क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर गुरुवार को वेस्टइंडीज और वर्ल्ड इलेवन के बीच क्रिकेट रिलीफ टी20 मैच खेला गया। लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर खेले गए इस मैच में भारत की ओर से इकलौते क्रिकेटर दिनेश कार्तिक थे। एकतरफा मुकाबले में वेस्टइडंडीज ने वर्ल्ड इलेवन को 72 रनों से हराया। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने वर्ल्ड इलेवन की कमान संभाली, जबकि कार्लोस ब्रैथवेट की कप्तानी में वेस्टइंडीज की टीम खेली। वर्ल्ड इलेवन ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। वेस्टइंडीज की धाकड़ बल्लेबाजी क्रिस गेल ने निराश किया और 28 गेंद पर
Author: admin
CSK के इस बल्लेबाज ने किया खुलासा-
क्रिकेट में लगभग हर खिलाड़ी का कुछ ना कुछ लकी चार्म होता है, जिसे आप टोटका भी कह सकते हैं। कोई पहले अपना लेफ्ट पैड ही पहले पहनता है, तो कोई लाल रुमाल के साथ खेलने उतरता है। टीम इंडिया के बल्लेबाज अंबाती रायडू का टोटका सबसे अलग है। हरभजन सिंह के शो ‘क्विक हील भज्जी ब्लास्ट विद सीएसके’ में रायडू ने खुद बताया कि उनका टोटका क्या है क्रिकेट को लेकर। जब भज्जी ने उनसे पूछा तो रायडू बोले- ‘हर साल एक बैट लेता हूं विराट कोहली से। उसको भी मालूम हो गया है कि टशन है ये, तो
जानिए हरभजन सिंह ने किसके लिए कहा- ‘सबसे लड़ता हूं मैं,
दिग्गज क्रिकेटर हरभजन सिंह अपने गुस्से के लिए काफी जाने जाते हैं। भज्जी ने अपने शो ‘क्विक हील भज्जी ब्लास्ट विद सीएसके’ में खुलासा किया कि वो भी मैदान पर एक क्रिकेटर के गुस्से का शिकार हो चुके हैं। भारतीय क्रिकेटर अंबाती रायडू लाइम लाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। भज्जी के इस शो पर रायडू के बारे में भज्जी ने कई खुलासे किए, जिसमें एक ये भी था कि मैदान पर भज्जी और रायडू में लड़ाई हो चुकी है। हालांकि शो के दौरान रायडू ने एक बार फिर उस लड़ाई के लिए भज्जी से माफी मांगी। भज्जी ने
करन जौहर के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बाद सामने आए मनीष,
बीते दिनों करण जौहर और मनीष मल्होत्रा के बीच अफेयर की खबरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई थी। दरअसल, करण के बर्थडे पर मनीष मल्होत्रा ने अपने फ्रेंड करण के साथ फोटो शेयर करते हुए उन्हें इंस्टाग्राम पर मेसेज किया था। दोनों की साथ में फोटो देखकर लोगों ने उनकी दोस्ती को कोई और ही नाम दे दिया। एक यूजर ने मनीष की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यू आर दि क्यूटेस्ट कपल। यूजर के इस कमेंट को मनीष मल्होत्रा के अकाउंट से लाइक किया गया था। इसके बाद से ही खबर उड़ने लगी कि
इन किरदारों से माधवन ने फैंस के दिल में बना ली खास जगह
साउथ एक्टर रंगनाथन माधवन फिल्मों में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। बॉलीवुड में फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से एंट्री करने वाले माधवन धीरे-धीरे फैंस के लिए मैडी बन गए। आर. माधवन का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, बिहार में हुआ था। आज माधवन अपना 48 वां जन्मदिन मना रहे हैं। माधवन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1996 में एक टेलकम पाउडर के ऐड से की थी। इसके बाद साल 1997 में उन्होंने मनी रतनम की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया। लेकिन उन्हें 1999 में उन्हें एक फिल्म के लिए साइन किया गया, जो कि 2000
मुशर्रफ के खिलाफ सख्त हुई पाकिस्तान सरकार,
