पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के गढ़ ल्यारी में गुस्से से भरे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के काफिले पर हमला कर दिया। घटना में दो लोग घायल हो गये और कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने बताया कि बिलावल कल ल्यारी के बगदादी इलाके में चुनाव प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान करीब 100 प्रदर्शनकारियों ने ‘बिलावल वापस जाओ’ के नारे लगाए और उनके काफिले पर पथराव किया। अधिकारियों ने कहा कि पीपीपी अध्यक्ष को कोई चोट नहीं आयी है। हालांकि घटना में एक ट्रक और एक कार क्षतिग्रस्त हुई है। ल्यारी पीपीपी की पारंपरिक सीट
Author: admin
गया में मुस्लिम समुदाय ने देवी मंदिर के लिए दी जमीन व 3.5 लाख धनराशि
सांप्रदायिक झगड़ों और नफरत की अनगिनत घटनाओं के बीच घटेरा पंचायत के बुद्धपुर गांव में दो समुदायों की मोहब्बत सुकून देती है। यहां मुस्लिम समुदाय ने सौहार्द का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। गांव के जर्जर हो चुके देवी मंदिर के निर्माण के लिए न केवल जमीन दी, बल्कि 3.5 लाख रुपये की सहयोग राशि भी दी। ग्रामीण कमता प्रसाद, कैलाश यादव, राजकुमार साव, उमेश मांझी ने बताया कि गांव के बीच में देवी मां का 50 साल पुराना मंदिर था। यह काफी जर्जर हालत में था। हम लोग इसे यहां से दूसरी जगह बनाना चाह रहे थे। गांववालों की
मेरठ को विस्तार देगी रैपिड रेल
रैपिड रेल आबादी के बोझ से दबी जा रही दिल्ली को बड़ी राहत देगी। साथ ही मेरठ शहर के विस्तार में बड़ी भूमिका निभाएगी। रोजाना दिल्ली आना जाना आसान होगा। मेरठ शहर बड़ा विस्तार लेगा। इसी को देखते हुए एमडीए ने पहले ही अपने क्षेत्र का विस्तार सरधना, मवाना, दौराला, हस्तिनापुर और खरखौदा के साथ 124 गांवों तक कर लिया है। शहर में जमीन की बड़ी उपलब्धता को देखते हुए यहां निजी निवेशक भी पूंजी विस्तार के लिए आ सकेंगे। मेरठ से दिल्ली के बीच रैपिड रेल का काम एक जुलाई से शुरू करने का लक्ष्य डीपीआर में निर्धारित किया
ज्योतिर्लिंगों के दर्शन महामना एक्सप्रेस से करें
देश के दो ज्योतिर्लिंग इंदौर-वेरावल महामना एक्सप्रेस के जरिए रेलमार्ग से आपस में जुड़ गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष और स्थानीय सांसद सुमित्रा महाजन ने इस साप्ताहिक ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह रेलगाड़ी इंदौर से उज्जैन होते हुए वेरावल पहुंचेगी। मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग है, जबकि वेरावल गुजरात का वह शहर है जो सोमनाथ ज्योतिर्लिंग से एकदम सटा है। महामना एक्सप्रेस के शुभारंभ समारोह में महाजन ने कहा कि पश्विमी मध्यप्रदेश से सोमनाथ जाने वाले श्रद्धालुओं को इस नई ट्रेन से खासी सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में लगातार नई ट्रेनें शुरू होने के कारण
ऑनलाइन बेचा जा रहा है NEET पास छात्रों का डाटा
एमबीबीएस में प्रवेश के लिए नीट पास कर काउंसलिंग की तैयारी कर रहे छात्रों का डाटा ऑनलाइन बिक रहा है। तमाम वेबसाइट इस डाटा को मुंहमांगी कीमत पर निजी कॉलेजों एवं दलालों को बेच रही हैं। नीट पास करने वाली ओडिशा की दिव्य ज्योति नायक के पास रोजाना ऐसे मैसेज और कॉल आ रहे हैं, जिनमें उन्हें निजी कॉलेज में एमबीबीएस में प्रवेश की गारंटी दी जा रही है। दिव्य ज्योति ने पिछले साल भी नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, हालांकि कम रैंकिंग के चलते उसे प्रवेश नहीं मिल पाया था। दिव्य ज्योति अकेली ऐसी नीट की परीक्षार्थी नहीं
