बम्हरौली एयरपोर्ट के लिए 214 करोड़ रुपये जारी

शहरियों के लिए खुशखबरी है। बम्हरौली में निर्माणाधीन नागरिक हवाईअड्डे के लिए प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 214 करोड़ रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इससे हवाईअड्डे के निर्माण कार्य को गति मिलेगी। इसके बाद अक्तूबर तक हवाईअड्डे का काम पूरा होने की उम्मीद है। बम्हरौली में नागरिक हवाईअड्डे का निर्माण कार्य जोरों से चल रहा है, पर इसके लिए अतिरिक्त जमीन की जरूरत भी है। कुछ भूमि का अधिग्रहण करके जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को सौंप दी है, पर अब भी कुछ जमीन सौँपना शेष है। इस काम में जमीन के बदले दिए जाने वाले

Read More

7 साल के बच्चे को पुलिस ने बनाया इंस्पेक्टर

अर्पित मंडल के लिए यह एक सपने के साकार होने जैसा है। दरअसल मुंबई पुलिस ने 7 साल के अर्पित को एक दिन के लिए पुलिस इंस्पेक्टर बनाया। पुलिस की इस अनोखी पहल की ट्विटर पर काफी तारीफ हो रही है। दरअसल अर्पितका  सपना एक पुलिस इंस्पेक्टर बनने का है लेकिन 7 साल का अर्पित कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है। इसलिए अर्पित की इच्छा पूरी करने के लिए मुंबई पुलिस ने यह पहल की। अर्पित को एक दिन के लिए मुलुंड पुलिस स्टेशन पर एक दिन का चार्ज उसे दिया गया। दिन भर में उसने देखा कैसा पुलिस

Read More

रघुराम राजन खोलेंगे विश्वविद्यालय

रिजर्व बैंक आॅफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने कारपोरेट जगत की कई हस्तियों के साथ मिलकर आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में केरा विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा की है। यह विश्वविद्यालय अंडर ग्रेजुएट शिक्षा में बदलाव लाने के लिए खोला जाएगा। इंडसइंड बैंक के चेयरमैन आर. शेषसायी विश्वविद्यालय निगरानी बोर्ड के भी चेयरमैन हैं। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित लिबरल आर्ट विश्वविद्यालय में प्रथम चरण में 750 करोड़ रुपये का निवेश होगा। 750 करोड़ रुपये में 70 से 80 फीसद चैरिटी से जुटाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में पहला बैच जुलाई 2019 में शुरू होगा, जिसके लिए इसी वर्ष नवंबर

Read More

सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों के हाथ एक बडी़ कामयाबी लगी है। अनंतनाग के डोरू इलाके में सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकी मारे गए हैं। आंतकियों के पास से सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोलाबरूद बरामद किए हैं। अनंतनाग में शुक्रवार रात से चल रहे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ खत्म हो गई है। इलाके के DGP एसपी वैद के मुताबिक सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में मारे गए दो आतंकियों के पास से AK47, पिस्तौल, ग्रेनेड, हथियार और बारूद बरामद हुए हैं। दोनों आतंकियों के अभी पहचान की जा रही

Read More

बिरजू महाराज ने कहा, हमने एक सितारा खो दिया, मामले की CBI जांच हो

दिल्ली के मयूर विहार फेस 1 के एल्कॉन पब्लिक स्कूल की 9th क्लास की छात्रा खुदकुशी मामले में भारतीय कथक नर्तक एवं शास्त्रीय गायक बिरजू महारजा ने सीबीआई जांच की मांग की है। बिरजू महाराज ने स्कूल प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम ना उठाए जाने पर दुख जताया है। बिरजू महाराज ने कहा हमने एक सितारा खो दिया।  बिरजू महाराज ने कहा कि इशिका का चले जाना हमारे लिए एक बड़ा नुकसान है। हमने एक सितारा खो दिया। वह भविष्य में बेहतरीन डांसर बनने वाली थी। मैं इकिशा की मौत पर संवेदना व्यक्त करता हूं। अगर पुलिस की

Read More

‘कोर्ट नहीं बता सकता नमाज कहां पढ़ें’

सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या मामले पर इस्माइल फारूकी केस में दी गई व्यवस्था के खिलाफ शुक्रवार को सुनवाई शुरू कर दी। मुस्लिम पक्ष के वकील राजीव धवन ने बहस की शुरुआत करते हुए कहा कि अदालत यह नहीं बता सकती कि कहां नमाज पढ़ें, कहां नहीं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्र, अशोक भूषण और एसए नजीर की विशेष पीठ के समक्ष उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मस्जिद या पूजा स्थान मुस्लिम धर्म का अभिन्न हिस्सा नहीं है, मुस्लिम नमाज कहीं भी पढ़ सकता है। मस्जिद जरूरी नहीं है। यह गलत है। कोर्ट किसी धर्म को लेक्चर

Read More

बीजेपी को राज्यसभा में बढ़त

सात राज्यों की 26 सीटों में से 12 पर शानदार जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा में मौजूदगी और मजबूत हुई है। बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में कांटे के मुकाबले के बीच 9 सीटें जीती है जिनमें से एक विपक्ष की तरफ से संयुक्त रूप से उतारे गए बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार की हार भी शामिल है। वित्त मंत्री अरूण जेटली, बीजेपी प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव और अभिनेत्री से राजनेता बनी जया बच्चन की समाजवादी पार्टी से जीत ये उत्तर प्रदेश के चुनाव में प्रमुख चेहरे थे। चुनाव आयोग ने फरवरी में 17 राज्यों की 59 सीटों पर

Read More

मुंगेर में मुखिया और उसके बेटे का हथियारबंद नक्सलियों ने किया अपहरण

बिहार के मुंगेर में गुरुवार की देर रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के मुखिया भोला वर्मा और उसके पुत्र शंभू वर्मा का अपहरण हथियारबंद नकाबपोश ने कर लिया। गुरुवार की देर रात खड़गपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर टू पंचायत के मुखिया भोला वर्मा और उनके पुत्र शंभू वर्मा का अपहरण हथियारबंद नकाबपोश अपराधियों ने कर लिया। जानकारी के अनुसार नक्सल प्रभावित दरियापुर टू पंचायत के मुखिया खाना खाकर घर के बाहर टहल रहे थे। तभी  कुछ हथियारबंद नकाबपोश आए और मुखिया भोला वर्मा एवं उनके पुत्र को अगवा कर जंगल की ओर ले गए। इधर, अपहरण की सूचना मिलते

Read More

2028 तक भारत होगा दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी टूरिज्म इकोनॉमी, मिलेंगी 1 करोड़ नई नौकरियां

वर्ल्ड ट्रैवल एंड टूरिज्म काउंसिल (डब्ल्यूटीटीसी) ने देश की जीडीपी और पर्यटन से होने वाली आय के विश्लेषण के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की है। गुरुवार को जारी की इस रिपोर्ट के अनुसार भारत 2028 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक 2028 तक देश में लगभग 1 करोड़ नई नौकरियां भी आएंगी। साथ ही ट्रैवल और टूरिज्म में सीधे और अप्रत्यक्ष रूप से साल 2028 तक नौकरियां 42.9 मिलियन से बढ़कर लगभग 52.3 मिलियन हो जाएंगी। आज टूरिज्म इकोनॉमी के लिहाज से भारत दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी इकोनॉमी है। रिपोर्ट

Read More

समुद्र में 50 फीट तक गहराई में मछलियों के साथ पानी में तैर सकता है

रोबोट के इस्तेमाल से संबंधित कई रोचक खबरें आ चुकी हैं। रेस्तरां से लेकर चिकित्सा और आपदाग्रस्त क्षेत्रों में इसके प्रयोग देखे जा चुके हैं। विशेषज्ञों ने पानी के भीतर की दुनिया देखने के लिए नई तकनीक से रोबोट मछली बनाई है। मैसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित रोबो फिश सोफी का फीजी के रेनबो रीफ में सोफी का परीक्षण किया है। यह समुद्र की सतह से 50 फीट की गहराई में तकरीबन 40 मिनट तक तैरने में सक्षम है। सिलिकॉन रबर से बनी यह रोबो मछली समुद्र के भीतर की दुनिया की तस्वीरें ले सकती है,

Read More

Scroll Up