राम मंदिर बनाना संकल्प, बनाने वालों को राम जैसा बनना पड़ेगा- मोहन भागवत

चुनावों का मौसम नजदीक है। ऐसे में एक बार फिर राम मंदिर का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने मध्यप्रदेश के छतरपुर में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर बयान दिया है। छतरपुर के मऊसहानियां में बुधवार को महाराजा छत्रसाल की 52 फीट ऊंची प्रतिमा के अनावरण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे भागवत ने राम मंदिर का संकल्प दोहराया। संघ प्रमुख ने  कहा कि राम मंदिर का निर्माण सिर्फ इच्छा नहीं, संकल्प है। राम मंदिर बनाने वालो को कुछ न कुछ करना होगा। राम मंदिर निर्माण कब होगा मूल प्रश्न यही है, इस निमित्त

Read More

2424 परीक्षक नहीं जांच पाए यूपी बोर्ड की यह एक कॉपी

यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य अभी पूरी रफ्तार नहीं पकड़ पाया है। अभी भी परीक्षकों की अनुपस्थिति का सिलसिला जारी है। बरेली में एक ऐसी कॉपी चेक होने आ गई जिसको मूल्यांकन कार्य में लगाए गए 2424 परीक्षकों में से एक भी नहीं जांच पाया। दरअसल यह कन्नड़ भाषा की कॉपी है। बोर्ड ने इसको चेक करने के लिए बरेली भेज दिया। मगर बरेली में कन्नड़ भाषा का कोई परीक्षक ही नहीं मिला। आखिर डीआईओएस को बोर्ड सचिव को इस की सूचना देनी पड़ी। अब यह एकमात्र कॉपी फिर से इलाहाबाद ऑफिस वापस जाएगी। वहां पर ही इसका मूल्यांकन

Read More

पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में तेज प्रताप यादव को सीबीआई की क्लीनचिट

बिहार के बहुचर्चित पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो प्रताप यादव को गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गई है। तेज प्रताप पर हत्या के आरोपी शूटर मोहम्मद कैफ को शरण देने का आरोप था। जानकारी के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट ने दिवंगत पत्रकार राजदेव रंजन की पत्नी की ओर से दायर की गई याचिका को गुरुवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप को सीबीआई की ओर से क्लीनचिट दिए जाने के बाद यह याचिका खारिज की है। घटनाक्रम:  12 मई 2016 को सीवान के स्टेशन रोड

Read More

उत्तराखंड में बेरोजगारी भत्ता बंद, डेढ़ लाख नई नौकरियां देने का वादा

उत्तराखंड में डेढ़ लाख से अधिक नौकरियां युवाओं के लिए आने वाली हैं। सिडकुल में प्रस्तावित 25 हजार करोड़ के निवेश से ये नौकरियां पैदा होंगी। राज्य सरकार की ओर से विधानसभा में प्रस्तुत की गई आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ श्रम मंत्री हरक सिंह रावत ने बताया कि राज्य में कांग्रेस सरकार के समय शुरू किया गया बेरोजगारी भत्ता बंद किया जा रहा है। संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत ने बुधवार को विधानसभा में राज्य की पहली आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट प्रस्तुत की। सदन के पटल पर रखी गई रिपोर्ट के अनुसार राज्य के सिडकुल

Read More

डोकलाम पर राहुल गांधी ने किया ट्वीट

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डोकलाम मुद्दे पर एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए सवाल किया है। एक अंग्रेजी वेबसाइट की खबर का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने अपने ऑफीशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया है कि डोकलाम में फिर चीन का सेशन चल रहा है, इस पर मोदी जी क्या प्रतिक्रिया देंगे। राहुल ने ये ट्वीट एक आम ट्वीट की तरह नहीं बल्कि पोल के रूप में किया है। राहुल ने ये सवाल करते हुए लोगों को चार ऑप्शन भी दिए हैं और उनपर जवाब मांगा है। राहुल ने ट्वीट कर पूछा है कि

