उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड के बागी नेता शरद यादव से मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक, मुलाकात के दौरान महागठबंधन को लेकर दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई। अखिलेश से मुलाकात के बाद शरद ने वीवीआईपी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। शरद यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की वादाखिलाफी की वजह से किसानों की आत्महत्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 26 हजार किसान और 500 बेरोजगार नौजवानों ने आत्महत्या की है। नोटबंदी के
Author: admin
गैरसैंण राजधानी के मुद्दे पर विधानसभा परिसर में कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच नोकझोंक
गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस विधायकों के बीच सदन के बाहर जोरदार नोकझोंक हुई। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए विधानसभा की ओर बढ़े तो बीजेपी विधायकों ने उन्हें गेट पर रोक दिया। इस दौरान विधायकों के बीच नोकझोंक और खींचतान भी हुई। गैरसैंण को राजधानी बनाने का मुद्दा विधानसभा के बजट सत्र में पूरी तरह हावी हो गया है। बुधवार सुबह कांग्रेस विधायक पैदल मार्च करते हुए सत्र में शामिल होने के लिए पहुंचे। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी करते हुए सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गैरसैंण के नाम पर राज्य की जनता के साथ छलावा
उत्तराखंड में बिजली की नई दरों का ऐलान
बजट सत्र के बीच उत्तराखंड में बिजली की नई दरों का ऐलान कर दिया गया है। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने वर्ष 2021-19 के लिए बुधवार को नई बिजली दरों पर मुहर लगा दी है। यह दरें एक अप्रैल से प्रदेशभर में सभी श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं पर लागू हो जाएंगी। इसमें आम उपभोक्ताओं को राहत मिली है। 100 यूनिट से कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कोई दर नहीं बढ़ी है। यह शुल्क 3.20 पैसे प्रति यूनिट ही रखा गया है। 100 यूनिट से ज्यादा बिजली का उपभोग करने पर प्रति यूनिट तीन पैसे की बढ़ोतरी हुई
बैनर लेकर सड़क पर उतरी छात्राएं, प्रोफेसर अतुल जौहरी को सस्पेंड करने की मांग
जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में 9 छात्राओं से यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अतुल जौहरी के खिलाफ छात्राओं ने मोर्चा खोल दिया है। प्रोफेसर को जमानत पर रिहा किए जाने से गुस्साए छात्राएं सड़के पर प्रदर्शन करने के लिए उतर आई हैं। हाथों में बैनर लिए छात्रों कि मांग है कि प्रोफेसर को सस्पेंड किया जाए साथ ही उन्हें यूनिवर्सिटी में दाखिल ना होने दिया जाए। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में पीड़ित छात्राओं का बयान भी दर्ज किया है। क्या है पूरा मामला : दरअसल दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी के लाइफ साइंस के प्रोफसर अतुल जौहरी पर आरोप
विवाहिता के साथ कंडेक्टर ने किया रेप
थाना क्षेत्र के गजियापुर बंधे के नीचे मंगलवार की रात साढ़े दस बजे नीजि बस कंडेक्टर ने विवाहिता के साथ बलात्कार किया। विवाहिता मुहम्मदाबाद गोहना से दवा लेकर बस में घर आने के लिये सवार हुई थी। मधुबन दुबारी मोड़ पर सभी यात्री उतर गये थे। विवाहिता को अकेले देखकर चालक समेत बस के चार स्टाप पहले छेड़खानी करना शुरू किये थे। बाद में कंडेक्टर ने वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपितों को रात में छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गये आरोपी गाजीपुर और आजमगढ़ के रहने वाले हैं। मधुबन थाना क्षेत्र के एक गांव
फेसबुक पर कैसे कर सकते हैं अपना डेटा सुरक्षित
ब्रिटिश की डेटा एनालिटिक्स कंपनी ‘कैंब्रिज एनालिटिका’ पर आरोप है कि अमेरिका में साल 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान इस कंपनी ने करीब 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स का डाटा चुराया था, जिसे डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव प्रचार में इस्तेमाल किया गया। 2016 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ये कंपनी ट्रंप सर्विस दे चुकी है। इस बात का खुलासा न्यूयॉर्क टाइम्स और लंदन ऑब्जर्वर की एक रिपोर्ट में हुआ। ऐसे में अब लोगों में इस बात की चिंता बढ़ गई है कि अपने चहेते सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनका डेटा कितना सुरक्षित है। साथ ही वे इसका इस्तेमाल जारी रखें या नहीं। फेसबुक पर
बजरंग बली को इसलिए कहते हैं सिंदूरी
भगवान शिव के 11वें रुद्रावतार हनुमान जी का अवतार भगवान राम की सहायता के लिए हुआ था। हनुमान जयंती के शुभ दिन पर उनकी पूजा करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख शांति का वास होता है। ज्योतिषियों की गणना के अनुसार हनुमान जी का जन्म एक करोड़ 85 लाख 58 हजार 112 वर्ष पहले चैत्र पूर्णिमा को मंगलवार के दिन हुआ था। हनुमान जी की साधना सरल है। हनुमान जी की पूजा करते समय हमें मन और तन से पवित्र होना चाहिए। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा में वह चमत्कारी शक्ति है जो
शेयर बाजार में गिरावट के सिलसिले पर लगा ब्रेक
बंबई शेयर बाजार में पिछले पांच सत्रों की गिरावट पर मंगलवार को विराम लगा तथा सेंसेक्स 74 अंक के लाभ के साथ 32,996.76 अंक पर बंद हुआ। आईटी, दूरसंचार और वाहन कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी लौटी। इसके अलावा विदेशी कोषों के प्रवाह से भी बाजार धारणा को बल मिला। निवेशकों की निगाह अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नए चेयरमैन जेरोम पावेल की पहली बैठक पर है। यह बैठक मंगलवार को ही प्रस्तावित है। शेयर मार्केट का हाल बहुत कुछ इस बैठक पर भी निर्भर करेगा। आईटी और दूरसंचार कंपनियों के शेयरों के बल पर सेंसेक्स शुरुआती
31 मार्च के बाद नहीं चलेंगे इन बैंकों के चेक, ये है आखिरी तारीख
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को याद दिलाया है कि उनके एसोसिएट बैंकों की चेक बुक 31 मार्च के बाद नहीं चलेगी। इसलिए वे सभी ग्राहक को चाहिए है कि वह नई चेकबुक हासिल कर लें। एसबीआई ने ग्राहकों से कहा है कि नई चेक बुक के लिए इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम या फिर शाखा में जाकर तुरंत आवेदन कर लें। जानकारी के लिए बता दें कि जिन सहयोगी बैंकों का एसबीआई में विलय किया गया है उनमें स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर, स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, स्टेट बैंक ऑफ
IPL से पहले विराट ने बदला अपना लुक
मैदान में अपनी परफॉर्मेंस और मैदान के बाहर अपने स्टाइल को लेकर फेमस विराट कोहली एक बार फिर मैदान में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। विराट कोहली बीते दिनों अपने नए टैटू को लेकर सुर्खियों में थे और अब अपने नए हेयर स्टाइल को लेकर चर्चा में हैं। अपने हेयर स्टाइलिस्ट आलिम हाकिम से नए हेयर स्टाइल के बाद विराट ने अपना न्यू लुक सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर किया है। विराट ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि, ‘स्टाइल मास्टर आलिम हकिम ने किया ग्रेट कट’। फोटो में विराट के साथ आलिम भी पोज देते नजर