Railway Recruitment 2021:
भारतीय रेलवे के आरपीएफ में कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर (एसआई) (Employment Notice number constable/RPF 01/2021) के पदों पर निकली 9000 से ज्यादा भर्तियों के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। वैकेंसी की कुल संख्या 9739 है। कांस्टेबल पद के लिए 10वीं पास योग्यता मांगी गई है जबकि सब इंस्पेक्टर के लिए ग्रेजुएशन योग्यता मांगी गई है। आरपीएफ भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 25 साल तय की गई है। रिक्त पदों में से 4403 पुरुष और 4216 महिलाओं के पद हैं। आवेदकों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। इसके लिए
जानें प्लैंक करना क्यों अन्य एक्सरसाइज से बेहतर है
प्लैंक एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिसे करना हर किसी के लिए आसान नहीं है। इसलिए अधिकतर लोग इसे वर्कआउट रुटिन में शामिल नहीं करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि इसके रोजाना अभ्यास करने से आपको कई फायदे मिलते हैं, जो कि कोई और एक्सरसाइज नहीं दे पाती। इसके नियमित अभ्यास से ही संतुलन और मजबूती प्राप्त की जा सकती है। जो कि शरीर को फिट बनाने के लिए बहुत जरूरी है। आइए प्लैंक करने के फायदे जानने से पहले इसे करने का सही तरीका जानते हैं। प्लैंक एक्सरसाइज करने का सही तरीका… सबसे पहले जमीन पर पेट के बल
खुद में खोए रहने वाले बच्चों का इलाज करेगा विशेष रोबोट
वैज्ञानिकों ने एक ऐसा गहन अध्ययन करने वाला नेटवर्क विकसित किया है जिसे रोबोट से जोड़ा जा सकता है। इससे जुड़ा रोबोट खुद में खोए रहने वाले बच्चों से उपलब्ध डाटा के आधार पर बातचीत कर उन्हें समझने की कोशिश करेगा। खुद में खोए रहने की बीमारी एक मानसिक स्थिति है जो दिमाग के विकास से संबंधित है। इसमें इंसान की समझ और उसकी प्रतिक्रिया देने की क्षमता प्रभावित होती है। गहन अध्ययन से जुड़े बच्चों के रोबोट एनएओ प्रत्यके बच्चे की हरकत और उसकी रुचि का आकलन करते हैं। यह अध्ययन ऐसे 35 बच्चों पर किया गया है। गहन
आधार से पैन को लिंक करने की आज अंतिम तारीख
आपने अगर अभी तक अपने पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कराया है तो आपको आनेवाले दिनों में मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। यानि, आप ऑनलाइन इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे। ऐसे में आपका टैक्स रिफंड फंस सकता है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स ने पैन को आधार से लिंक करने की समय सीमा बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। सीबीडीटी आधार से पैन को लिंक करने की तारीख चार बार बढ़ चुकी है। गौरतलब है कि ऑनलाइन रिटर्न फाइल करने के लिए आपको पहले अपने आधार कार्ड को पैन से जोड़ना होगा। सरकार ने
क्लेम से मना नहीं कर सकता आयकर विभाग
अगर आपने इनकम टैक्स रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में किसी तरह की चूक की और आपको आयकर विभाग की ओर से नोटिस मिला है। तो भी आयकर विभाग आपके द्वारा दाखिल किए गए संशोधित आईटीआर में क्लेम से इनकार नहीं कर सकता है। दरअसल, आयकर कानून की धारा 139(5) के तहत विभाग की ओर से नोटिस जारी होने के बाद आयकरदाता को संशोधित रिटर्न दाखिल करने का अधिकार देता है। इसके तहत आप रिटर्न पाने का दावा कर सकते हैं। आयकर विभाग यह कहकर आपको क्लेम देने से इनकार नहीं कर सकता है कि आपने संशोधित आईटीआर नोटिस जारी होने
