पीएमसीएच में वृद्धा (60 वर्ष) की सोमवार को मौत के बाद एंबुलेंस नहीं मिली तो उसके परिवार की दो महिलाओं ने खुद अर्थी को कंधा देकर बांसघाट पहुंचाया। परिजनों का आरोप है कि शव बांसघाट तक ले जाने के लिए शव वाहन या एंबुलेंस की मांग वहां के कर्मियों से की गई, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। प्राइवेट एंबुलेंस वालों ने चार हजार रुपए मांगे। उनके पास इतने पैसे नहीं थे, इसलिए इन लोगों ने पीएमसीएच गेट नंबर दो के पास से अर्थी खरीदी और दो महिलाओं व अन्य परिजन शव उठाकर बांसघाट चल दिए। बिहारशरीफ की शांति देवी
Author: admin
गाजियाबाद का सभासद है मोबाइल चोर गैंग का मास्टरमाइंड,
मोबाइल चोरी करने के बाद गिरोह का सरगना उनके आईएमईआई (अन्तर्राष्ट्रीय मोबाइल उपकरण पहचान) कोड बदल देता था। जिससे लाख जतन करने के बाद भी पुलिस मोबाइल की लोकेशन नहीं जान पाती थी। गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से चोरी के पांच मोबाइल बरामद हुए है। सरगना व उसके साथी सभासद की तलाश जारी है। पुलिस का दावा है कि 10 दिन पहले शहर कोतवाली की सिटी पुलिस चौकी के बगल में मोबाइल की दुकान पर हुई चोरी इसी गिरोह ने अंजाम दी थी। शहर कोतवाली की सिटी पुलिस चौकी
गैंगरेप और सुसाइड पर सीएम योगी की बड़ी कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संभल के एसपी राधे मोहन भारद्वाज और प्रतापगढ़ के एसपी संतोष कुमार सिंह-1 को निलंबित कर दिया गया है। यमुना प्रसाद को संभल और देव रंजन वर्मा को प्रतापगढ़ का नया एसपी नियुक्त किया गया है। संभल में एक महिला को सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला देने तथा प्रतापगढ़ में एक किशोरी की मौत के मामले में पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप है। दो पुलिस कप्तानों पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। दोनों जिलों में पुलिस कार्रवाई में लापरवाही से नाराज होकर मुख्यमंत्री ने पुलिस कप्तानों
चीफ जस्टिस वाली संविधान पीठ करेगी आज धारा 377 पर सुनवाई
धारा 377 पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई में होगी। पिछली सुनवाई में शीर्ष कोर्ट ने कहा था कि सहमति से समलैंगिक यौन संबंधों के अपराध के दायरे से बाहर होते ही एलजीबीटीक्यू समुदाय के प्रति इसे लेकर सामाजिक कलंक और भेदभाव भी खत्म हो जाएगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि वह भारतीय दंड संहिता की धारा 377 की कानूनी वैधता की इसके सभी पहलुओं से जांच करेगी। चीफ दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 158 साल पुराने दंड प्रावधान की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए धारा 377 को बनाये
भुगतान विवाद पर सरकार ने दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा वापस लेने की दी धमकी
अगर जल्द एयरपोर्ट ऑपरेटर और केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बलों (सीआईएसएफ) के बीच लंबे समय से जारी भुगतान विवाद का समाधान नहीं होता है तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट की सुरक्षा भगवान भरोसे ही रहेगी। हिन्दुस्तान टाइम्स ने पूरे मामले से वाकिफ सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। जुलाई के पहले हफ्ते में, केन्द्रीय गृह सचिव ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को लिखते हुए कहा है कि अगर भुगतान में तेजी नहीं लायी जाती है तो गृह मंत्रालय के पास सुरक्षा वापस लेने के अलावा और कोई विकल्प नहीं रह जाएगा। पत्र के मुताबिक, सबसे पहले सुरक्षा वापसी की