Read More

Facebook डाटा लीक

आप आए दिन अपनी फेसबुक वाल पर किसी ना किसी ऐसे ऐप का दर्शन करते होंगे जो आपको यह बता रहा होगा कि आप पिछले जन्म में आप क्या थे? आपका सच्चा दोस्त कौन है? आपकी मौत कब होगी? अगले जन्म में आप कहां पैदा होंगे? ऐसे क्विज ऐप के जरिए ही आपका पर्सनल डाटा चोरी होने का खतरा रहता है। साइबर एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया यूजर्स को सलाह दी है कि वे ऐसे किसी क्विज में हिस्सा न लें, जो किसी विश्वसनीय वेबसाइट या ऐप की ओर से ना कराया जा रहा हो। इन ट्रिक्स के जरिए ही आपका निजी

Read More

छत के रास्ते घर में घुसे चोर, 3 लाख नकद और लाखों के गहने लेकर फरार

भोजपुर के तरारी में बुधवार रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर बक्से में रखे हुए तीन लाख रुपये नकद सहित लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची तरारी पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है। जानकारी के अनुसार, करथ निवासी पुरुषोत्तम सिंह पुत्र कपिल सिंह ने जमीन खरीदने के लिए अपनी ससुराल रोहतास के गंगौली के रहने वाले रिश्तेदार से 2 लाख 90 हजार रुपये उधार लिए थे। रुपये घर में एक बक्से के अंदर रखे थे। उसी बक्से में हनुमान मंदिर में आयोजित होने वाले हरि कीर्तन में खर्च करने के लिए चंदे के 11 हजार रुपये भी

Read More

स्टील कारोबारी संजीव गुप्ता एल्युमीनियम व्हील निर्माता कंपनी एआरआई का अधिग्रहण करेंगे।

ब्रिटिश-इंडियन स्टील कारोबारी संजीव गुप्ता ने औपचारिक रूप से फ्रांस की एल्युमीनियम व्हील निर्माता एआर इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण की तैयारी कर ली है। संजीव गुप्ता के ग्लोबल इंडस्ट्रीयल ग्रुप जीएफजी अलायंस ने कोर्ट प्रशासन को एआर इंडस्ट्रीज के लिए अपनी बोली भेजी है। अगर जीएफजी का गठबंधन सफल होता है, तो लगभग 400 नौकरियां बचाई जा सकेगी। साथ ही एआरआई, जो कि फ्रांस की अकेली एल्युमीनियम व्हील बनाने वाली कंपनी है को बचाया जा सकेगा। यह ऑफर लिबर्टी ग्रुप के जीएफजी अलायंस के मेंबर द्वारा दिया गया है। साथ ही यह मेंबर एल्युमीनियम डंकरके के अधिग्रहण की भी प्रक्रिया में

Read More

कमजोर मांग से सोने में गिरावट

विदेशों में मजबूती के रुख के बावजूद स्थानीय आभूषण निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 40 रुपये की गिरावट के साथ 31,350 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं के कम उठाव के कारण चांदी भी 150 रुपये की गिरावट के साथ 39,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत तथा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40  रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 31,350 रुपये और 31,200 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मंगलवार को इसमें 210  रुपये की तेजी आई थी। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी

Read More

IRCTC और OLA ने मिलाया हाथ

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने अपने प्लेटफार्म और ऐप पर कैब बुकिंग उपलब्ध कराने के लिए ओला के साथ करार किया है। ओला ने यहां जारी बयान में कहा कि इसके तहत आईआरसीटीसी की वेबसाइट या ऐप पर अब ओला कैब की बुकिंग की जा सकेगी। इसके लिए दोनों कंपनियों ने मंगलवार को इच्छा पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। 7 दिन पहले कर पाएंगे बुक इसके माध्यम से यात्री ओला कैब के साथ ही ओला ऑटो और ओला शेयर आदि की बुकिंग कर सकेंगे। यात्री 7 दिन पहले या रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कैब बुक कर

Read More

Scroll Up