भारतीय मूल का 15 वर्षीय एक किशोर मध्य इंग्लैंड में अपने स्कूल से लापता है। एक परीक्षा में सर्वोच्च अंक लाने के बाद उसपर नकल का आरोप लगाया गया था। ब्रिटिश पुलिस ने बताया कि अभिमन्यु चौहान कोवेंट्री में किंग हेनरी अष्टम इंडीपेंडेंट स्कूल से शुक्रवार को लापता हो गया जब उसने एक मॉक टेस्ट में 100 फीसदी अंक हासिल किए और वह मुश्किल में फंसने को लेकर चिंतित था। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने इस सप्ताह अपनी अपील में कहा कि स्कूल से शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले से उसके लापता होने के बाद अधिकारी उसकी खैरियत
Author: admin
किम जोंग के साथ मुलाकात रद्द करने के ट्रंप ने दिए संकेत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को संकेत दिए कि हो सकता है कि नोर्थ कोरिया के किम जोंग उन के साथ 12 जून को निर्धारित उनकी ऐतिहासिक शिखर वार्ता ना हो। उन्होंने हालांकि इस बात पर जोर दिया कि उत्तर कोरियाई नेता परमाणु निरस्त्रीकरण को लेकर ‘गंभीर’ थे। ट्रंप ने मंगलवार को व्हाइट हाउस में अपने दक्षिण कोरियाई समकक्ष मून जेई-इन से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई जब 12 जून को प्रस्तावित सिंगापुर शिखर वार्ता को लेकर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। ओवल ऑफिस में मून का स्वागत करते हुए ट्रंप ने मीडिया से कहा कि
शपथ से पहले बोले कुमारस्वामी- गठबंधन सरकार चलाना ‘बड़ी चुनौती’
कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को स्वीकार किया कि अगले पांच साल कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार चलाना उनके लिए ‘बड़ी चुनौती’ रहेगी। बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे कुमारस्वामी ने कहा, ‘मेरी जिंदगी की यह बड़ी चुनौती है। मैं यह अपेक्षा नहीं कर रहा कि मैं आसानी से मुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों को पूरा कर पाऊंगा।’ आदि शंकराचार्य द्वारा पहला मठ स्थापित करने वाले स्थल श्रृंगेरी पहुंचे कुमारस्वामी ने कहा कि उन्हें भरोसा है कि देवी शारदाम्बे और जगदगुरू की कृपा से चीजें सुचारू रूप से चलेंगी। उन्होंने मीडिया से कहा, ‘केवल
कांग्रेस-जेडीएस के चुनावी वादों को कैसे पूरा करेगी गठबंधन की सरकार
कर्नाटक में आज कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन की सरकार बनेगी। आज शाम जैसे ही कुमारस्वामी मुख्यमंत्री और जी परमेश्वर उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वैसे ही दोनों दलों के सामने कई चुनौतियां सामने होंगी। दरअसल दोनों दलों ने चुनाव से पहले वोटरों को लुभाने के लिए कई वादे किये थे। इन वादों को पूरा करने के लिए कांग्रेस और जेडीएस को कई नई मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। किसान कर्ज माफी गठबंधन सरकार बनने के बाद जेडीएस के सामने सबसे पहले अपने चुनावी वादों को पूरा करना का दबाव होगा। इसमें सबसे पहले आता है किसानों की कर्ज माफी। दरअसल जेडीएस ने चुनाव से पूर्व कर्नाटक के
प्रगति मेहता की पत्नी ने की आत्महत्या
जदयू प्रदेश महासचिव प्रगति मेहता की पत्नी खुशबू कुमारी ने बीती रात्रि गिद्धौर स्थित आवास पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी अनुसार जदयू प्रदेश महासचिव की पत्नी खुशबू कुमारी मंगलवार की रात्रि पंखे से लटककर आत्महत्या आत्महत्या कर ली। वहीं उनके परिजनों ने बताया कि रात में दोनों पति पत्नी एक साथ बैठक खाना खाया। सुबह जब उनके परिजनो ने घर के कमरे में खुशबू को पंखे से लटका देखा तो हतप्रभ हो गये। वहीं प्रगति मेहता ने बताया कि दोनों पति पत्नी एक साथ कमरे में सोये हुए थे कि अचानक वो कब दूसरे कमरे में चली
