मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बता रहा है मध्यप्रदेश के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा मंडला। संवाददाता वैभव कुमार ने आम जनता और सियासी दलों से बात करके यहां मूड जानने की कोशिश की। उन्होंने जाना कि आखिर जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी जाना की जनता इस बार के चुनाव में किसे मौका देने का मन रखती है। टी
Author: admin
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने बोत्सवाना में भारतीय समुदाय
भारत के उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू बुधवार को बोत्सवाना, जिम्बाब्वे और मलावी की यात्रा पर रवाना हुए थे। अपनी यात्रा के दौरान बोत्सवाना के गोबोर्नी शहर में उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित किया। अपनी छह दिवसीय यात्रा के दौरान नायडू इन देशों के राष्ट्रपतियों से मुलाकात के साथ अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे और प्रतिनिधि स्तर की बातचीत करेंगे। बोत्सवाना के गोबोर्नी में भारतीय समुदाय को संबोधिक करते हुए उप राष्ट्रपति ने कहा कि आप लोगों ने वैश्विक क्षेत्र में प्रवेश किया है और एक पहचान बनाई है। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आप यह भी
अमेरिका ने भारत के पचास उत्पादों से खत्म की रियायतें
दूसरे देशों से अमेरिका को होने वाले निर्यात को लेकर लगातार सख्त रुख दिखा रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्यापार से जुड़े मुद्दों पर कड़ा रुख अपनाते हुए भारत से आयातित 50 उत्पादों पर शुल्क मुक्त की रियायत खत्म कर दी। अमेरिका के संघीय रजिस्टर ने गुरुवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमेें अब तक सामान्य कर-मुक्त प्रावधानों (जीएसपी) के अधीन आयात शुल्क से छूट पाने वाले 90 उत्पादों को अब इस सूची से बाहर करने की जानकारी दी गई है। इस सूची ने भारत से अमेरिका को किए जाने वाले निर्यात को भी नुकसान होगा, क्योंकि इस सूची
शरणार्थी पथराव करेंगे तो सेना गोलियां चला सकती है
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शरणार्थियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि देश में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे अवैध प्रवासियों को अब सीमा पर पकड़ लिया जाएगा और उन्हें रिहा नहीं किया जाएगा। वहीं, ट्रंप ने कहा कि अमेरिका की ओर बढ़ रहा काफिला अगर सैनिकों पर पथराव करता है तो सेना उन पर गोलियां चला सकती है। अवैध शरणार्थियों के लिए पकड़ो और रिहा करो की नीति में अहम बदलाव की घोषणा करते हुए ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी अदालत द्वारा उनकी शरण की अर्जी पर फैसला सुनाने के बाद ही उन्हें रिहा
प्रधानमंत्री इमरान खान की पहली चीन यात्रा
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी पहली चीन यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे। हाल के वर्षों में इसे किसी भी पाकिस्तानी प्रधानमंत्री की सबसे महत्वपूर्ण चीन यात्रा माना जा रहा है। पुराने मित्रों के बीच सीपीईसी को लेकर जारी मतभेद को पाटने और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से कड़े शर्तों वाले बेलआउट पैकेज से बचने को लेकर चर्चा होगी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खान अपनी चार दिन की यात्रा पर शुक्रवार की सुबह यहां पहुंचे। तय कार्यक्रमों के अनुसार, खान चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और प्रधानमंत्री ली क्विंग से मिलेंगे। दोनों देशों के बीच विभिन्न समझौतों
शादी की उम्र एकसमान होने से रुक सकते हैं बाल विवाह
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने सरकार से अपील की है कि शादी के लिए लड़के और लड़कियों की उम्र एकसमान होनी चाहिए। आयोग की दलील है कि लड़का-लड़की की उम्र एक समान करने से बाल विवाह में कमी आएगी। हालांकि आयोग ने यह स्पष्ट नहीं किया शादी की उम्र क्या होनी चाहिए। देश में फिलहाल शादी की उम्र लड़की के लिए 18 साल और पुरुषों की 21 साल निर्धारित है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बाल विवाह रोकने के लिए कानून मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय को कई सुझाव भेजे हैं। इनमें 18 साल तक के बच्चों या कक्षा बारहवीं
तक दिल्ली-मुंबई सहित इन 20 शहरों को होगी एक और एयरपोर्ट की जरूरत
साल 2030 तक भारत के कम से कम 20 शहरों को एक और एयरपोर्ट की जरूरत होगी। नागर विमानन मंत्रालय द्वारा किए गए अध्ययन के शुरुआती निष्कर्षों से ये पता चला है। इन 20 शहरों में मुंबई, दिल्ली, गोवा, विशाखापट्टनम, जयपुर, पुणे, अहमदाबाद, राजकोट, पटना, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहर शामिल हैं। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, नागर विमानन मंत्रालय की ये रिपोर्ट बताती है कि साल 2035 तक इस सूची में और भी शहर शामिल हो जाएंगे। हालांकि मंत्रालय का ये अध्ययन अभी भी जारी है और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कब तक ये
राम मंदिर निर्माण पर हुई चर्चा
उच्चतम न्यायालय ने अयोध्या के राम मंदिर विवाद पर सुनवाई अगले साल जनवरी तक के लिए टाल दी है। इससे साधु संत के साथ ही भाजपा के अंदर से भी विरोध की आवाजें उठ रही हैं। वहीं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सरकार से इस मसले पर एक अध्यादेश लाने के लिए कह रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शु्क्रवार की देर रात मुंबई के रामभाऊ महालगी प्रबोधनी में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और संघ प्रमुख मोहन भागवत के बीच बैठक हुई। माना जा रहा है कि दोनों में मंदिर निर्माण सहित चुनाव को लेकर चर्चा हुई। संघ मंदिर
महिला पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर बहुत सी महिला पत्रकारों ने मी टू अभियान के अतंर्गत यौन शोषण करने के आरोप लगाए हैं। इसी बीच एमजे अकबर पर अमेरिका की नागरिक और नेशनल पब्लिक रेडियो (एनपीआर) की चीफ बिजनस एडिटर पल्लवी गोगोई ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वाशिंगटन पोस्ट में उन्होंने बताया कि एमजे एकबर को मैं एशियन एज के संपादक और एक बेहतरीन पत्रकार के तौर पर जानती थी। उन्होंने मुझे शिकार बनाने के लिए अपने इसी पद का फायदा उठाया। मैं अपनी जिंदगी की उन दर्दनाक यादों को साझा कर रही हूं। जिन्हें मैंने 23 सालों से खुद से
आज जारी होंगे UPTET परीक्षा के एडमिट कार्ड
UPTET Admit Card: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आज 30 अक्तूबर तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिये जाएंगे। अभ्यार्थी upbasiceduboard.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसी दिन रद्द हुए फॉर्मों की सूची भी जारी की जाएगी। आपको बता दें कि 18 नवंबर को 10 से 12.30 बजे की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की और 2.30 से 5 बजे तक की दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा कराई जाएगी। खबरों के अनुसार प्रदेश के दो हजार से अधिक केंद्रों पर यह परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी।