पाकिस्तान सरकार ने आतंरिक मंत्रालय को निर्देश दिया कि पूर्व तानाशाह जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ के राष्ट्रीय पहचान पत्र (एनआईसी) और पासपोर्ट पर रोक लगाई जाए। एक्सप्रेस ट्रिब्यून में गुरुवार को छपी एक खबर में यह जानकारी दी गई। सरकार ने विशेष अदालत के आदेश को लागू करते हुए कुछ कदम उठाए हैं जिससे दुबई में रह रहे पूर्व राष्ट्रपति मुशर्रफ की यात्रा को सीमित किया जा सके और उन्हें उपलब्ध कुछ सुविधाओं से वंचित किया जा सके। अदालत ने यह आदेश इसलिए दिया था क्योंकि वह उनके खिलाफ देश द्रोह के एक मामले में अदालत में उपस्थित नहीं हुए। खबर
सिंगापुर के पीएम ली सिएन लूंग से मिले मोदी
पीएम मोदी ने आज सिंगापुर के प्रधानमंत्री लीएच लूंग के साथ मुलाकात कर द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंगापुर की तीन दिवसीय यात्रा पर कल यहां पहुंचे । इस दौरान उन्होंने सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब से भी मुलाकात की। सिंगापुर के प्रेशिडेंशियल पैलेस इस्ताना (राष्ट्रपति का सरकार आवास) पहुंचने पर मोदी का रस्मी स्वागत किया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट किया है, ‘प्रधानमंत्री मोदी का सिंगापुर के इस्ताना प्रेसिडेंशियल पैलेस में रस्मी स्वागत किया गया। सदी पुराने इस संबंध को नवोन्मेष और तकनीकी के क्षेत्र में साझेदारी से नयी ऊर्जा मिल रही
उपचुनावों में जनता ने नफरत की राजनीति को करार जवाब दिया
उपचुनावों में ज्यादातर सीटों पर विपक्षी दलों की जीत से उत्साहित कांग्रेस ने कहा कि झूठ, नफरत और विभाजन की राजनीति को जनता ने करार जवाब दिया है। पार्टी ने यह भी यह भी दावा किया कि केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी आज कैराना हारी है और 2019 में हिंदुस्तान हारेगी। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा कि लोग बदलाव के लिए वोट देते हैं। झूठ, नफरत और विभाजन की राजनीति को जनता का करार जवाब है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस और विपक्षी दलों के विजेताओं को बधाई देता हूं जो एकजुट होकर लड़े। विपक्षी पार्टियों
विपक्ष की रणनीति और क्षेत्रीय दलों ने BJP को किया चित
11 राज्यों की चार लोकसभा और 10 विधानसभा उपचुनाव के गुरुवार को आए नतीजे भाजपा के लिए झटके पर झटके जैसा है। उपचुनावों में भाजपा ने लोकसभा की दो और विधानसभा की एक सीट गंवाई है। वहीं, विपक्ष एक बार फिर भाजपा की घेराबंदी करने में सफल रहा है। इन नतीजों से यह भी साफ है कि क्षेत्रीय दलों में भी अभी दमखम बचा है। उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा और नुरपुर विधानसभा सीटें उसके प्रतिष्ठा की लड़ाई थी। लेकिन विपक्ष की घेराबंदी ने भाजपा को कामयाब नहीं होने दिया। कैराना लोकसभा सीट पर जाट और मुस्लिमों के वोट की
देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में महज 300 रुपये में लीजिए पहले इंटरनेशनल मैच का मजा
देहरादून क्रिकेट स्टेडियम में पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आनंद उठाने के लिए तैयार हो जाइए। आपके पास इस यादगार पल के गवाह बनने का अच्छा मौका है। जी हां, अफगानिस्तान-बांग्लादेश क्रिकेट सीरीज के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गयी है। तीन जून से शुरू होने जा रहे बांग्लादेश-अफगानिस्तान टी-20 सीरीज के लिए टिकट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। साथ ही शहर में भी जगह-जगह अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से प्रायोजित होर्डिंग लग गए हैं, जो दून के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले का रोमांच बढ़ा रहे हैं। बुक मॉय शो पर क्रिकेट मैच की बुकिंग बुधवार से शुरू हो
