घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी का सिलसिला लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बैंकिंग शेयरों में जोरदारी लिवाली से सेंसेक्स 108 अंक चढ़कर 33,174 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 53 अंक के लाभ से 10,184 अंक पर बंद हुआ। व्यापार युद्ध की आशंका कम होने के बीच सकारात्मक वैश्विक संकेतों से निवेशकों की धारणा मजबूत हुई। एसबीआई में सबसे ज्यादा फायदा सेंसेक्स में शामिल सार्वजनिक क्षेत्र के भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज हुई। इसमें 3.04 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। वहीं कोटल
Author: admin
ज्वेलरों की मांग के दम पर 32 हजारी बनने के करीब पहुंचा सोना
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रही तेजी और घरेलू जेवराती ग्राहकी आने से मंगलवार को दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 150 रुपये की छलांग लगाकर रिकॉर्ड 31,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक मांग निकलने से चांदी भी 250 रुपये चमककर 39,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। गिरवाट से उबरा सोना वैश्विक तेजी के दम पर गिरावट से उबरता हुआ सोना 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता का भाव 15० रुपये की बढ़त के साथ क्रमश: 31,950 रुपये और 31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर स्थिर रही। औद्योगिक
पैन से आधार जोड़ने की समयसीमा 30 जून हुई
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पैन को आधार से जोड़ने की समयसीमा को बढ़ाकर 30 जून कर दिया है। कर विभाग की नीति बनाने वाली निकाय ने इस समयसीमा को बढ़ाने का आदेश जारी किया है। अभी तक यह समयसीमा 31 मार्च थी। आदेश में कहा गया है कि आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए पैन-आधार को जोड़ने की समयसीमा बढ़ाई जा रही है। समझा जाता है कि सीबीडीटी का ताजा आदेश उच्चतम न्यायालय के इसी महीने आए आदेश के मद्देनजर आया है। उच्चतम न्यायालय ने आधार को विभिन्न अन्य सेवाओं से जोड़ने की 31 मार्च की समयसीमा को
रौनक पंडित के नाम को मिली मंजूरी, सरकारी खर्चे पर जाएंगे गोल्ड कोस्ट
खेल मंत्रालय ने आगामी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल के हिस्से के रूप निशानेबाजी कोच रौनक पंडित का नाम भारतीय ओलंपिक संघ की गैर- एथलीट सूची में शामिल किया है। हीना सिद्धू ने की थी खेल मंत्रालय की आलोचना… इससे पहले भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ( एनआरएआई) और शीर्ष पिस्टल निशानेबाज हीना सिद्धू ने खेल मंत्रालय द्वारा आईओए की गैर- एथलीट की सूची से 21 नाम काटने की आलोचना की थी जिसमें रौनक का नाम भी शामिल था। 4 तारीख से होगा शुरू… गोल्ड कोस्ट में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेल अगले महीने चार तारीख से शुरू होगा। आईओए की सूची
भड़का इन खिलाड़ियों का गुस्सा, बोले-गोरे कोचों के पीछे भागना छोड़ना होगा
2006 राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड विनर अखिल और 2002 राष्ट्रमंडल खेलों के विजेता मुराद ने मंगलवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा ‘अब समय आ गया है कि भारतीय कोचों को विदेशी कोचों के बराबर पारिश्रमिक दिया जाए और उन्हें तरजीह दी जाए। यह बड़ी अजीब बात है कि भारतीय कोचों को विदेशी कोचों के मुकाबले कम पैसा दिया जाता है जबकि भारतीय कोच लगातार अच्छे परिणाम दे रहे हैं।’ भारतीय निशानेबाज़ी पर्यवेक्षक रह चुके मुराद ने कहा ‘हमें विदेशी कोचों के पीछे भागना छोड़ना होगा। जब भारतीय कोच अच्छा कर रहे हैं तो उन्हें विदेशी कोचों जितना पैसा क्यों
