राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इस मुद्दे पर एक पूर्व केन्द्रीय मंत्री ने प्रणब मुखर्जी से धर्मनिरपेक्षता के हित में अपने निर्णय पर फिर से विचार करने का आग्रह किया है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीके जाफर शरीफ ने पूर्व राष्ट्रपति को पत्र लिख कर उनके इस कदम पर आश्चर्य व्यक्ति किया और कहा कि आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में जानबूझ कर वह अन्य धर्मनिरपेक्ष लोगों की भांति ही स्तब्ध हैं। शरीफ ने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर उनका मानना है कि जो व्यक्ति दशकों
Author: admin
एयरसेल मैक्सिस डीलः
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम एयरसेल-मैक्सिस धन शोधन मामले में गिरफ्तारी से रोक की मांग को लेकर आज दिल्ली की अदालत में पहुंचे। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को नोटिस जारी कर पांच जून तक जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय को निर्देश दिया कि इस मामले में पांच जून तक वह चिदंबरम के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करे। क्या है मामला प्रवर्तन निदेशालय ने अपने चार्जशीट में कहा है कि एयरसेल ने 2006 में 3,500 करोड़ रुपये के प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लाने के लिए इजाजत मांगी थी लेकिन वित्त मंत्रालय ने इन आंकड़ों को कम
सात घंटे सुकून से सोना है तो योग आजमाएं
स्वस्थ शरीर के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ रोज रात को कमसे कम सात घंटे की नींद लेना भी खासा जरूरी है। हालांकि काम के तनावऔर भविष्य की चिंताओं के चलते ज्यादातर लोगों की रात का अधिकतरहिस्सा करवटें बदलने में गुजर जाता है। ब्रिटेन की मशहूर आहार विशेषज्ञजेसिका सेपल ने इसी के मद्देनजर अपनी नई किताब ‘लिविंग द हेल्दीलाइफ’ में गहरी नींद के आगोश में ले जाने वाले पांच उपाय सुझाए हैं। काम का तनाव घर साथ न ले जाएं सेपल के मुताबिक दफ्तर में रोज कुछ नया और अनोखा करने का दबावतनाव को जन्म देता है। हालांकि काम का तनाव दफ्तर में ही छोड़कर आनेमें भलाई है। इसे घर साथ ले जाने पर शरीर में स्ट्रेस हार्मोन ‘कॉर्टिसोल’और ‘एड्रिनालिन’ का स्त्राव बढ़ जाता है, जो न सिर्फ नींद में खलल डालताहै, बल्कि हार्ट अटैक, स्ट्रोक और कैंसर से मौत का खतरा भी बढ़ाता है। डिनर में दाल, अंडा, चिकन खाएं प्रोटीन युक्त आहार नींद की गुणवत्ता सुधारने में कारगर माना जाता है।विभिन्न अध्ययनों में इसे स्लीप हार्मोन ‘मेलाटोनिन’ का उत्पादन बढ़ाने मेंअसरदार पाया गया है। इसलिए डिनर में दाल, अंडा, चिकन, पालक,बींस, सोया उत्पाद जरूर शामिल करें। आप चाहें तो चावल और चीज कासेवन भी बढ़ा सकते हैं। फैट की मौजूदगी के चलते ये खाद्य वस्तुएं शरीर मेंसुस्ती पैदा करती हैं। 8 बजे के बाद फोन से दूरी बना लें स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर, टीवी और टैबलेट की स्क्रीन से निकलनेवाली नीली रोशनी ‘मेलाटोनिन’ का उत्पादन बाधित करती है। लिहाजाबिस्तर पर जाने से एक–डेढ़ घंटे पहले ही गैजेट से दूरी बना लें। मोबाइल बंदन कर सकें तो ‘साइलेंट मोड’ पर डाल दें। यही नहीं, सोते समय फोन कोपहुंच से दूर रखें, ताकि बार–बार मैसेज आने के ख्याल के चलते नींद मेंखलल न पैदा हो। नहाने से तन–मन की थकान मिटेगी बकौल सेपल, अच्छी नींद के लिए तन–मन की थकान मिटना बेहद जरूरीहै। ऐसे में सोने से पहले गुनगुने पानी में नमक मिलाकर स्नान करें। अपनीपसंदीदा किताब के कुछ पन्ने पढ़ें। दिल को सुकून पहुंचाने वाला धीमासंगीत सुनें। लौंग, इलायची और तुलसी से बनी मसाला चाय का सेवन करें।गुनगुने दूध में दालचीनी मिलाकर पीना और बादाम खाना भी बेहदफायदेमंद है। ‘विपरीत करनी’ बेहद असरदार ‘विपरीत करनी’ न सिर्फ खून का प्रवाह सुधारता है, बल्कि तंत्रिका तंत्र कोआराम की मुद्रा में ले जाने के साथ ही पाचन क्रिया को भी बढ़ावा देता है।इसलिए सोने से पहले कमरे में अंधेरा और ठंडक कर लें। पैरों को ऊपरकरके दीवार पर टिकाएं। धीरे–धीरे सांस लेते हुए लगभग 10 मिनट तकइसी मुद्रा में लेटे रहें। हो सके तो तकिये पर मोगरे, गुलाब या लैवेंडर कीखुशबू वाला परफ्यूम छिड़कें।
आरबीआई की पहली सीएफओ
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) की उपाध्यक्ष सुधा बालाकृष्णन को भारतीय रिजर्व बैंक का पहला मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया गया है। उर्जिल पटेल के सितम्बर 2016 में आरबीआई गवर्नर बनने के बाद से यह केन्द्रीय बैंक में सबसे बड़ा संगठनात्मक बदलाव है। सुश्री बालाकृष्णन की नियुक्ति 15 मई से प्रभावी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट सुश्री बालाकृष्णन रिजर्व बैंक की 12वीं निदेशक बनी हैं। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। रिजर्व बैंक पिछले साल मई से ही सीएफओ की तलाश कर रहा था। इसके लिए बैंक की ओर से विज्ञापन भी दिया गया था। सीएफओ को आवास के साथ दो लाख
