महिलाओं को टिकट देने के मामले में दलों ने नहीं दिखाई उदारता

संसद में महिला आरक्षण विधेयक का समर्थन करने वाले मुख्य राजनीतिक दल तेलंगाना विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने के मामले में पीछे दिखाई दे रहे हैं। कांग्रेस की 100 उम्मीदवारों सूची में केवल 11 महिलाओं का नाम शामिल है जबकि तेलंगाना राष्ट्र समिति ने केवल चार महिलाओं को टिकट दिया है। साल 2014 के चुनाव में टीआरएस ने छह महिलाओं को टिकट दिया था। भाजपा ने 14 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है जबकि हैदराबाद में आठ सीटों पर किस्मत आजमा रही एआईएमआईएम ने किसी भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है। बता दें कि भाजपा राज्य

Read More

जोगी और मायावती के करिश्मे पर टिकी भाजपा की उम्मीदें

छत्तीसगढ़ में चौथी बार सत्ता हासिल करने की भाजपा की उम्मीदें राज्य में अजित जोगी की पार्टी छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस, बसपा और सीपीआई के गठबंधन के प्रदर्शन पर टिकी हैं। भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि इस गठबंधन को आठ फीसदी तक वोट मिलने पर भाजपा फिर से सत्ता हासिल कर लेगी। लेकिन, इसके उलट यदि गठबंधन का वोट प्रतिशत दस फीसदी को पार कर गया तो पार्टी के लिए वापसी की राह भी मुश्किल हो जाएगी। गौरतलब है कि राज्य में पिछले विधानसभा चुनाव की तरह ही करीब 76 फीसदी मत पड़े हैं। लेकिन, पिछले तीन चुनाव से

Read More

भाजपा की सरकार लेकिन हर मंदिर के बाहर कचरे का ढेर

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा बांसवाड़ा। संवाददाता अभिलाषा ने लोगों से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। उन्होंने जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? उनके चुने हुए नेता उनकी उम्मीदों पर कितने खरे उतरे हैं? साथ ही यह भी

Read More

तेल के दाम कम होने पर ट्रंप बोले

मेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को सऊदी अरब को तेल के दाम कम करने के लिए धन्यवाद कहा है। इससे ट्रंप की सऊदी के प्रति नरमी का पता चलता है। इससे एक दिन पहले भी ट्रंप ने कहा था कि सऊदी अरब के साथ रणनीतिक संबंध बनाए रखना और तेल की वैश्विक कीमतों पर लगाम लगाए रखना अमेरिका के सर्वश्रेष्ठ हित में है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस के आलोचक और अमेरिका में रह रहे खशोगी की हत्या को लेकर दुनिया भर में सऊदी अरब और उसके शासकों के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया हुई थी। लेकिन ट्रंप ने इसके

Read More

भारत-नेपाल सीमा तक सड़क बनाएगा चीन

भारत की चौतरफा घेराबंदी करने के लिहाज से चीन रणनीतिक परियोजनाओं को नेपाल के साथ मिलकर आगे बढ़ा रहा है। इसका सीधा असर भारत के रणनीतिक हितों पर पड़ सकता है। ताजा प्रस्ताव के मुताबिक चीन-नेपाल सीमा पर लापचा से लेकर भारत-नेपाल सीमा पर बिर्तामोड तक वन बेल्ट वन रोड परियोजना के तहत सड़क बनाएगा। पांच साल में पूरी होने वाली इस सड़क से चीन और भारत सीमा के बीच का सफर महज चार घंटे में तय होगा। इसके अलावा नेपाल में चीन की मदद से आयुध फैक्टरी के निर्माण का भी प्रस्ताव है। इन योजनाओं पर भारतीय एजेंसियों ने अपनी चिंता

