भोजपुर के चांदी थाना क्षेत्र में एक किशोरी से गैंगरेप किया गया। इस दौरान उसका एमएमएस भी बना लिया गया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी जाने लगी। यह वारदात करीब एक सप्ताह पहले की है। दो दिनों पूर्व रेप का वीडियो वायरल होने के बाद किशोरी के परिजनों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद बुधवार को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। इसमें छह युवकों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन व आरोपितों की जांच में जुट गयी है। इसके तहत किशोरी की मेडिकल जांच भी करायी गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है
Author: admin
स्टरलाइट कॉपर यहां के बाशिदों को बना रही है श्वासरोगी
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता की स्टरलाइट कॉपर इकाई पर छिड़ा बवाल बेवजह नहीं है। 2008 नें तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी ‘हेल्थ स्टेटस एंड एपिडेमियोलॉजिकल स्टडी अराउंड 5 किलोमीटर रेडियस ऑफ स्टरलाइट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड’ रिपोर्ट में इस कॉपर इकाई को क्षेत्र के बाशिंदों में सांस की बीमारियों के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। अध्ययन -80 हजार से अधिक गांववाले तिरुनेलवेली मेडिकल कॉलेज के शोध में शामिल हुए थे -5 किलोमीटर, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज के दायरे में बसे ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई -2 गैर-औद्योगिक क्षेत्रों और राज्य के औसत स्वास्थ्य हालत से
नर्स लिनी के पति को केरल सरकार देगी नौकरी
निपाह वायरस के मरीजों का उपचार करते समय संक्रमण से जान गंवाने वाली नर्स लिनी पुतुसेरी के परिवार की केरल सरकार मदद करेगी। सरकार की ओर से लिनी के पति को नौकरी देने के अलावा उनके दोनों बच्चों को 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर फैसला लिया गया। सरकारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि लिनी के पति सजीश को उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष से उनके दो और पांच वर्ष के बच्चों को 10-10 लाख रुपये मिलेंगे।
एक ही बार सूई से दी जा सकेगी पोलियो की पूरी खुराक
एमआईटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसा नैनोपार्टिकल टीका विकसित किया है जो दुनिभर से पोलियो को खत्म करने में बड़ी भूमिका अदा कर सकता है। एक ही सूई के जरिए इस टीके की कई खुराक दी जा सकती हैं। पाकिस्तान सहित वैसे अन्य देश के दूर-दराज इलाके में, जहां अब भी यह बीमारी पायी जा रही है, वहां के बच्चों को इस टीके की मदद से इस बीमारी से मुक्ति मिल सकती है। अमेरिका बीमारी नियंत्रण केंद्र (यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल) के अनुसार दुनिया भर में पोलियो के ज्ञात मामलों में साल 1988 से 2013 के बीच में 99 फीसदी
होटल ताज मानसिंह की नीलामी का रास्ता साफ
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) की उस याचिका को खारिज कर दिया, जिसमें एनडीएमसी द्वारा दिल्ली के होटल ताज मानसिंह की प्रस्तावित नीलामी की निविदा प्रक्रिया को चुनौती दी गई थी। जस्टिस एस. रविंद्र भट्ट और जस्टिस ए.के. चावला की बैंच ने यह फैसला सुनाया। आईएचसीएल और नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के वकीलों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने तीन मई को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल 20 अप्रैल को नगर निकाय को होटल ताज की ई-नीलामी करने की अनुमति दे दी
ई-वे बिल प्रणाली देशभर में 3 जून से होगी अनिवार्य
राज्य के भीतर ही सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल प्रणाली 3 जून से देशभर में अनिवार्य होगी। सरकार ने एक अप्रैल से एक राज्य से दूसरे राज्य में 50,000 रुपये से अधिक के सामान की आवाजाही के लिए इलेक्ट्रॉनिक वे या ई-वे बिल प्रणाली लागू की थी। वहीं राज्यों के भीतर इस तरह की प्रणाली 15 अप्रैल से लागू की गई है। अभी तक 20 राज्यों- संघ शासित प्रदेशों ने राज्य के भीतर सामान की आवाजाही के लिए ई-वे बिल को अनिवार्य किया है। इन राज्यों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश और हरियाणा
पिता बनने से पहले घर से ये चीजें हटा देंगे विराट कोहली
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ओपनली बोलने लगे हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विराट ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। विराट ने बताया कि उनकी लाइफ में अनुष्का के आने के बाद से उनमें काफी पॉजिटिव बदलाव आए हैं। कोहली ने कहा, ‘अनुष्का काफी धार्मिक हैं। उनके साथ रहते हुए मैंने खुद के अंदर काफी बदलाव महसूस किए हैं। मैं अब पहले से ज्यादा शांत हो गया हूं।’ विराट ने पहली बार फैमिली प्लानिंग को लेकर भी खुलासा किया। उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि जब भी मेरे
मैच के बाद धौनी ने ड्रेसिंग रूम का ये बड़ा राज खोला
चेन्नई सुुपर किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के फाइनल में जगह बना ली है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी इस जीत से काफी खुश नजर आए। टीम ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। धौनी वैसे तो ड्रेसिंग रूम के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बोलते, लेकिन पहले क्वॉलिफायर में दो विकेट से जीत दर्ज करने के बाद धौनी ने ड्रेसिंग रूम के माहौल के बारे में कुछ राज खोले। धौनी ने कहा, ‘हम बहुत अच्छी टीम रहे हैं और आईपीएल में दिखता है। टीम का
ब्रावो ने ड्रेसिंग रूम में धौनी को ऐसे दी सलामी
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की और सबसे पहले फाइनल में पहुंचने वाली टीम भी बन गई। महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में सीएसके ने अभी तक शानदार प्रदर्शन किया है। लीग मैचों में 14 में से 9 मैच जीतकर टीम प्वॉइंट टेबल में सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरे नंबर पर थी, लेकिन पहले क्वॉलिफायर में धौनी के धुरंधरों ने जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट कटाया। मैच के बाद टीम ने जबर्दस्त जश्न मनाया। ड्रेसिंग रूम में भी टीम का जश्न जारी था। ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो
इस फिल्म में सलमान ने पहना खुद का डिजाइन किया जैकेट
रेस 3 का फिल्म भले ही अभी रिलीज नहीं हुई है, लेकिन फैंस में फिल्म को लेकर बेताबी दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। फिल्म का ट्रेलर और पहला सॉन्ग रिलीज हो चुका है। फिल्म के गाने ‘हीरिए’ को लोगों का काफी अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म का गाना दीप मनी ने गाया है। इससे पहले भी वह फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं। फिल्म के गाने में जैकलीन और सलमान फुल डांस मोड में नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की कैमिस्ट्री साफ दिख रही है। खैर, अगर आपने भी ये गाना देखा है, तो गाने में
