तरीके दिया गया है। वह अस्थिर ऊर्जा बाजार से निपटने में भारत को हो
असम में चलती ट्रेन में बिहार की छात्रा से रेप के बाद हत्या,
बिहार की एक छात्रा के साथ चलती ट्रेन में रेप और हत्या का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ यह वारदात असम में हुआ है। बताया जाता है कि कामख्या एक्सप्रेस में छात्रा के साथ रेप किया और उसका गला काटकर मौत के घाट उतार दिया गया। छात्रा की लाश कामख्या एक्सप्रेश ट्रेन के टॉयलेट से बरामद किया गया है। असम के शिवसागर जिले के सिमलुगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से छात्रा की शव बरामद की गई। पुलिस के अनुसार छात्रा के शरीर पर जख्म के निशान हैं। आशंका जतायी जा रही है कि किसी अज्ञात अपराधी ने
शामली में मासूम की निर्मम हत्या, जीभ-नसें काटी
उत्तर प्रदेश के शामली आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के रेलपार मोहल्ले से एक दिन से लापता आठ वर्षीय मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसकी जीभ के साथ हाथ-पैर की नसें काटी गईं और नाड़े से गला भी घोंटा गया है। एसपी, एडीशनल एसपी एवं एसडीएम व सीओ आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने इस मामले ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ग्रामीणों ने बच्चे की बलि की आशंका जताई है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। शहर के मोहल्ला रेलपार स्थित एसपी आफिस के निकट राजमिस्त्री फिरोज खान परिजनों के साथ किराए
