नहीं रहा फेसबुक, एप्पल की रैंकिंग सुधरी

डाटा सेंधमारी से जुड़े मामलों और इस साल स्टॉक गिरने के बीच प्रौद्योगिकी कंपनी-फेसबुक ने अमेरिका में सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थल होने का खिताब खो दिया है वहीं, एप्पल ने शीर्ष रोजगारप्रदाता कंपनियों की सूची में ऊंची छलांग लगाई है।बुधवार को प्रकाशित हुई प्रमुख रोजगार वेबसाइट-ग्लासडोर की वार्षिक रिपोर्ट में अमेरिका में 100 सर्वश्रेष्ठ कार्यस्थलों की सूची के अनुसार, बोस्टन की कंसल्टिंग कंपनी-बेन एंड कंपनी शीर्ष पर चुनी गई है। ग्लासडोर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, फेसबुक अब सातवें स्थान पर पहुंच गया है वहीं, एप्पल 84वें स्थान से छलांग लगाकर 71वें स्थान पर पहुंच गया है। 2017 में फेसबुक जहां अमेरिका

Read More

जेडीयू के मोहित प्रकाश बने अध्यक्ष

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के नतीजे आ गए हैं। जेडीयू के मोहित प्रकाश ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। वहीं उपाध्यक्ष पद एबीवीपी के खाते में गया है।  एबीवीपी की अंजना सिंह ने जीत हासिल की है। एबीवीपी के ही मनिकांत मनी और राजा रवि ने चीफ सेक्रेटरी के पद पर जीत हासिल की है। वहीं जेडीयू के कुमार सत्यम ने कोषाध्यक्ष के पद पर जीत हासिल की है। वाम और राजद मोर्चा के पांच उम्मीदवार जीते  कॉलेज काउंसिल के रिजल्ट में सबसे बेहतर रिजल्ट वामपंथी और छात्र राजद का रहा। इनके पांच काउंसिल जीत गए। इनमें दो पहले ही निर्विरोध चुनी

Read More

सुबोध कुमार सिंह को लेकर BJP नेताओं का लेटर वायरल

बुलंदशहर (Bulandshahr) के स्याना में बवाल के दौरान शहीद इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह (Subodh Kumar Singh) को लेकर भाजपाईयों का पूर्व में लिखा हुआ एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बवाल से दो दिन पहले सांसद को भेजे पत्र में स्याना क्षेत्र के बीजेपी नेताओं ने इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। पत्र में कहा गया था कि इंस्पेक्टर का व्यवहार जनता के प्रति अभद्र है और क्षेत्र में चोरी, पशुचोरी, अवैध कटान जैसी घटनाएं बढ़ गई हैं। सांसद के अनुसार उन्होंने पत्र को एसएसपी को भेजकर कार्रवाई की मांग की थी। सोशल मीडिया पर वायरल

Read More

वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य

सरकार ने 1 अप्रैल 2019 से सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य कर दिया है। नई व्यवस्था के तहत अगले साल अप्रैल से देशभर में बिकने वाले वाहनों में यह प्लेट डीलर लगा कर देंगे। इससे कार, स्कूटर टैक्सी, कैब, ट्रक आदि वाहनों की ऑनलाइन ट्रैकिंग संभव होगी। इससे कैब में महिलाओं के साथ अपराधिक घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सड़क परिवहन मंत्रालय ने 4 दिसंबर को 1 अप्रैल 2019 से सभी नए वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि केंद्रीय मोटर वाहन नियम 50

Read More

बंपर गेंद पर रोहित का छक्का नहीं देखा तो क्या देखा

(ind vs aus 1st test 2021) हिटमैन के नाम से मशहूर टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है। भारत ने 41 रनों तक चार विकेट गंवा दिए और पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए रोहित शर्मा। NDvsAUS: एडिलेड में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, मैदान पर ऐसा है भारत का रिकॉर्ड रोहित ने पैट कमिंस की तेज बंपर गेंद पर शानदार पुल शॉट खेलकर छक्का जड़ा। एक तरफ जहां बाकी भारतीय