गरीब, मजदूरों को मिलेगा भरपेट खाना
श्रमिकों को भरपेट भोजन मिले, इसके लिए मेरठ में ‘योगी रसोई’ शुरू करने की तैयारी है। लखनऊ में योगी थाली की शुरुआत के बाद अब मेरठ में योगी रसोई के जरिए गरीब और मजदूरों को 10 रुपये में भरपेट भोजन दिलाने की तैयारी है। इसके लिए नगर निगम व श्रम विभाग सहयोग करेगा। पहले एक रसोई खुलेगी, इसके बाद इनकी संख्या में विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब व मजदूरों के लिए सस्ते भोजन की योजना बनाई थी। योजना के लिए प्रदेश सरकार ने लखनऊ, गोरखपुर, कानपुर, गाजियाबाद, अलीगढ़ व मेरठ को चुना है। इन शहरों में कल-कारखाने
Rajasthan RBSE 12th Result 2021
RBSE 12th Result 2021: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के परिणाम आज शाम 6.15 घोषित करेगा। बोर्ड का यह परिणाम www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध रहेगा। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी मेरिट जारी नहीं होगी। ऐसा दूसरी बार होगा जब मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। बोर्ड की परीक्षा समिति की अनुशंसा पर बोर्ड प्रबंध मंडल ने पिछले साल तय किया था कि बोर्ड मेरिट जारी नहीं करेगा। प्रदेश और जिला किसी भी स्तर पर मेरिट जारी नहीं होगी। बोर्ड केवल टॉपर तीन स्टूडेंट्स के नाम जारी करेगा। सोमवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रोफेसर बीएल चौधरी की अध्यक्षता
अब लोगों को इलाज के लिए खेत नहीं बेचना पड़ेगा
देश के दस करोड़ परिवारों की नजर इस वक्त पांच लाख की स्वास्थ्य बीमा योजना पर लगी है, जिसकी घोषणा बजट में की गई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय इस योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है, ताकि आम चुनाव से पहले इसे लॉन्च किया जा सके। इस योजना व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अन्य मुद्दों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से हिन्दुस्तान के ब्यूरो प्रमुख मदन जैड़ा और विशेष संवाददाता स्कंध विवेक धर ने विस्तृत बातचीत की। गरीबों के लिए पांच लाख रुपये की बीमा योजना कब शुरू होगी, अब तक क्या तैयारियां हैं? इसकी तैयारियां
नीरव मोदी की 170 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से जुड़ी दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी की धनशोधन जांच के सिलसिले में नीरव मोदी के खिलाफ ताजा कार्रवाई करते हुए उसकी 170 करोड़ रुपये की कीमत की संपत्ति कुर्क कर ली है। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि ईडी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक अस्थायी आदेश जारी करते हुए फरार हीरा कारोबारी नीरव मोदी, उसके सहयोगियों और कारोबार से जुड़ी कंपनियों के कई बैंक खाते, अचल संपत्ति एवं शेयरों में निवेश कुर्क कर लिए। एजेंसी ने पिछले हफ्ते नीरव मोदी के मामा एवं आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी के
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान लोग
पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में आज डीजल का दाम 26 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 68 रुपये प्रति लीटर के पार पहुंच गया। वहीं पेट्रोल के दाम में भी 30 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में डीजल 68.08 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल 76.87 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। पेट्रोल और डीजल की सबसे अधिक कीमत मुंबई में है। यहां पर पेट्रोल 84.70 रुपये और डीजल 72.48 रुपये प्रति लीटर है जबकि कोलकाता में डीजल 70.63 रुपये और पेट्रोल 79.53 रुपये प्रति लीटर है। वहीं चेन्नई में डीजल की
