इजरायल और गाजा की सीमा पर फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों के विरोध प्रदर्शन में घायल हुए एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो जाने से एक सप्ताह में हिंसा में मरने वालों की संख्या 22 हो गई है। प्रशासन अभी और लोगों के मरने की आशंका जता रहा है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, विरोध प्रदर्शन में अबतक 20 फिलिस्तीनी प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। सीमा के निकट मारे गए दो लोगों के शवों को इजरायल द्वारा उनके मृतकों में जोड़ने के कारण गाजा ने उन शवों को अपने मृतकों में नहीं जोड़ा था। इजरायली सेना के अनुसार, शुक्रवार को
Author: admin
कैंब्रिज एनालिटा के बाद फेसबुक ने इस कंपनी को भी किया निलंबित
डाटा लीक मामले में फेसबुक ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान में कैंब्रिज एनालिटा के बाद कनाडा की राजनीतिक परामर्श कंपनी एग्रीगेट आईक्यू (AggregateIQ) को निलंबित करने की सूचना दी है। यह फैसला डाटा लीक मामले का पर्दाफाश करने वाले क्रिस्टोफर वाइली के ये कहने के बाद लिया गया है कि कैंब्रिज एनालिटा एग्रीगेट आईक्यू के साथ काम कर करती थी फेसबुक ने अपने बयान में कहा कि, रिपोर्ट के अनुसार एग्रीगेट आईक्यू के एससीएल के साथ काम करने की बात सामने आई है। जिससे इस कंपनी पर भी अनुचित तरीके से फेसबुक यूजर्स का डाटा प्राप्त करने का आरोप
गंगा में प्रदूषण पर हाईकोर्ट ने केंद्र
हाईकोर्ट ने एक बार फिर से गंगा में प्रदूषण के मामले में गंभीरता से लिया है। न्यायमूर्ति आलोक सिंह की एकलपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले को जनहित याचिका के रूप में दर्ज करने के निर्देश रजिस्ट्रार जनरल नरेंद्र दत्त को दिए हैं। कोर्ट ने यह भी कहा है कि याचिका को उचित आदेश पारित करने के लिए मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति केएम जोसफ के समक्ष पेश किया जाए। वहीं प्रदेश और केंद्र सरकार सहित अन्य एजेंसियों को जवाब के लिए नोटिस भी जारी किया है। ऋषिकेश और हरिद्वार का लिया संज्ञान मामले के अनुसार एकलपीठ के संज्ञान में आया
भाजपा के लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें सपा-बसपा गठबंधन टूटने वाला नहीं
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है कि भाजपा के लोग चाहे जितनी कोशिश कर लें, सपा बसपा गठबंधन टूटने वाला नहीं है। अखिलेश यादव ने यह बात शुक्रवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में कही। उन्होने कहा कि वह मायावती द्वारा उन्हें राजनीतिक तौर पर अपरिपक्व कहने और बबुआ जैसी बातों का बुरा नहीं मानते। भाजपा को हराना सबसे बड़ा लक्ष्य है इसके लिए कुछ समझौते भी कर लेंगे। अखिलेश ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए समझौते किए ही जाते हैं। हमने तो अभी केवल एक से किया, भाजपा तो 45
अब नगीना के दलित सांसद का पीएम को पत्र
दलितों को लेकर अब नगीना के सांसद डा. यशवंत सिंह का पत्र वायरल हुआ है। पत्र प्रधानमंत्री को लिखा गया है। पत्र में लिखा गया है कि दलित सांसद, समाज की रोज-रोज की प्रताड़ना के शिकार हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आरक्षण के कारण ही वह सांसद बने, लेकिन उनकी योग्यता का उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से दलित समाज के लिए आरक्षण बिल पास कराने, कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील की बात कही है। इस संबंध में डा. यशवंत से सम्पर्क नहीं हो सका। घर पर उनके भाई राकेश ने बताया कि वे विदेश