Read More

रोहित शर्मा ने छक्कों का बनाया खास रिकॉर्ड लेकिन सहवाग से रह गए पीछे

भारत और ऑस्ट्रेलिया (india vs australia live match) के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पहले टेस्ट के पहले दिन भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम मुश्किल में फंसी हुई थी और 41 रनों तक चार विकेट गंवा दिए थे, जब रोहित शर्मा क्रीज पर आए। रोहित ने पुजारा के साथ मिलकर 45 रनों की साझेदारी निभाई, जिसमें से 37 रन खुद बनाए। रोहित ने इस दौरान 61 गेंदों का सामना किया और दो चौके और तीन छक्के जड़े। ऑस्ट्रेलिया में एक टेस्ट पारी में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले

Read More

सरकार की कार्रवाई की भावना संस्थान के हित में होनी चाहिए

सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा (CBI Director Alok Verma) से अधिकार वापस लेने और उन्हें छुट्टी पर भेजने के सरकार के फैसले के खिलाफ उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में सुनवाई चल रही है। कोर्ट ने कहा कि अटार्नी जनरल ने उन्हें बताया है कि इस स्थिति के पीछे के हालात जुलाई में बने। कोर्ट ने कहा कि सरकार की कार्रवाई की भावना संस्थान के हित में होनी चाहिए। वहीं बुधवार को सुनवाई के दौरान केन्द्र सरकार ने कहा था कि आखिर क्यों उन्हें सीबीआई डायरेक्टर आलोक वर्मा और विशेष डायरेक्टर राकेश अस्थाना के बीच सार्वजनिक लड़ाई के चलते

Read More

एलपीजी से कम खर्च पर सोलर सिस्टम से पका सकेंगे खाना

रसोई गैस कनेक्शन और मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के बाद केंद्र सरकार अब किस्तों पर 50 हजार रुपये वाला सोलर पीवी कुकिंग सिस्टम देने की तैयारी में है। लोकसभा चुनाव से पहले सरकार आसान किस्तों पर सभी को सोलर कुकिंग सिस्टम देने की घोषणा कर सकती है। इस सोलर कुकिंग सिस्टम पर केंद्र सरकार 30 फीसदी की सब्सिडी भी मुहैया कराएगी। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा (एमएनआरई) मंत्रालय ने सोलर कुकिंग सिस्टम योजना को अंतिम रूप दे दिया है। एमएनआरई मंत्रालय कुकिंग सिस्टम पर तीस फीसदी की सब्सिडी मुहैया कराएगी। राज्य सरकार भी अपनी तरफ से सोलर कुकिंग सिस्टम लेने वालों को सब्सिडी

Read More

कोर्ट ने ऐश्वर्या को भेजा नोटिस, 8 जनवरी को है सुनवाई

राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव के तलाक की अर्जी पर पत्नी ऐश्वर्या को अपना पक्ष रखने के लिए फैमिली कोर्ट ने नोटिस भेजा है। कोर्ट ने 8 जनवरी को सुनवाई की तारीख तय की है। तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने बताया की ऐश्वर्या को अपना पक्ष रखने के लिए प्रधान न्यायाधीश उमाशंकर द्विवेदी की कोर्ट ने सोमवार को नोटिस भेजा है। उन्होंने बताया कि हमें उम्मीद है वो कोर्ट आकर अपना पक्ष रखेंगी। इससे पहले, तेजप्रताप के वकील के अनुरोध पर 29 नवंबर को अपराह्न तीन

Read More

प्रश्नकाल स्थगित-पूर्व सीएम तिवारी को श्रद्धांजलि

उत्तराखंड विधानसभा का शीतकालीन सत्र मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार, सत्र के पहले दिन सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी। वंदेमातरम के साथ सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद प्रश्नकाल स्थगित कर दिया गया। उत्तराखंड के  पूर्व मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने भी तिवारी को भावभीनी श्रृद्धांजलि दी। उन्होंने सदन में शोक प्रस्ताव पढ़ा। तिवारी जी के निधन को एक युग का समाप्त होना बताया। उन्होंने कहा कि तिवारी जी के समय ही प्रदेश को स्पेशल पैकज मिला था। सीएम

Read More

Scroll Up