दिल्ली में बत्ती गुल होने पर बिजली कंपनियों से हर्जाना वसूलने की योजना पांच महीने बाद भी लागू नहीं हो सकी है। यह हाल तब है जब दिल्ली सरकार और उपराज्यपाल इस योजना को मंजूरी दे चुके हैं। दिल्ली सरकार ने इससे संबंधित कानून बनाने के लिए दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) को पत्र लिखा है। सूत्रों के अनुसार, डीईआरसी के पास मामला अटका हुआ है। अघोषित कटौती से राहत दिलाने को फैसला लिया था बिजली जाने पर कंपनियों पर शिकंजा कसने के लिए सरकार ने यह व्यवस्था लागू करने के आदेश दिए थे। आदेशों के मुताबिक, 50 घरों की बत्ती गुल
Author: admin
JNU के लापता छात्र की क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति
दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र नजीब अहमद के लापता होने के मामले में सीबीआई को क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति सोमवार को दे दी।न्यायमूर्ति एस. मुरलीधर और न्यायमूर्ति विनोद गोयल की पीठ ने कहा कि अहमद की मां निचली अदालत में अपनी बात रख सकती हैं, जहां रिपोर्ट दायर की गई है। गौरतलब है कि अहमद की मां ने उच्च न्यायालय में अर्जी देकर अनुरोध किया था कि उनके बेटे का पता लगाने के लिए अदालत पुलिस को निर्देश दे। पीठ ने यह भी कहा कि यदि अहमद की मां को मामले पर स्थिति रिपोर्ट
आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाने को कहा
डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ इस हफ्ते हुई बैठक में इस साल की शुरूआत से सुरक्षा सहायता रोकने और आतंकवादियों के खिलाफ नये सिरे से प्रभावी अभियान के महत्व पर चर्चा की। यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है। कुरैशी ने दो अक्टूबर को वॉशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी। व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया। पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के
बेटी जन्मी तो जच्चा-बच्चा को अस्पताल में छोड़ गया परिवार
हमारे समाज में आज भी ऐसे कुछ लोग हैं जो बेटियों को बोझ मानते हैं। हाल ही में मेरठ में नवजात बेटियों से मुंह मोड़कर और उन्हें बेसहारा छोड़कर चले जाने के कई मामले सामने आए। कहीं फूल सी बिटिया को अस्पताल के गेट पर छोड़ गए तो कहीं कपड़े में लपेटकर कूड़े के ढेर में फेंक दिया। समाज की इस भयावह तस्वीर को उजागर करता और रूह को झकझोर देने वाला एक और ऐसा ही मामला गुरुवार को सामने आया। अस्पताल में मां ने बेटी को जन्म दिया तो पिता उस मासूम को गार्ड की गोद में थमाकर फरार
बागपत में क्रैश हुआ वायुसेना का विमान
यूपी के बागपत में शुक्रवार की सुबह वायुसेना का एक विमान क्रैश हो गया। विमान में दो पायलट सवार थे। हालांकि दोनों पायलट सुरक्षित हैं। कैश होने से पहले ही दोनों पायलेट ने पैराशूट खोल दिया दिया था। वायुसेना का यह विमान गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस से उड़ान भरी थी। लेकिन बागपत के पास पहुंचे ही विमान में कुछ टेक्निकल दिक्कत आ गई और विमान क्रैश हो गया। विमान बागपत के रंछाड गांव के एक खेत में जाकर क्रैश हुआ है। बताया जा रहा है कि ये प्लेन एयरफोर्स डे की तैयारी में जुटा था। हादसे के बाद वायुसेना ने
माता-पिता अपने बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलाएं
उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में संक्रमण पाये जाने की खबरों की पृष्ठभूमि में सरकार ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को पोलियों की दवा जरूर पिलाएं। आधिकारिक बयान के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर सरकार ने यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाया है कि बच्चों को दिए जाने वाले सभी टीके सुरक्षित और प्रभावी हों। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और तेलंगाना में पोलियो की खुराक के कुछ बैच में पोलियो विषाणु टाइप2 का संक्रमण मिलने के बाद उपजी चिंताओं के
अभी लोकसभा चुनाव हुए तो फिर एनडीए की सरकार
देश में अगर अभी चुनाव होते हैं तो एनडीए एक बार फिर सत्ता में वापसी करती हुई दिखाई दे रही है। सर्वे में एनडीए को 276 सीटें मिलने की संभावना बन रही है। यह लोकसभा में बहुमत की स्थिति होगी। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस को कुल 80 सीटें मिलने का अनुमान एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे में लगाया गया है। इसी तरह यूपीए के खाते में कुल 112 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य दलों को 155 सीटें मिलने का अनुमान है। महागठबंधन बना तो यूपी में भाजपा को मुश्किल अगर उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा और कांग्रेस का
चुनाव आयोग दिव्यांग वोटर्स को देगा खास सौगात
चुनाव आयोग ने ‘एक भी मतदाता छूटने न पाए’ के अपने संकल्प के तहत राज्यों की चुनाव मशीनरी को दिव्यांग मतदाताओं की आवाजाही का प्रबंध करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही आयोग ने मतदान के दिन चुनावी प्रक्रिया में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है। सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को जारी आदेश में चुनाव आयोग ने दिव्यांगों को उनके घरों से मतदाता केंद्रों तक लाने और उन्हें वापस उनके घर पहुंचाने के आदेश दिए। आदेश की प्रति गुरुवार को मीडिया के साथ भी साझा की गई। आयोग के दिशा-निर्देश
सुहैब इलियासी को पत्नी की हत्या के मामले में बरी किया
दिल्ली उच्च न्यायालय ने पूर्व टीवी एंकर और निर्माता सुहैब इलियासी को उनकी पत्नी अंजू इलियासी की हत्या के मामले में बरी कर दिया है। जस्टिस एस मुरलीधर और विनोद गोयल की बेंच ने इलियासी की अपील पर सुनवाई करते हुए ये फैसला सुनाया है। क्राइम टीवी शो ‘इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड’ के एंकर रह चुके सुहैब इलियासी को दिल्ली की एक निचली अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन दिल्ली हाईकोर्ट अब उन्हें बरी करने का फैसला सुना दिया है। सुहैब को पहले सिर्फ आईपीसी की धारा 304बी (दहेज हत्या) सहित कुछ अन्य हल्की धाराओं के तहत आरोपित
दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मोदी और पुतिन के बीच बातचीत शुरू,
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीत दिल्ली के हैदराबाद हाउस में बातचीत शुरू हो गई है। उम्मीद की जा रही है कि थोड़ी देर में दोनो देशों बीच एस-400 मिसाइल प्रणाली समझौते पर करार होगा। इससे पहले पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए व्यक्तिगत रात्रिभोज का आयोजन किया था। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय सहयोग और रणनीतिक मुद्दों सहित अन्य ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा हुई। शुक्रवार को शिखर सम्मेलन के दौरान मोदी और पुतिन वैश्विक हालात की समीक्षा करने के साथ परस्पर व्यापार, हथियारों की
