बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अभी भले ही फिल्मी दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने पर्सनल जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चे में बनी रहती हैं। कभी अपने बेटे तैमूर को लेकर तो कभी अपने पति सैफ अली खान को लेकर। लेकिन इस बार करीना सैफ अली और तैमूर की वजह से नहीं बल्कि शादी की वीडियो को लेकर काफी चर्चे में हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्टर सैफ अली खान के साथ बहुत ही गुप्त तरीके से करीना ने शादी की थी। लेकिन मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपने शादी के प्लान
Author: admin
वरुण की फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया, पहले दिन कमाए…
फिल्मों में अपने कॉमिक रोल से सभी को इंप्रेस करने वाले वरुण इस बार फिल्म ‘अक्टूबर’ में बिल्कुल नए अवतार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में वरुण की तुलना रणवीर सिंह की लुटेरा से की जा रही है। फिल्म अक्टूबर नें वरुण काफी गंभीर रोल में नजर आने वाले हैं और उनका साथ देती नजर आएंगी बनीता संधू। फिल्म को भारत में 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। बता दें कि वरुण की इस साल की पहली फिल्म हैं, जिसे दर्शकों का मिला-जुला रिसपॉन्स मिल रहा है। फिल्म में एक इमोशनल कहानी दिखाई गई है, जो कि आपको
पंजाबी सिंगर परमीश वर्मा को बदमाशों ने मारी गोली
मशहूर पंजाबी गायक एवं अभिनेता परमीश वर्मा को मोहाली में कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि ‘गाल नी कडनी’ के गायक को मोहाली में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि परमीश वर्मा अजय देवगन अभिनित सिंघम का पंजाबी रिमेक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप चहल ने कहा , ”कुछ अज्ञात हमलावरों ने परमीश वर्मा को शुक्रवार की रात सेक्टर 91 के पास उस समय गोली मार दी जब वह घर लौट रहे थे। गोली उनके पैर में लगी है। अधिकारी ने बताया कि गायक
टॉप सीपीसी अधिकारी के साथ NSA डोभाल ने की बातचीत
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने चीन की सत्तारूढ़ सीपीसी के शीर्ष अधिकारी यांग जेइची के साथ शंघाई में वार्ता की। इस दौरान दोनों पक्षों ने पिछले वर्ष के डोकलाम गतिरोध के बाद उच्चस्तरीय बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई। भारतीय दूतावास की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, भारत और चीन के बीच नियमित उच्चस्तरीय वार्ता के तहत डोभाल ने दौरा किया। विज्ञप्ति में बताया गया, ”बातचीत में द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और परस्पर हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा हुई। दोनों पक्ष उच्च स्तरीय वार्ता जारी रखने पर सहमत हुए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और रक्षा मंत्री निर्मला
भारतीय शेफ रोजी को भी मिला प्रिंस हैरी-मेघन की शादी का इनविटेशन
भारतीय मूल की एक शेफ और सामाजिक उद्यमी रोजी गिंडे को ब्रिटिश राजघराने से शादी का निमंत्रण मिला है। रोजी ने बताया कि उन्हें राजपरिवार से एक लिफाफा मिला, जिसे उन्होंने उसे खोला तो उसमें अगले महीने होने वाली प्रिंस हैरी एवं मेघन मरकल की शादी का निमंत्रण था। ब्रिटेन में जन्मीं 34 वर्षीय रोजी गिंडे पंजाब से संबंध रखती हैं। वह उन 1200 आम लोगों में हैं जिन्हें अपने समुदाय के बीच उल्लेखनीय योगदान के लिए शादी में आमंत्रित किया गया है। गिंडे बिस्किट बनाने वाली कंपनी ‘मिस मैकरून’ की फाउंडर हैं। उनकी कंपनी अपना प्रॉफिट युवाओं के रोजगार
