थाईलैंड के पर्यटक द्वीप फुकेट में समुद्र में तेज हवाओं के कारण एक नाव डूब गई। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई और दर्जनों चीनी पर्यटक लापता हैं। रात होने के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया है। फुकेट में आपदा निवारण कार्यालय ने बताया कि ‘दि फीनिक्स नाम की नाव जिस वक्त डूबी उस वक्त उसमें 90 लोग सवार थे जिनमें से ” आधे लोगों को बचा लिया गया। नाव स्थानीय समयानुसार शाम चार बजे कोह राचा से फुकेट लौट रही थी। गुरूवार की देर शाम समुद्र से एक शख्स का शव निकाला गया जिसने ‘ दि
Author: admin
अमेरिका-चीन ट्रेड वार:
दुनिया की शीर्ष दो अर्थव्यवस्थाओं अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध में पहला आक्रामक कदम उठाने वाले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्णय से अरबों अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा की चीनी वस्तुओं पर भारी-भरकम अमेरिकी शुल्क आज रात से प्रभावी हो जाएंगे। चीन ने डॉलर का बदला डॉलर से लेने का इरादा जाहिर करते हुए अमेरिकी निर्यात पर ” तत्काल शुल्क लगा दिए हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस टकराव से वैश्विक अर्थव्यवस्था में खलबली पैदा हो जाएगी और विश्व व्यापार प्रणाली पर इसका काफी नकारात्मक असर पड़ेगा। उद्योग जगत में असहजता के नए संकेत आज उस वक्त देखने को
कोसी व सीमांचल में नदियां उफान पर, कई जगह आवागमन का संकट
कोसी और सीमांचल में नदियों के जलस्तर में वृद्धि जारी है जिससे सुपौल में पूर्वी कोसी तटबंध के रोड नंबर छह पर बना डायवर्सन बह गया है। अररिया और किशनगंज में नदियां उफनाने से कुछ जगहों पर डायवर्सन ध्वस्त हो गया है। इससे इन इलाकों में आवागमन की समस्या हो गयी है। कटिहार में महानंदा नदी तीन जगहों पर खतरे के निशान को पार कर गयी है। सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होने से लगभग डेढ़ दर्जन पंचायतों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं। गुरुवार को किशनपुर प्रखंड में पूर्वी कोसी तटबंध के 47 किमी
सुप्रीम कोर्ट में आज से फिर शुरू होगी सुनवाई
अयोध्या राम जन्मभूमि बाबरी मस्जिद भूमि विवाद को लेकर सुप्रीम कोर्ट आज (शुक्रवार) से सुनवाई शुरू करेगा। इससे पहले 17 मई को मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, जस्टस अशोक भूषण और एसए नजीर की पीठ ने मामले की सुनवाई 6 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी थी। वहीं 17 मई को मुस्लिम पक्षकारों की ओर से दलील पेश की गई थी कि 1994 के इस्माइल फारूकी के मामले में आए फैसले में कुछ निष्कर्षों पर आपत्ति जताई थी। उसमें कहा गया है कि मस्जिद में नमाज पढ़ना इस्लाम का अभिन्न अंग नहीं है। ऐसे में इस फैसले के एक बार फिर
प्रत्यर्पण पर सक्रियता से विचार कर रहा है मलेशिया
भारत ने गुरुवार को कहा कि विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण अनुरोध पर मलेशिया सक्रियता से विचार कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने जनवरी में नाइक को प्रत्यर्पित करने का औपचारिक अनुरोध किया था। नाइक अपने घृणा भाषणों के जरिए युवाओं को आतंकवादी गतिविधियों के लिए कथित तौर पर भड़काने के आरोप में वांछित है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस समय हमारे अनुरोध पर मलेशियाई पक्ष गंभीरता से विचार कर रहा है। कुआलालंपुर में हमारा उच्चायोग इस संबंध में संबंधित मलेशियाई अधिकारियों से नियमित संपर्क में है। रवीशु कुमार से नाइक के प्रत्यर्पण को
उन्नाव में वीडियो वायरल कांड में 7 पर रिपोर्ट दर्ज,
गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में महिला के साथ रेप के प्रयास का वीडियो वायरल होने के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में 2 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। गुरुवार की रात महिला के साथ जोर जबरदस्ती करने का वीडियो वायरल हुआ तो गंगाघाट पुलिस ने चोरी का मामला बताकर आकाश नाम के आरोपी को गुरुवार को ही जेल भेज दिया था। घटना से सकते में आए पुलिस प्रशासन ने इसकी भरपाई करने के लिए शुक्रवार की सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। एसपी हरीश कुमार ने जानकारी दी की घटना में 7 लोग
मिशन-2019: अमित शाह बोले,
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने गुरुवार को ताजनगरी में लगभग आठ घंटे ‘मिशन-2019’ को लेकर संगठन के साथ मंथन किया। यूपी में इस बार लोकसभा की 74 सीटें जीतने और 51 फीसदी वोट प्रतिशत जुटाने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की तरह आक्रामक तेवर अपनाने की बात कही। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं, तो यह कहकर र्कारूकर्ताओं में उत्साह जगाया कि विपक्षी पार्टियों में अकेले लड़ने का दम नहीं है इसलिए वह भाजपा के खिलाफ एकजुट हो रही हैं। अमित शाह ताजनगरी के निजी होटल में ब्रज, पश्चिम और कानपुर क्षेत्र की लोकसभा
शोपियां से अगवा पुलिसकर्मी जावेद अहमद का शव हुआ बरामद
कश्मीर के शोपियां जिले से अगवा किए गए जम्मू कश्मीर पुलिसकर्मी जावेद अहमद डार का शव एक दिन बाद शुक्रवार को कुलगाम के परिवान से बरामद हुआ है। 27 वर्षीय डार को गुरूवार की शाम एक दवा दुकान से अगवा किया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्हें 27 वर्षीय जावेद अहमद डार का शव शुक्रवार को परिवान कुलगाम में मिला। लेकिन, अधिकारियों ने कहा कि वह फिलहाल इस खबर की पुष्टि कर रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकी अपनी कार में उनके घर वेहिल चटवाटन के पास करीब साढ़े नौ बजे घूम रहे थे। डार पूर्व सुपरिटेंडेंट
IRCTC: खाने में सुधार के लिए कैटरिंग ठेकेदारों पर कसी जाएगी नकेल
रेलवे के कैटरिंग ठेकेदारों पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक ट्रेन में आईआरसीटी अपने मैनेजर तैनात करने जा रही है। ट्रेन की पेंट्रीकार से लेकर कोच में यात्रियों को खाना परोसने वाले वेंडर-वेटर पर नजर रखेगा। खाने में किसी प्रकार की शिकायत होने पर यात्री सीधे मैनेजर से शिकायत कर सकेंगे। दोषी पाए जाने पर मैनेजर ठेकेदार पर त्वरित कार्रवाई करेंगे। रेलवे की खानपान सेवा में सुधार के तहत इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म ने रेलवे बोर्ड से प्रत्येक ट्रेन में मैनेजर के लिए समर्पित बर्थ आवंटन की मांग की है। आईआरसीटीसी के इस प्रस्ताव पर बोर्ड ने दो जुलाई
Jio Gigafiber, Jiophone 2 लॉन्च,
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज एजीएम 2021 (RIL AGM 2021) का आयोजन किया। मुंबई के मातृश्री सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम को आरआईएल के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने संबोधित किया। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने बहुप्रतीक्षित जियो गीगा फाइबर (Jio Giga fiber) और जियो फोन 2 (Jio Phone 2) से पर्दा उठाया। Jio Giga fiber ब्रॉडबैंड सर्विस है जो कि टीवी के लिए एक सेटअप बॉक्स के साथ आएगा। इंटरनेट सेवा के अलावा इसमें टीवी कॉलिंग फीचर का भी फीचर दिया गया है। वहीं, आरआईएल एजीएम 2021 (RIL AGM 2021) में आकाश और ईशा अंबानी ने जियो फोन 2