मेस्सी ने मान ली हार, देशवासियों से कही ये बड़ी बात
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी ने अपने देशवासियों से वर्ल्ड कप की उम्मीदों को लेकर वास्तविकता में जीने की अपील करते हुए कहा कि रूस का दौरा करने वाली अन्य टीमें बेहतर हैं। मेस्सी ने कहा, ‘लोगों को ये जानने की जरूरत है कि हम खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में रूस नहीं जा रहे हैं लेकिन हमारे पास अच्छे खिलाड़ियों को समूह है और हम तैयार हैं।’ मेस्सी से पूछा गया कि क्या अर्जेंटीना विश्व कप जीत सकता है, उन्होंने कहा, ‘मुझे ऐसा विश्वास है। मुझे इस टीम पर भरोसा है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारे पास प्रतिभाशाली और अनुभवी खिलाड़ी हैं। हम
अफगानिस्तान टीम को लगा झटका
अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज दौलत जादरान घुटने की चोट के कारण भारत के खिलाफ इकलौते टेस्ट से बाहर हो गए हैं। अफगान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इसकी पुष्टि की। जादरान ने 105 इंटरनेशनल मैचों में 137 विकेट लिए हैं। भारत और अफगानिस्तान के बीच 14-18 जून के बीच बेंगलुरु में इकलौता टेस्ट खेला जाना है। बोर्ड की तरफ से ट्वीट में लिखा गया, ‘तेज गेंदबाज दौलत जादरान को भारत में ट्रेनिंग शिविर के दौरान घुटने में चोट लग गई। उन्हें डाक्टरों ने एक महीने के आराम की सलाह दी है। इसलिए वो बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल मैचों की
लोगों ने की शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ बंद करने की मांग,
टीवी शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ में आए दिन नए ट्विस्ट शो को जहां दिलचस्प बना रहे हैं, वहीं दर्शक शो में होने वाले बदलावों से ऊब गए हैं। शो में प्रोड्यूसर के पास कुछ खास दिखाने को नहीं बचा है, तो उन्होंने शो को आठ आगे बढ़ा दिया। इतना ही नहीं, आए दिन किसी स्टार की एंट्री और किसी का शो से जाना भी जारी है। ऐसे में लोगों की दिलचस्पी शो से कम होती जा रही है। साल 2013 में शुरू हुआ ये शो शुरुआत में काफी पसंद किया गया था। यहां तक कि शो कुछ टाइम टीआरपी में
CONFIRM! मनीष मल्होत्रा ने भरी हामी
बॉलीवुड में बहुत से ऐसे कपल्स हैं, जिन्होंने कभी भी खुलकर अपने रिश्तों के बारे में बात नहीं की है। लेकिन सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों के लेकर फैंस आपस में बात करते रहते हैं। मनीष मल्होत्रा और करण जौहर को लेकर भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा रहती है, लेकिन दोनों ने कैमरे के सामने कभी कुछ शो नहीं किया। लेकिन अब मनीष मल्होत्रा ने अपने और करण जौहर के रिश्ते को लेकर हामी भर ली है। दरअसल, मनीष ने करण के बर्थडे पर एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर दोनों की एक फोटो शेयर की थी। जिसमें उन्होंने करण
उत्तर कोरिया पहुंचा : ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आज कहा कि किम जोंग- उन के साथ उनकी संभावित वार्ता के पहले तैयारियां करने के लिए एक अमेरिकी दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि 12 जून को प्रस्तावित वार्ता पटरी पर है। ट्रंप ने ट्वीट किया, ” किम जोंग – उन और मेरे बीच होने वाली शिखर वार्ता का प्रबंध करने के लिए हमारा अमेरिकी दल उत्तर कोरिया पहुंच गया है। अमेरिका ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नामों की घोषणा नहीं की है। लेकिन वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी है कि दक्षिण कोरिया में पूर्व अमेरिकी राजदूत
रिटायर्ड जज नासिर-उल-मुल्क संभालेंगे अंतरिम पीएम का जिम्मा
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान न्यायाधीश नासिर-उल-मुल्क को सोमवार को देश का कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। विपक्ष के नेता खुशीर्द शाह के साथ प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी और नेशनल एसेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक ने यह घोषणा एक संयुक्त प्रेस वार्ता में की। अब्बासी ने कहा, “हमने कार्यवाहक प्रधानमंत्री के लिए एक उम्मीदवार का चयन किया है, जो आगामी आम चुनाव में लोकतांत्रिक भूमिका निभाएगा।” उन्होंने कहा कि प्रत्येक नाम पर चर्चा की गई और उन नामों में एक नाम तय किया गया। यह वह नाम है, जिस पर कोई अंगुली नहीं उठा सकता। शाह ने कहा, “किसी ने भी