एक बार फिर टला
पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या का षड्यंत्र रचने के आरोप में जेल में बंद झरिया के भाजपा विधायक संजीव सिंह की जमानत अर्जी पर बहस शुक्रवार को फिर से टल गई। झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति एचसी मिश्रा की अदालत में शुक्रवार को विधायक की जमानत अर्जी पर बहस होने की तिथि तय की थी, जबकि इस मामले के अन्य तीन आरोपी जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह, संजय सिंह तथा धनंजय उर्फ धनजी की जमानत अर्जी न्यायमूर्ति एस चंद्रशेखर की अदालत में होनी थी। बहस के दौरान संजीव सिंह की ओर से उनके अधिवक्ता ने
संगम नगरी पहुंचे सीएम, देंगे 7 अरब के तोहफे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को परेड मैदान में गंगा हरीतिमा अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कुम्भ की 6.84 अरब रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें 13 विभागों की 156 परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की पांच दर्जन से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। शहर के प्रवेश द्वारों तक सड़कों का सौन्दर्यीकरण भी पीडब्ल्यूडी की इन 26 परियोजनाओं में शामिल है। इन परियोजनाओं पर 2.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की 44, पुलिस विभाग की 19, नगर पंचायत झूंसी ki 14 व नगर निगम की 18 परियोजनओं का शिलान्यास परेड
आप MLA का छलका दर्द, बोले-कम तनख्वाह के कारण नहीं हो रही शादी
आम आदमी पार्टी के करोलबाग से विधायक विशेष रवि ने शुक्रवार को विधानसभा में वेतन का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने इसके लिए दलील दी कि कम वेतन के कारण आम आदमी पार्टी के कई विधायकों की शादी नहीं हो पा रही है। यहां तक कि घर चलाना भी मुश्किल हो रहा है। आप विधायक ने कहा कि 12 हजार की सैलरी (बेसिक) का पता चलते ही कई बार रिश्ते वाले लौट जाते हैं। हालांकि, विधायकों का बेसिक सैलरी और कई भत्तों सहित मासिक वेतन 88 हजार रुपये बैठता है। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार का कहना है कि
ऑनलाइन टिकट बुकिंग में रेलवे ने किया बड़ा बदलाव
दलालों के हस्तक्षेप को रोकने और आम लोगों की परेशानी को बचाने की दिशा में रेलवे ने काफी अहम कदम उठाया है। ऑनलाइन टिकट बुकिंग में दलालों पर नकेल के इरादे से रेलवे ने कई बदलाव किए हैं। तत्काल श्रेणी में एक आइडी से लॉगिन करने पर सिर्फ एक ही टिकट की बुकिंग होगी। दूसरे टिकट के लिए से फिर से लॉगिन करनी होगी। वहीं, एक लॉगिन से एक दिन में दो टिकट और एक महीने में छह टिकट से अधिक की बुकिंग नहीं होगी। इसके अलावा, एडवांस रिजर्वेंशन का ओपनिंग टिकट भी अब दो से अधिक बुक नहीं कर सकते हैं। एक यूजर
सलमान खान पर सुनवाई हुई पूरी, दोपहर 2 बजे बाद आ सकता है फैसला
काला हिरण शिकार केस में जोधपुर सेशन कोर्ट में दोनों पक्षों की तरफ से सुनवाई पूरी होने की ख़बर है। रिपोर्ट् के मुताबिक, बचाव पक्ष ने सलमान खान के पक्ष में कई दलीलें दी जबकि सरकारी वकील ने उसका विरोध किया। ख़बरों के मुताबिक, दोपहर 2 बजे तक सलमान खान की याचिका पर कोर्ट का फैसला आ सकता है। गौरतलब है कि साल 1998 में दो काले हिरण का शिकार करने के जुर्म में दोषी करार दिए गए बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने पांच साल कैद की सज़ा सुनाई है। सलमान फिलहाल जोधपुर सेंट्रल जेल के
