केंद्र सरकार जीएसटी एक्ट में 46 अहम बदलाव करने जा रही है। इसके तहत कर्मचारियों को भोजन, परिवहन, बीमा जैसी सुविधा देने वाली कंपनियों को इन सेवाओं पर टैक्स रिफंड मिल सकेगा। सरकार ऐसी ही सौगातों को लेकर संसद में नया कानून पारित कराने की तैयारी कर रही है। सरकार कारोबार में आसानी, रिटर्न फाइलिंग को आसान बनाने के लिए केंद्रीय जीएसटी, राज्य जीएसटी, एकीकृत जीएसटी और राज्यों के मुआवजे से जुड़े कानून में भी संशोधन करेगी। प्रस्तावित संशोधन के अनुसार, जो कंपनियां कर्मचारियों को भोजन, स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन बीमा, यात्रा लाभ जैसी सुविधाएं देती हैं वह इन पर इनपुट टैक्स
Author: admin
कष्टों को दूर करने के लिए गुप्त नवरात्र
गुप्त नवरात्र को दस महाविद्याओं की उपासना का पर्व कहा जाता है। इन व्रत को जितना गोपनीय विधि से किया जाए उतना ही अधिक सिद्धि की प्राप्ति होती है। गुप्त नवरात्र में मन की इच्छा को अपने तक रखें। रोग-दोष व कष्टों के निवारण के लिए गुप्त नवरात्र से बढ़कर कोई साधना काल नहीं है। वर्ष में दो बार मां के नवरात्र आते हैं। इसी तरह हर साल दो बार गुप्त नवरात्र भी मनाए जाते हैं। आषाढ़ और माघ मास में शुक्ल पक्ष में गुप्त नवरात्र आते हैं। इस दौरान मां दुर्गा की आराधना गुप्त रूप से की जाती है।
FIFA2021 फ्रांस v बेल्जियम:
रूस में जारी फीफा वर्ल्ड कप अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है। 32 टीमों से शुरू हुआ सफर अब चार टीमों तक सिमट गया है। फीफा वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मैच आज फ्रांस और बेल्जियम के बीच खेला जाना है। मैच से जुड़े कई स्टैट्स हैं, जो इस मैच से पहले आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। एक नजर दोनों टीमों के आंकड़ों पर… बेल्जियम -बेल्जियम दूसरी बार विश्वकप के सेमीफाइनल में पहुंचा है। इससे पहले वो 1986 में अर्जेंटीना से हार गया था, तब अर्जेंटीना की टीम ने खिताब जीता था। -रॉबर्टो मार्टिनेज की टीम 23 मैचों से अजेय है। उसकी आखिरी
‘पागल हूं मैं जो 300 ODI खेले हैं’,
‘व्हाट द डक’ शो के नए एपिसोड में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल साथ में नजर आए। दोनों ने होस्ट विक्रम सथाए के साथ क्रिकेट के तमाम राज खोले। चहल का जैकलीन फर्नांडिस के साथ योगा सेशन, महेंद्र सिंह धौनी का विकेट के पीछे से कितना योगदान होता है और दोनों मिलकर कैसे विकेट का प्लॉट तैयार करते हैं इस पर बात की। इस दौरान कुलदीप यादव ने एक ऐसे किस्सा बताया, जिससे आप भी हैरान रह जाएंगे। मैदान पर अपने कूल अंदाज के लिए मशहूर धौनी ने एक बार कुलदीप की तेज से डांट लगा दी थी, हालांकि इस
मरने से कुछ घंटे पहले सुनील दत्त ने परेश को लेटर में दिया था ये मेसेज
बॉलीवुड की मच अवेटेड फिल्म संजू को रिलीज हुए तकरीबन 10 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त बिजनेस कर रही है। फिल्म में संजय दत्त की जिंदगी के हर पहलू को राजकुमार हिरानी ने बहुत ही खूबसूरती से दिखाया है। संजय दत्त का किरदार निभा रहे हैं रणबीर कपूर। वहीं, फिल्म में बाप-बेटे के रिश्ते को भी शानदार तरीके से पेश किया गया है। संजू में सुनील दत्त के रोल में नजर आ रहे हैं परेश रावल। फिल्म रिलीज के समय खबर थी कि मरने से पहले सुनील दत्त ने परेश रावल को एक लेटर दिया था,
डॉ.हाथी की मौत से सदमे में भिड़े, कहा-
पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में डॉ.हंसराज हाथी का रोल निभाने वाले एक्टर कवि कुमार आजाद का निधन हो गया है। आजाद की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। उनके ऐसे अचानक निधन के बाद पूरा टीवी इंडस्ट्री सदमे में हैं। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि उनका निधन हो गया है। आजाद के को स्टार और शो में भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चांदवडकर भी आजाद की मौद से सदमे मे हैं। मंदार ने कहा, ‘ये बहुत ही चौंकाने वाली खबर है। आज सुबह हम सभी को फिल्म सिटी में एक
38 साल बाद इतनी बड़ी प्राकृतिक आपदा,
जापान के पश्चिमी हिस्से में पिछले कईं दिनों से जारी भीषण बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में मंगलवार सुबह तक कम से कम 141 लोगों की मौत हो गई है और अनेक लोग लापता हैं। सरकारी प्रसारक एनएचके ने बताया कि मंगलवार सुबह तक वर्षा जनित हादसों में कम से कम 126 लोगों की मौत हो गई है और 63 लोग लापता बताए जा रहे हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आई है और राहत तथा बचाव दल मलबें में लोगों की तलाश कर रहे हैं। जापान में 1982 के बाद से यह सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा है जिसमें
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रेट कावानाग को सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए नामित किया
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंजर्वेटिव ब्रेट कैवनॉग को आज सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए नामित किया। कैवनॉग के नाम की पुष्टि होने पर वह जस्टिस एंथनी कैनेडी का स्थान लेंगे जिन्होंने हाल ही में सेवानिवृत्त होने की घोषणा की थी। ट्रंप ने 25 जजों की अपनी मूल सूची में से जस्टिस कैवनॉग का नाम चुना। इस सूची में भारतीय मूल के अमेरिकी जज अमूल थापर का नाम भी शामिल था। इन 25 जजों के बारे में ट्रंप ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट में किसी भी रिक्ति के लिए वह इन्हीं नामों में से ही किसी को नामित
52 सड़कों पर बारिश का ब्रेक, अगले 2 दिन में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड में हो रही बारिश से कुल 52 सड़कें बंद हो गई हैं। केदारनाथ को छोड़कर अन्य चारधाम मार्ग कई घंटों तक बंद रहे। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन राज्य में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य आपदा कंट्रोल रूम के नोडल अफसर दयाकृष्ण ने बताया कि सबसे अधिक 21 सड़कें एवं छह पुल पिथौरागढ़ जिले में बंद हैं। पौड़ी में 16 और चमोली में आठ सड़कें बंद हैं। बागेश्वर में चार और देहरादून जिले में एक सड़क पर यातायात बंद है। जिला अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश- आपदा प्रबंधन सचिव अमित नेगी ने बताया कि मौसम
बिहार में एनडीए बेहतर काम कर रहा है,
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर अभी किसी गठबंधन का वजूद नहीं है। कोई गठबंधन सामने आए, तब तो उस पर कोई विश्लेषण किया जाए। एनडीए के खिलाफ गठबंधन अभी हवा में है। मुख्यमंत्री एक- अणे मार्ग में लोक संवाद कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए अच्छे ढंग से कार्य कर रहा है। कहीं कोई मतभेद नहीं है। जहां तक लोकसभा में सीट बंटवारे की बात है तो इसमें कोई हड़बड़ी नहीं है। वक्त का इंतजार कीजिए। समय आने पर इस पर बात