Read More

राम रहीम से मुलाकात मामले पर अक्षय कुमार से दो घंटे हुई पूछताछ

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार बुधवार को पंजाब पुलिस के विशेष जांच दल के समक्ष पेश हुए। उन्होंने पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह के बीच एक बैठक का प्रबंध करने से इंकार किया है। पंजाब सरकार ने धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी को लेकर फरीदकोट की बेहबल कलां और कोटकपुरा में विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस की गोलीबारी की जांच के लिए पांच सदस्यीय एसआईटी का गठन किया है। वर्ष 2015 में हुई इस घटना में दो लोग मारे गये थे। धार्मिक ग्रंथ के पृष्ठ फटे और बिखरे

Read More

जबरन हलाला करना बलात्कार के समान

बुलंदशहर में अपनी पत्नियों को तलाक देने के बाद जबरन उनका हलाला कराए जाने के लिए दबाव बनाने के मामले को दारुल उलूम वक्फ के उलेमा ने इस्लाम के खिलाफ बताया। उलेमा-ए-कराम ने कहा कि निकाह महिलाओं की इच्छा पर होता है और उसे किसी पर जबरन नहीं थोपा जा सकता। उलेमा ने शरीयत के हवाले से बताया कि जबरन या किसी शर्त के साथ हलाला कराना बलात्कार के समान नाजायज है। बुलंदशहर के गांव अकबरपुर में दो बहनों के साथ दो भाइयों का निकाह हुआ था। इसके बाद बीते 20 अक्तूबर को विवाहिताओं के पतियों ने उन्हें तलाक दे

Read More

भाजपा सरकार ने सीबीआई को कलेक्शन ब्यूरो में बदल दिया

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को भाजपा नीत राजग सरकार पर केंद्रीय जांच ब्यूरो को ”क्लेक्शन ब्यूरो में बदलने और भारतीय रिजर्व बैंक की स्वायत्तता को नष्ट करने का आरोप लगाया। राज्य सरकार ने हाल ही में केंद्रीय जांच ब्यूरो को राज्य में छापे मारने और जांच करने के लिए दी ”आम सहमति वापस ले ली थी। मुख्यमंत्री ने उच्चतम न्यायालय में सीबीआई के डीआईजी मनीष कुमार सिन्हा की याचिका का जिक्र करते हुए कहा, ”सीबीआई के एक अधिकारी ने खुद यह खुलासा किया कि प्रधानमंत्री कार्यालय एजेंसी के कामकाज में दखल दे रहा है। अधिकारी

Read More

दो लेन हाईवे पर 40 फीसदी टोल घटाने की तैयारी

नई टोल नीति लागू होने पर दो लेन वाले राष्ट्रीय राजमार्गों पर 40 फीसदी तक टोल कम हो सकता है। इसके साथ ही पे एंड यूज के तहत जितनी दूरी उतना टोल का नियम भी लागू हो जाएगा। दरअसल, केंद्र सरकार एक दशक पुरानी टोल टैक्स नीति की समीक्षा कर रही है। टोल को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप बनाने के लिए कंसल्टेंट दिसंबर में रिपोर्ट सौंपेंगे। सड़क परिवहन व राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2008 में लागू की गई टोल टैक्स नीति अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरी नहीं है। अभी दो, चार और छह लेन के

Read More

तीन साल की नौकरी में ही ग्रेच्युटी देने की तैयारी

आम चुनावों से पहले ग्रेच्युटी और पेंशन जैसे मसलों पर सरकार बड़े फैसले ले सकती है। अगले महीने चार दिसंबर को नवगठित ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी यानी सीबीटी की बैठक होनी है ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के हितों से जुड़े कई मुद्दे एजेडा में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। इस बैठक में शामिल होने वाले विश्वस्त सूत्र ने ‘हिन्दुस्तान’ को बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक में ग्रेच्युटी की अवधि पांच साल से घटाकर तीन साल करने पर चर्चा होगी। साथ ही निश्चित अवधि वाले कर्मचारी (फिक्स्ड टर्म एम्प्लॉई) को भी ग्रेच्युटी का

Read More

Scroll Up