राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा संगठन की चेतावनियों के बावजूद ब्यूरोक्रेसी पर लगाम न लगा पाना भी उपचुनावों में पार्टी की हार की वजह बनी। कार्यकर्ता ही नहीं सांसद-विधायक, यहां तक कि मंत्री भी अपने जिलों के प्रशासनिक अफसरों की मनमानी पर लगातार शिकायत करते रहे। इसके बावजूद स्थिति सुधारी नहीं। उल्टे उन्हें झिड़की खानी पड़ी। कैराना में बकाया गन्ना मूल्य को लेकर किसान नाराज थे कैराना लोकसभा उपचुनाव में हार के पीछे गन्ना किसानों का 800 करोड़ रुपये का बकाया भी एक प्रमुख कारण रहा है। शामली प्रशासन पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि उसने बकाया गन्ना
Author: admin
नकली दवा की मार्केटिंग पर मिलेगी सजा,
दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी मार्केटिंग और प्रचार करने वाली कंपनियों को भी जिम्मेदार ठहराने की योजना बनाई है। अब इन कंपनियों पर भी दवा निर्माण कंपनियों की तरह ही दवा नियामकों के उल्लंघन पर कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बाबत प्रस्ताव पर जल्द ही मुहर लग सकती है। इसके मुताबिक, जहां नकली दवाइयां पाई जाएंगी या दवाओं की गुणवत्ता के साथ समझौता किया जाएगा, वहां दवाओं की मार्केटिंग करने वाली कंपनियों को भी दंडित किया जाएगा। मौजूदा नियमों के तहत अगर दवा नियामकों का उल्लंघन
जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की चाभी गायब,
पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के खजाने की चाभी कथित तौर पर गायब हो गई है। इसको लेकर पुरी के शंकराचार्य और राज्य में विपक्षी दल भाजपा ने इस घटना पर विरोध जताया है। जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य रामचंद्र दास महापात्रा ने बताया कि समिति की चार अप्रैल को हुई बैठक में यह बात बताई गई थी कि रत्न भंडार के आंतरिक कक्ष की चाभी गायब हो गई है। ओडिशा उच्च न्यायालय के आदेश के बाद रत्न भंडार कक्ष में चार अप्रैल को कड़ी सुरक्षा के बीच 16 सदस्यों वाली एक टीम ने 34 साल के बाद यहां
जुए में हारा पत्नी
उड़ीसा के एक गांव में पत्नी को जुएं में हारने और फिर उसका अपनी आखों के सामने बलात्कार कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना यहां बालासोर जिले के मलंगबालीकुटी गांव की है। पीड़ित महिला को पति द्वारा उसे जुएं में हारने की खबर तब पता चली जब उसका बलात्कार हो गया। बीते मंगलवार को पीड़िता ने किसी प्रकार से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तब जाकर घटना बारे में लोगों को पता चला। पीड़िता ने दुष्कर्म करने वाले शख्स और अपने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। घटना के बाद से उसका पति और जुएं में जीतकर बलात्कार
मांग घटने से 32 हजार से नीचे उतरा,
स्थानीय आभूषण विनिर्माताओं की मांग घटने तथा कमजोर वैश्विक रुख से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना शुक्रवार को 100 रुपये और टूटकर 31,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं चांदी 450 रुपये के नुकसान के साथ 41,000 रुपये से नीचे 40,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 फीसदी और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये के नुकसान से क्रमश : 31,900 और 31,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। गुरुवार के कारोबार में सोना 90 रुपये टूटा था। गिन्नी के भाव हालांकि, 24,800 रुपये प्रति आठ ग्राम पर कायम रहे। औद्योगिक इकाइयों
इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंटः
कप्तान सुनील छेत्री की हैट्रिक की बदौलत भारत ने एकतरफा मुकाबले में शुक्रवार को चीनी ताइपे को 5-0 से रौंदकर चार देशों के इंटरकॉन्टिनेंटल कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। अपने 99वें इंटरनेशनल मैच में खेल रहे भारत के टॉप गोल स्कोरर छेत्री ने 14 वें, 34वें और 62वें मिनट में गोल दागे। बेंगलुरु एफसी टीम में छेत्री के साथी उदांता सिंह और प्रणय हलधर ने 48वें और 78वें मिनट में मेजबान टीम की ओर से दो अन्य गोल किए। हाफ तक भारतीय टीम 2-0 से आगे थी। मैच में भारतीय टीम के दबदबे का अंदाजा इस बात से
2nd टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने बजाई PAK की बैंड
इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पूरी तरह से बैकफुट पर ढकेल दिया है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहली पारी में दो विकेट पर 106 रन बना लिए हैं। वहीं पाकिस्तान की टीम पहली पारी में महज 174 रनों पर सिमट गई थी। कप्तान जो रूट 29 और डॉमनिक बेस बिना खाता खोले नॉटआउट लौटने वाले बल्लेबाज रहे। पाकिस्तान की ओर से हसन अली और फहीम अशरफ ने एक-एक
KKR के इस क्रिकेटर पर है शाहरुख की बेटी सुहाना को क्रश
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी टीम कोलकाता नाइट राईडर्स (केकेआर) के को-ओनर और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना इन दिनों चर्चा में हैं। सुहाना का नाम केकेआर के एक क्रिकेटर से जोड़ा जा रहा है। दरअसल ऐसी खबरें आई हैं कि सुहाना को केकेआर के बल्लेबाज शुभमन गिल पर क्रश है। क्रश की खबरों के बाद से ही मीडिया में दोनों के अफेयर के चर्चे भी आम हो गए। हालांकि इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। केकेआर ने इस सीजन में अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम के खिलाड़ियों पर खूब दांव लगाया था, जिसमें से शुभमन भी एक
‘लवरात्रि’ का हिन्दू संगठन ने किया विरोध
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान का विवादों से पुराना नाता रहा है, और इस बार तो वो अपने नहीं, बल्कि अपने जीजा के कारण बुरे विवाद में फंस गए हैं। सलमान खान को पीटने के लिए एक नेता ने दो लाख का इनाम रखा है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया के साथी गोविंद पराशर ने सलमान पर ये इनाम रखा है। पराशर ने सलमान पर लोगों की भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सारा विवाद सलमान के जीजा आयुष शर्मा की आने वाली ‘लवरात्रि’ को लेकर है। बता दें कि सलमान खान अपने प्रोडक्शन
12 जून को ही सिंगापुर में तानाशाह किम जोंग से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के राजदूत किम योंग चोल से शुक्रवार को व्हाइट हाउस में मुलाकात की। इस दौरान राजदूत ने उन्हें उत्तर कोरियाई नेता का पत्र सौंपा। ट्रंप ने कहा है कि वह 12 जून को सिंगापुर में किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। वाल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक माना जा रहा है कि किम जोंग उन ने ट्रंप के साथ शिखर वार्ता में दिलचस्पी दिखाई है। यह वार्ता 12 जून को सिंगापुर में प्रस्तावित है। मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया के प्रतिनिधियों से कहा कि वे सिंगापुर जाने की तैयारी
