मिशन-2019 के लिए बिहार में पार्टी और एनडीए के लिए मजबूती की नींव रखकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह शुक्रवार की सुबह विशेष विमान से अगले पड़ाव (तेलंगाना) के लिए रवाना हो गए। जाने से पूर्व वे पार्टी नेताओं को बिहार की सभी 40 सीटें जीतने का लक्ष्य भी दे गए। शाह ने सीटों के बंटवारे की चिंता में न फंसने की नसीहत भी दी। इससे पूर्व गुरुवार देर रात और शुक्रवार की सुबह नाश्ते की टेबल पर भी उन्होंने पार्टी नेताओं के साथ बिहार के हालात पर विस्तार से मंथन किया। जानकारी के मुताबिक, बीती रात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के
Author: admin
मुजफ्फरनगर में छेड़छाड़, बरेली में लूट, मुरादाबाद में फौजी को फेंका
रेल सफर दुश्वारियों भरा होने के साथ ही बेहद असुरक्षित हो गया है। मुरादाबाद और दिल्ली रेल मंडल में गुरुवार की रात और शुक्रवार की सुबह रेल यात्रियों के साथ तीन दुस्साहिक वारदातें हुईं। मुरादाबाद में गुरुवार की रात में सीट के विवाद में फौजी ट्रेन से फेंक दिया गया। शुक्रवार की सुबह फौजी घायल अवस्था में मिला। पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत गई। बीती रात ही शाहजहांपुर में बदमाशों ने लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस को निशाना बनाया। चेन पुलिंग करके ट्रेन रोकी और महिलाओं से जेवर, नगदी, सामान आदि लूटकर फरार हो गए। शुक्रवार
गणतंत्र दिवस पर ट्रंप को चीफ गेस्ट का न्यौता,
भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मुख्य अतिथि बनने का प्री-इनवाइट व्हाइट हाउस को भेजा है और ताकि यह पता लगाया जा सके कि जनवरी में उनके लिए नई दिल्ली आना मुनासिब हो पाएगा या नहीं। सूत्रों ने बताया है कि इस बारे में अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई है। लगातार कोशिशों के बावजूद अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया इस बारे में विदेश मंत्रालय से नहीं मिल पायी है। प्राय: गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्य अतिथि के लिए औपचारिक निमंत्रण से पहले प्री-इन्वाइट भेजा जाता है ताकि यह पता लगाया जा सके
2019 के चुनाव को लेकर बीजेपी ने शुरू की स्क्रीनिंग,
आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां रणनीति बनाने में लग गई है और सभी दलों में अपने संभावित उम्मीदवारों को लेकर मंथन का दौर भी शुरू हो चुका है। लेकिन, अगर बात सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की करें तो पूरे मामले से वाकिफ पार्टी से जुड़े सूत्रों ने बताया कि जब लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी उम्मीदवारों का चुनावा करेगी तो कई मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारा जा सकता है। इस पूरे मामले से भली भांति वाकिफ पार्टी के दो नेताओं ने बताया कि ऐसा इसलिए है क्योंकि उम्मीदवार के चुनाव को लेकर कई
BJP ने सीट बंटवारे पर सहयोगी दलों को साधा,
बिहार में लोकसभा चुनावों में एनडीए में सीटों के बंटवारे को लेकर भाजपा ने अपने सहयोगी दलों की शंकाओं का समाधान कर लिया है। जदयू ने बीते लोकसभा चुनाव में भले ही दो लोकसभा सीटें जीती हों, लेकिन इस बार एनडीए में उसकी सीटों की हिस्सेदारी लगभग एक दर्जन सीटों की होगी। भाजपा, लोजपा व रालोसपा को अपनी सीटें कम करनी पड़ेंगी। गठबंधन को मजबूत करने को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सभी सहयोगी दलों के नेताओं के साथ मुलाकात कर चुके हैं। शाह के हाल के पटना दौरे के बाद भाजपा व जदयू के बीच अटकलें भी थम गई
शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ बयान पर कोलकाता HC ने किया तलब,
कांग्रेस सांसद शशि थरूर के ‘हिंदू पाकिस्तान’ वाले बयान पर कोलकाता हाईकोर्ट ने उन्हें तलब किया है। थरूर को 14 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। थरूर के इस बयान के खिलाफ वकील सुमीत चौधरी ने केस दर्ज करवाया था। चौधरी ने आरोप लगाया था कि थरूर के इस बयान से धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और संविधान का अपमान किया गया है। बता दें, तिरूवनंतपुर में बुधवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए थरूर ने कहा था कि अगर 2019 का चुनाव बीजेपी जीतती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान बन जाएगा। साथ ही
स्नैपचैट में आया कैमरा सर्च फीचर,
स्नैपचैट एक नए फीचर पर काम कर रहा है जिसका नाम ‘विजुअल सर्च’ है। यह विजुअल सर्च ईकॉमर्स साइट अमेजन से कनेक्ट होगा, जो भी ऑब्जेक्ट स्नैपचैट के कैमरा के सामने आएगा और वह प्रोडेक्ट अमेजन से प्रोडक्ट से मैच करेगा। मैच होने के बाद वह प्रोडक्ट डिस्प्ले पर खरीदने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। इसके अलावा यह विजुअल फीचर गाने खोज सकता है और क्यू आर कोड स्कैन कर सकता है। दरअसल, विजुअल सर्च वह तकनीक है जो इंटरनेट की दुनिया में उस फोटो से संबंधित कंटेंट को सर्च करती है और मैच होने पर उसे डिस्प्ले पर दिखाती
इन गर्मियों में उठाएं ठंडी-ठंडी बादाम कुल्फी का मजा
गर्मियों के मौसम में कुल्फी खाना हर किसी को पसंद है। बात हो अगर बादाम कुल्फी की तो, मुंह में खुद ब खुद पानी आ ही जाता है। अगर आप भी कुल्फी के शौकीन हैं तो अब घर पर ही बनाएं बादाम कुल्फी। यहां आपकी फेवरेट बादाम कुल्फी की रेसिपी दे रहे हैं। लीजिए अब घर में बनी बादाम कुल्फी का लुत्फ खुद उठाइए और मेहमानों को भी परोसिए। यह 2 लोगों के लिए है और इसे बनाने में 1़5 से 2 घंटे लगेंगे। एक नजर : आवश्यक सामग्री 2 कप बारीक कटा हुआ बादाम 2 कप कंडेंस्ड मिल्क आधा
डायबिटीज से फेफड़े की बीमारी होने का खतरा ज्यादा
डायबिटीज रहित लोगों की तुलना में टाइप-2 डायबिटीज वाले लोगों में रिस्ट्रिक्टिव फेफड़े की बीमारी (आरएलडी) विकसित होने का जोखिम ज्यादा होता है। आरएलडी की पहचान सांस फूलने से की जाती है। जर्मनी के हेडेलबर्ग अस्पताल विश्वविद्यालय के स्टीफन कोफ ने कहा कि तेजी से सांस फूलना, आरएलडी व फेफड़ों की विसंगतियां टाइप-2 मधुमेह से जुड़ी हैं। जानवरों पर किए गए पहले के निष्कर्षों में भी रिस्ट्रिक्टिव फेफड़े की बीमारी व डायबिटीज के बीच संबंध का पता चला था। विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पीटर पी. नवरोथ ने कहा कि हमे संदेह है कि फेफड़े की बीमारी टाइप-2 डायबिटीज का देर से
ईरान से तेल आयात पर राष्ट्र हित में काम करेंगे
अमेरिकी प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए ईरान से तेल आयात को लेकर चिंताओं के बीच भारत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रहित में जो भी जरूरत होगा, उसे किया जाएगा। ईरान के उप राजदूत मसूद रेजवानियन राहागी ने मंगलवार को कहा था कि अमेरिकी प्रतिबंधों के मद्देनजर अगर भारत ईरानी तेल के आयात में कटौती करता है तो भारत विशेष लाभ को खो देगा। राहागी के बयान पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से उद्धृत किया गया और ईरानी पक्ष ने इस