सीरिया पर अमेरिका का हवाई हमला; ब्रिटेन और फ्रांस ने भी की सैन्य कार्रवाई
सीरिया में जारी संकट पर अमेरिका और रूस के बीच तनातनी और बढ़ गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन ने सीरिया में हमले किये हैं और यह जारी है। वहीं रूस ने तीनों देशों की कार्रवाई पर चेतावनी देते हुए कहा कि इसका नतीजा युद्ध हो सकता है। सीरिया के मसले पर देश को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, ”कुछ समय पहले हमने अमेरिका के सैन्य बलों को आदेश दिया है कि सीरिया के तानाशाह बशर अल असद की रासायनिक क्षमता को निशाना बनाते हुए हमले करें.” ट्रंप ने रूस को
जिराफ को लगी भूख, कार में घुसकर ऐसे खाया खाना
यूनाइटिड किंगडम के मिडलैंड्स सफारी पार्क से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। दरअसल यहां कार के अंदर खिड़की के जरिए एक जिराफ ने अपना सिर घुसा लिया। इस पूरी घटना का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। यहां मिडलैंड्स सफारी पार्क में यात्री घूमते हैं और कार से जानवरों को खाना खिलाता है। यहां यात्रियों को जानवरों को खाना खिलाने की इजाजत है, लेकिन उस परिस्थिति में कार की खिड़कियां आधी बंद होनी चाहिए। ऐसा ही कुछ इस कपल के साथ हुआ। कपल जिराफ को खाना खिलाना चाहते थे, लेकिन भूखा जिराफ खाना देखकर कार के अंदर अपना सिर घुसाकर
गांव के मंदिर ने बनाई बिहार-झारखंड में अलग पहचान
पतरातू प्रखंड के छोटे से गांव लबगा में स्थित मां पंचबहिनी मंदिर की ख्याति बिहार-झारखंड में है। लोग यहां पूजा-अर्चना के अलावा विवाह के उद्देश्य से आते हैं। अब तक मां के दरबार में हजारों शादियां हो चुकी है। इधर अक्षय तृतीया को लेकर मंदिर में विशेष तैयारी चल रही है। यह एक शुभ मुहुर्त है, लिहाजा मंदिर में दर्जनों जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंधेगे। इसके लिए यहां विशेष तैयारी भी चल रही है। मंदिर समिति पानी, बिजली, साफ-सफाई के अलावा श्रद्धालुओं के ठहरने और विवाह को लेकर मुक्कमल व्यवस्था करने में जुटी है। मंदिर समिति के अध्यक्ष
लैंसडौन में होने वाली सेना भर्ती में इन नौजवानों को मिलेगी छूट,
गढ़वाल रायफल्स रेजीमेंटल केंद्र की ओर से लैंसडौन स्थित डायस स्टेडियम में आठ मई से सैनिक जीडी, ट्रेडमैन और लिपिक पद पर भर्ती शुरू होने जा रही है। इसमें केवल युद्ध में शहीद सैनिकों की विधवाओं के बच्चे, सेवारत, गौरव सेनानी के पुत्र, शहीदों के पुत्र और भाई को मौका मिलेगा। भर्ती में स्पोर्ट्स कोटे के नौजवानों के लिए छूट मिलेगी। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि आठ मई को चमोली, उत्तरकाशी और देहरादून के युवाओं के लिए सैनिक जीडी (गढ़वाली) की भर्ती होगी। नौ मई को टिहरी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और किसी भी राज्य के साथ ही केंद्र शासित प्रदेश
न्यूटन फिल्म के लिए अपने पंकज त्रिपाठी को मिल गया नेशनल अवार्ड
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में इस बार बिहार ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की है। बिहार के दो लोग राष्ट्रीय पुरस्कार की सूची में शामिल हुये हैं। गोपालगंज जिले के निवासी बालीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी को न्यूटन फिल्म के लिये विशेष पुरस्कार दिया जायेगा जबकि गिरिधर झा को बेस्ट फिल्म क्रिटिक अवार्ड के लिये चुना गया है वहीं चार लोग इस बार फिल्म अवार्ड की जूरी में शामिल थे। इसमें कथाकार डा.उषा किरण खां, आराधना प्रधान, विनोद अनुपम और अनंत विजय शामिल हैं। वहीं जूरी सदस्यों में झारखंड के जमशेदपुर की प्रो.नेहा तिवारी भी शामिल थीं। दक्षिण भारतीय भाषा की
