संघर्ष विराम उल्लंघन में घायल जवान हवलदार चरणजीत सिंह शहीद

जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में पाकिस्तानी सेना की ओर से 17 अप्रैल को की गई गोलीबारी में घायल हुए सेना के जवान ने सैन्य अस्पताल में दम तोड़ दिया। सेना के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी दी। इसी के साथ राज्य में पाकिस्तान द्वारा इस वर्ष किए जाने वाले संघर्षविराम उल्लंघन की 650 घटनाओं में मरने वालों की संख्या 31 हो गई जिनमें 16 सुरक्षाकर्मी भी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि 17 अप्रैल को सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी में हवलदार चरणजीत सिंह (42) को गोली लग गई थी।

Read More

अब खाने पर नहीं करना पड़ेगा कंट्रोल

आप जब भी वजन कम करने के बारे में सोचते हैं, तो अकसर एक ही गलती करते हैं और वह ये कि वह कई तरह के फूड को अपनी डाइट लिस्ट से दूर कर देते हैं। वहीं दूसरी और खाना भी कम देते हैं। लेकिन पेन्न स्टेट यूनिवर्सिटी के नए अध्ययन से इस बात का पता लगा है कि वजन कम करने का सबसे गुणकारी तरीका है, अपनी पसंदीदा हेल्दी फूड को ज्यादा से ज्यादा खाना। कम खाना खाने से अच्छा ऑप्शन हेल्दी फूड खाना है। इससे पहले आए अध्ययन से भी यही पता लगा था कि लोग अकसर प्रोसेस्ड और जंक

Read More

पति ने ससुराल में जाकर पत्नी की हत्या कर खुद को भी गोली से उड़ाया

हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-30 में एक युवक ने अपनी ससुराल में जाकर पहले अपनी पत्नी को गोली मार दी और उसके बाद खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच काफी समय से अनबन चल रही थी। इसके चलते महिला अपने मायके में आकर रह रही थी। इससे पति काफी नाराज था। इसी कारण गुरुवार को उसने ससुराल में जाकर पहले तो उसने पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया और फिर खुद को भी गोली मार ली। घटना की सूचना

Read More

भारत में 4 साल में 27% बढ़ी बैंक खातों की संख्या,19 करोड़ वयस्क अभी भी महरूम

देश के करीब 19 करोड़ वयस्कों का कोई बैंक खाता नहीं है, जो कि चीन के बाद दूसरी सबसे बड़ी आबादी है। हालांकि खाताधारकों की संख्या 2011 के 35 फीसदी से बढ़कर 2017 में 80 फीसदी हो चुकी है। विश्व बैंक की रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। विश्व बैंक द्वारा गुरुवार को जारी वैश्विक फाइंडेक्स रिपोर्ट में कहा गया कि भारत में वित्तीय समावेशन में तेजी से बढ़ोतरी हो रही और खाताधारकों की संख्या जो 2011 में 35 फीसदी थी और 2014 में 53 फीसदी थी। वह 2017 में बढ़कर 80 फीसदी हो गई है। इस हिसाब

Read More

बैंकों और एटीएम में फिर क्यों गहराया है कैश का संकट

नोटबंदी के बाद एक बार फिर एटीएम और बैंकों में कैश का संकट गहरा गया है। एटीएम में कैश की किल्लत को लेकर कई कारण सामने आ रहे हैं। बढ़ते एनपीए ने बैंकों की साख को हिला दिया है। इन्हें उबारने के लिए खातों में जमा रकम के इस्तेमाल की अटकलों ने ग्राहकों को डरा दिया है। पैसा निकालने की प्रवृत्ति एकाएक बढ़ गई है और 60 फीसदी एटीएम पर लोड चार गुना तक बढ़ गया है। इसके अलावा दो हजार के नोटों की बंद छपाई और 200 के नोटों के लिए एटीएम का कैलीब्रेट न होना भी बड़ी समस्या