शमी से दिल्ली में हुई हसीन की मुलाकात,
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के घायल होने की खबर ने आखिरकार उनकी पत्नी हसीन जहां को उनके करीब ला दिया। हसीन मंगलवार दोपहर अचानक बेटी के साथ दिल्ली पहुंच गईं। शमी से उनकी मुलाकात भी हुई लेकिन दोनों ने इस दौरान हुई बातचीत का खुलासा नहीं किया है। हसीन का कहना है कि उन्हें अपने पति और बेटी की चिंता है। बता दें, शमी ने देहरादून में एक हादसे में घायल होने के बाद दावा किया था कि हसीन ने फोन करके उनका हालचाल भी नहीं पूछा था। जबकि हसीन ने हिन्दुस्तान से बातचीत में दावा किया
IPL का ये संयोग कर रहा है इशारा, इस बार चैंपियन बनेगी विराट की RCB,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 11वां सीजन शुरू होने में अब बहुत कम समय बचा है। इस सीजन का पहला मैच 7 अप्रैल को खेला जाना है। आईपीएल का एक ऐसा संयोग है, जो इशारा कर रहा है कि इस बार चैंपियन विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम बनेगी। लेडी लक ने इससे पहले महेंद्र सिंह धौनी, गौतम गंभीर और डेविड वॉर्नर की किस्मत चमकाई है और ऐसा लग रहा है इस बार विराट की किस्मत का ताला भी खुलेगा। जानिए क्या है वो खास संयोग 2010 में महेंद्र सिंह धौनी ने साक्षी से शादी की थी
स्विमिंग पूल में सुहाना का BOLD अवतार
पिछले कई दिनों से शाहरुख खान की बेटी सुहाना अपने ग्लैमरस लुक की वजह से सुर्खियों में हैं। अब एक बार फिर उनकी बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। जी हां, हाल ही में सुहाना की कुछ बिकिनी फोटोज सामने आईं है, जिसमें वो अपनी फ्रेंड के साथ स्विमपूल में चिल करती नजर आ रही हैं। लंदन में पढ़ाई कर रही हैं सुहाना… सुहाना फिलहाल मुंबई में है। वो लंदन में हायर स्टडी कर रही हैं। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उनके बच्चों को मीडिया की काफी ज्यादा अटेंशन मिलती है। वो
फोर्ब्स की लिस्ट में अनुष्का की एंट्री, 300 लोगों के बीच मारी बाजी
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को एक नया अचीवमेंट हासिल हुआ है। जी हां, उनका नाम ‘फोर्ब्स 30 अंडर 30 एशिया 2021’ की लिस्ट में शामिल हो गया है। इस लिस्ट में कुछ नया करने या अपनी फील्ड में कुछ अलग हटकर काम करने वाले लोगों को जगह दी गई है। ये लोग अपनी इंडस्ट्री और एशिया को बेहतर बनाने के लिए बदलाव ला रहे हैं। 300 लोगों में मिली अनुष्का को ये पोजीशन… इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा पेमेंट पाने वाली एक्ट्रेसेस में से एक अनुष्का को इस लिस्ट में 29वी जगह मिली हैं। अनुष्का ने मॉडल के तौर
शूटिंग के बाद विराट से मिलने के लिए पहुंचीं अनुष्का
बॉलीवुड एक्ट्रे्स अनुष्का शर्मा इन दिनों दिल्ली में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुई-धागा’ की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में शूटिंग से ब्रेक लेकर वो अपने पति विराट कोहली से मिलने पहुंचीं जो इस वक्त दिल्ली में ही हैं और आईपीएल की तैयारियों में बिजी हैं दिल्ली में है अनुष्का का ससुराल… आपको याद दिला दें कि अनुष्का का ससुराल भी दिल्ली में ही है। दरअसल, विराट दिल्ली के ही रहने वाले हैं। लेकिन अनुष्का की खातिर वो मुंबई शिफ्ट हो गए ताकि उनका काम आसानी से हो सके। 2 दिन रहेंगे साथ… अनुष्का और विराट अगले 2 दिनों तक