दिल्ली में धोखे से बेची जा रहीं आदिवासी किशोरियां
राजधानी में घरों में काम करने के लिए रखी जाने वाली आदिवासी किशोरियां ‘अपनों’ की ठगी का ही शिकार बन रही हैं। इन किशोरियों को उनकी जान पहचान के लोग अच्छे वेतन का लालच देकर बहला फुसलाकर दिल्ली ले आते हैं और फिर उन्हें प्लेसमेंट एजेंसियों के हाथ बेचकर फरार हो जाते हैं। यह खुलासा समय-समय पर पुलिस एवं गैर सरकारी संगठनों के सहयोग से छुड़ाई जाने वाली इन किशोरियों से हुई पूछताछ में हुआ है। दरअसल, दिल्ली में घरों में काम करने के लिए सस्ते श्रम के रूप में आदिवासी किशोरियों को रखा जाता है। दिल्ली पुलिस द्वारा छुड़ाई
घर में घुसकर महिला डॉक्टर की चाकू मारकर हत्या
राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पॉश कॉलोनी राधापुरम एस्टेट में शुक्रवार की शाम घर में घुसकर एक महिला चिकित्सक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। सनसनीखेज घटना की सूचना पर एसएसपी बबलू कुमार व एसपी सिटी श्रवण कुमार मौके पर पहुंच गए। हत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ.खुशबू अग्रवाल (40 वर्ष) राधापुरम एस्टेट सेक्टर-1 के मकान नंबर 19 के प्रथम तल पर अपने फिजीशियन पति डॉ.संजीव अग्रवाल और बेटी सानवी के साथ रहती थीं। डॉ.खुशबू अग्रवाल फिजियोथैरेपिस्ट हैं, जबकि डॉ. संजीव अग्रवाल का क्लीनिक टाउनशिप व राया में है। शुक्रवार को डॉ.खुशबू और उनकी बेटी सानवी घर
यहां Pixel 2 पर मिलेगा इतना डिस्काउंट,
ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon की 16 जुलाई से शुरू होने वाली Prime Day Sale की टक्कर में Flipkart भी सेल लेकर आ रहा है। Flipkart ने इस सेल का नाम Big Shopping Days दिया है। Flipkart Big Shopping Days की शुरुआत 16 जुलाई को हो रही है। यह 19 जुलाई तक चलेगी। इस सेल में कई प्रोडक्ट्स पर शानदार डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। सेल में एक 70 हजार रुपये का फोन 42999 रुपये में मिल रहा है। इस फोन का नाम Pixel 2 है। 128 जीबी के फोन में एक्सचेंज ऑफर और बायबैक गारंटी मिल रही है। इसके साथ ही
रोज 1 संतरे का सेवन आंखों को रखेगा स्वस्थ
अगर आप अपनी उम्र के साथ अपनी आंखों को स्वस्थ रखना चाहते हैं तो हर रोज एक संतरे का सेवन काफी मददगार हो सकता है। ऐसा एक शोध में सामने आया है। आंख में मैकुलर क्षय उम्र से जुड़ी हुई एक स्थिति है, जिससे दिखाई देने में दिक्कत आती है। शोध के नतीजे बताते हैं कि जिन लोगों ने हर रोज कम से कम एक बार संतरा खाया, उनमें 15 साल बाद मैकुलर क्षय के विकसित होने की संभावना 60 फीसदी कम रही। यह प्रभाव संतरे में मौजूद फ्लेवोनवाएड्स की वजह से हैं, जो दृष्टि हानि को रोकता है। फ्लेवोनवाएड्स
होम लोन ट्रांसफर से पहले चार बातों का रखें ख्याल
अगर आपने महंगी ब्याज दर पर होम लोन लिया है और ईएमआई चुकाने में परेशानी आ रही है तो थोड़ी समझदारी से इस समस्या से बाहर निकल सकते हैं। आप होम लोन को किसी दूसरे बैंक में सस्ते ब्याज दर पर ट्रांसफर करके ईएमआई का बोझ कम कर सकते हैं। इसके लिए आपको इन चारों बातों का खास ख्याल रखना होगा। इसमें अन्य बैंकों की ब्याज दर, प्रोसेसिंग फीस और अन्य शुल्क जैसी अहम बातें शामिल हैं। ऐसा कर आप ईएमआई को बोझ घटाकर अच्छी बचत कर सकते हैं। होम लोन ट्रांसफर के लिए आपको मौजूदा बैंक में आवेदन देना