Read More

जिस गेंदबाज के सामने बड़े-बड़े हुए फेल,क्रिस गेल ने निकाला उसका तेल

विस्फोटक कैरिबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने एक बार फिर साबित किया कि टी-20 क्रिकेट के यूनिवर्सल बॉस वहीं हैं। आईपीएल के 10वें और 11वें संस्करण में अब तक जिस गेंदबाज को खेलने में बल्लेबाजी के बड़े-बड़े सूरमाओं को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था, क्रिस गेल ने उसके एक ही ओवर मेंं चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़ दिए। किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मोहाली में खेले गए आईपीएल 2021 के 16वें मैच में क्रिस गेल ने लेग स्पिनर रा​शिद खान की जमकर धुनाई की। क्रिस गेल ने 63 गेंद में नाबाद 104 रन की

Read More

गेल की सेंचुरी पर प्रीति जिंटा और युवी का डांस नहीं देखा तो क्या देखा

इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में क्रिस गेल ने साबित कर दिया है कि क्यों उन्हें यूनिवर्स का बॉस कहा जाता है। मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के बॉलिंग अटैक को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन गेल के सामने वो भी पूरी तरह से फेल हो गया। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से गेल ने 63 गेंद पर नॉटआउट 104 रनों की पारी खेली। गेल की सेंचुरी होते ही टीम की को-ओनर प्रीति जिंटा और साथी खिलाड़ी युवराज सिंह तो जैसे खुशी से पागल ही हो गए। दोनों इस तरह डांस करने लगे, मानो किंग्स इलेवन पंजाब ने

Read More

मीशा के आरोप को अली जफर ने किया खारिज

पाकिस्‍तान में भी अब #MeToo कैंपेन का आगाज हो चुका है। पाकिस्‍तानी सिंगर ने  इस हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। बॉलीवुड की कई फिल्मों काम कर चुकें पाकिस्‍तानी एक्‍टर अली जफर पर मीशा ने यौन उत्‍पीड़न का आरोप लगाया है। पाकिस्‍तानी सिंगर मीशा ने ट्वीट किया,’ मै वह बातें शेयर करने जा रही हूं। जो बहुत ही जरुरी है ताकि सेक्‍शुअल हरासमेंट पर खामोशी को तोड़ने से ही समाज में ऐसी घटनाओं पर मुंह बंद करने के की चल रही प्रकिया की कड़ी टूटेगी। उन्‍होंने कहा कि हालांकि ऐसा करना आसान भी नहीं है, लेकिन चुप रहना इस समस्‍या

Read More

इस मामले से दुखी भूमि पेडनेकर ने कहा, ‘हमारी आने वाली पीढ़ियों का क्या होगा’

कठुआ और उन्नाव गैंगरेप की घटना से सभी काफी दुखी और गुस्सा हैं। इस घटना का विरोध न सिर्फ आम लोग बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी कर रहे हैं। अब इस मामले में भूमि पेडनेकर ने अपनी बात रखी है। दरअसल, भूमि से जब इस मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जिस तरह से चीजें सामने आ रही हैं, वो उससे बहुत दुखी हैं, लेकिन उन्हें अब भी न्यायपालिका में यकीन है। भूमि ने कहा, ‘हमारे देश में जो भी हो रहा है और जिस तरह का फिलहाल माहौल है इससे मैं एक महिला के तौर पर

Read More

प्रिंस हैरी-मेगन का पहली नजर वाला प्यार 19 मई को पाएगा मंजिल

प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल जब पहली बार ‘ब्लाइंड डेट’ पर मिले थे तब उन्हें इस बात का एहसास नहीं था कि यह साथ जीवनभर तक रहने वाला है। पहली नजर में एक दूसरे को दिल दे बैठने के बाद अब बारी परिणय सूत्र में बंधने की है। ब्रिटेन के शाही परिवार के सदस्य हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन पहली मुलाकात के करीब दो साल बाद 19 मई को विंडसर कैसल में शादी करेंगे। जुलाई 2016 में जब मेगन लंदन से होकर गुजर रही थीं तो दोनों के एक दोस्त ने हैरी और मेगन की मुलाकात कराई थी। इस जोड़े

Read More

Scroll Up