मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को परेड मैदान में गंगा हरीतिमा अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कुम्भ की 6.84 अरब रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इसमें 13 विभागों की 156 परियोजनाएं शामिल हैं। लोक निर्माण विभाग की पांच दर्जन से अधिक सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा।
शहर के प्रवेश द्वारों तक सड़कों का सौन्दर्यीकरण भी पीडब्ल्यूडी की इन 26 परियोजनाओं में शामिल है। इन परियोजनाओं पर 2.65 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इलाहाबाद विकास प्राधिकरण की 44, पुलिस विभाग की 19, नगर पंचायत झूंसी ki 14 व नगर निगम की 18 परियोजनओं का शिलान्यास परेड मैदान में होगा। अन्य विभागों की एक से लेकर आठ परियोजनाओं की आधारशिला सीएम रखेंगे।
परेड मैदान में यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक होगा। कार्यक्रम में सीएम के साथ वन एवं पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान, पर्यावरण राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, भाजपा के सांसद, विधायक व वरिष्ठ पदाधिकारी भी भाग लेंगे। सीएम दोपहर दो से चार बजे तक सर्किट हाउस में कुम्भ की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।