प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से 2 जून तक इंडोनेशिया, मलेशिया और सिंगापुर के दौरे पर रहेंगे। इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया दौरे पर रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि इन तीनों देशों के साथ भारत के मजबूत संबंध हैं और उनके दौरे से देश की एक्ट ईस्ट नीति को और बढ़ावा मिलेगा। सिंगापुर में वह वार्षिक सुरक्षा सम्मेलन शांगरी ला वार्ता को एक जून को संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस सम्मेलन को संबोधित करेगा। क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर यह भारत के विचारों को व्यक्त करने का अवसर होगा। फेसबुक पेज पर
Author: admin
दिल्ली-एनसीआर में महंगी हुई सीएनजी,
सीएनजी गाड़ियों पर चलनेवालों के लिए यह ख़बर झटका देनेवाली है। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सीएनजी की कीमत सोमवार को बढ़ा दी गई है। रूपये के मूल्य में गिरावट और नेचुरल गैस की कीमतों में बढ़ोत्तरी के चलते राजधानी में सीएनजी की कीमतों में 1.36 रूपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है। इन्द्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बयान के मुताबिक, अब दिल्ली में सोमवार और मंगलवार की आधी रात से सीएनजी 41.97 रूपये प्रति किलो मिलेगी। जबकि, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाज़ियाबाद में सीएनजी की कीमतों में 1.55 रूपये का
जब लड़की बनी ‘मर्दानी’ तो चिल्लाया- दीदी माफ कर दो…
युवती को अकेला देखकर छेड़खानी करना एक शोहदे को भारी पड़ गया। युवती ने आरोपी को दौड़ाकर खूब पिटाई की। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसके बाद आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। घटना डीएम आवास के सामने की है। दिल्ली की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती चार दिन पहले प्रेमनगर क्षेत्र में एक रिश्तेदार के यहां आई थी। युवती ने बताया कि वह सोमवार को किसी काम से कचहरी गई थी। दोपहर में कचहरी से लौटते वक्त जैसे ही वह डीएम आवास के पास पहुंची, वहां खड़ा शोहदा उसे देखकर गाना
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से हो गई चूक
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपनी उस टिप्पणी को लेकर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के जनकपुर के अपने हालिया दौरे पर लाखों “भारतीयों” को संबोधित किया। नेपाल के एक सांसद समेत ट्विटर के अन्य यूजर्स द्वारा जब उन्हें ध्यान दिलाया गया कि जनकपुर में उन्होंने नेपाली लोगों को संबोधित किया था न कि भारतीयों को, इसके बाद सुषमा ने ट्वीट कर माफी मांगी। सुषमा ने राजग सरकार की चौथी वर्षगांठ के मौके पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी से पहले किसी भी प्रधानमंत्री ने इतने बड़े स्तर
पीएम मोदी ने गिनाई मुद्रा योजना की उपलब्धियां,
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना को लेकर नमो ऐप के जरिे लोगों को संबोधित किया। वहीं आज (मंगलवार को) मुद्रा योजना के बारे में लोगों को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कहा कि बैंकों और वित्तीय संस्थानों ने 12 करोड़ लाभार्थियों को छह लाख करोड़ रुपये के मुद्रा ऋण बांटे हैं। यह कार्य, उनकी सरकार की गैर-वित्तपोषित को वित्तपोषित करने की पहल के तहत किया गया है। मुद्रा ऋण के लाभार्थियों के साथ एक बातचीत में मोदी ने कहा, ”इन 12 करोड़ लाभार्थियों में से करीब 28 प्रतिशत यानी 3.25 करोड़ लोग पहली बार उद्यम
CBSE 10th result 2021:
CBSE 10th result 2021 today: आज सीबीएसई 10वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे। परीक्षा परिणाम की घोषणा शाम 4 बजे की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स cbseresults.nic.in या cbse.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई दसवीं के स्टूडेंट्स को इंग्लिश के पेपर में 2 अंकों का मुआवजा मिलेगा। सीबीएसई 10वीं के अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में टाइपिंग की गलतियों के लिए छात्रों को 2 अंकों की राहत देगा। ये फैसला सीबीएसई ने कुछ दिन पहले लिया था। कई शिक्षकों तथा छात्रों ने बोर्ड से कहा था कि 12 मार्च को हुई परीक्षा के प्रश्नपत्र
सिर्फ पांच दिन में इस देसी कंपनी ने कमाए 24,810 करोड़ रुपये
देश में जहां कई बड़ी कंपनियों की पूरे साल की कमाई भी 24,000 करोड़ रुपये नहीं है, वहीं एक कंपनी महज पांच दिन में इससे अधिक कमाई कर ले तो आपको हैरानी जरूर होगी। यह कमाल देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई ने कर दिखाया है। ऐसे बढ़ी कमाई पिछले सप्ताह बंबई शेयर बाजार (बीएसई) के सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से पांच कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 53,132.67 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। इसमें सबसे ज्यादा कमाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के हिस्से आई। सप्ताह के दौरान एसबीआई का बाजार पूंजीकरण 24,810.49 करोड़ रुपये बढ़कर 2,38,286.49 करोड़ रुपये
उछाल से सेंसेक्स 35,000 के पार, निफ्टी भी 10600 के ऊपर
राजनैतिक चिंताओं के कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार होने से शेयर बाजारों में आज रौनक देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 150 अंक चढ़कर 35,000 अंक के स्तर को पार कर गया। ब्रोकरों के अनुसार रुपये में सुधार ने भी घरेलू बाजारों को मदद की। इसके अलावा अमेरिका-उत्तर कोरिया के बीच होने वाली शिखर वार्ता संबंधी चिंताएं कम होने का लाभ भी बाजार को मिला है। फिलहाल 11.34 बजे सेंसेक्स 183.96 अंक चढ़कर 35109.37 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 68.95 अंक उछलकर 10,674.10 को पार कर गया है। बंबई शेयर
इस खिलाड़ी ने लगाई IPL खिताब की हैट्रिक,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने अपने नाम किया। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराकर सीएसके तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बना। 2010 और 2011 के बाद ये सीएसके का तीसरा खिताब है। आईपीएल में तीन खिताब जीतने वाली सीएसके महज दूसरी टीम है, उसके अलावा मुंबई इंडियंस की टीम तीन बार आईपीएल ट्रॉफी उठा चुकी है। सीएसके का एक खिलाड़ी ऐसा है, जिसके लिए ये आईपीएल खिताब की हैट्रिक हो गई। ये खिलाड़ी पिछले तीन साल में जिस
फिर चला धौनी के लकी नंबर ‘7’ का जादू,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन खेला गया और 11 में से सातवीं बार महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) फाइनल में पहुंची। दो साल के बैन के बाद जब सीएसके ने वापसी की, तो लोगों ने उनकी टीम को बूढ़ा बताया। दरअसल सीएसके की टीम में ज्यादातर खिलाड़ी 35+ उम्र के थे, ऐसे में माना जा रहा था कि टीम में यंगस्टर की कमी है और इसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ सकता है। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ और इन्हीं ‘बूढ़े’ क्रिकेटरों ने अपनी फिटनेस और एक्सपीरियंस की कॉकटेल से सीएसके को चैंपियन
