इजरायल से स्पाइक मिसाइल खरीद सकता है भारत

भारत जल्द ही इजरायल के साथ स्पाइक टैंक रोधी निर्देशित मिसाइलों (एटीजीएम) की एक खेप खरीदने के करार को अंतिम रूप दे सकता है। हालांकि, इससे कुछ महीने पहले भारत ने इजरायल के साथ इस हथियार प्रणाली के सौदे को रद्द कर दिया था। सूत्रों ने बताया कि दोनों देश सौदे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। पिछले साल नवंबर में रक्षा मंत्रालय ने इजरायल की कंपनी राफेल एडवांस डिफेंस सिस्टम के साथ 50 करोड़ डॉलर की लागत से स्पाइक मिसाइल की एक खेप खरीद प्रक्रिया से कदम वापस खींच लिए थे। हालांकि, जनवरी में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन

Read More

दुष्कर्म के मामलों का होगा स्पीडी ट्रायल

राज्य पुलिस महिला और नाबालिगों के साथ हिंसा के मामलों को लेकर गंभीर है। सीआईडी के द्वारा 1000 कांडों के स्पीडी ट्रायल के चयन का काम पूरा कर लिया गया है। सीआईडी ने स्पीडी ट्रायल से संबंधित सभी कांडों की सूची व उनसे जुड़ी जानकारी गृह विभाग को भेज दी है। राज्य भर में नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के 140 कांडों का चयन स्पीडी ट्रायल के लिए किया गया है। इन मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत थानों में एफआईआर दर्ज होने के बाद चार्जशीट हो चुकी है। दुष्कर्म के 37 मामलों का चयन भी स्पीडी ट्रायल के लिए हुआ

Read More

उत्तराखंड में आंधी-बारिश से आफत, 3 बच्चे उफनाए नालों में बहे

दून समेत पूरे गढ़वाल में आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। उत्तरकाशी के बड़कोट और देहरादून में तीन बच्चों समेत चार लोग उफनाए नालों में बह गए। दो बच्चों को बचा लिया गया। बारह साल की एक बच्ची लापता है। दून लक्ष्मण चौक में नाले में बहा व्यक्ति   शुक्रवार शाम आंधी और बारिश ने दून की रफ्तार थाम दी। लक्ष्मण चौक क्षेत्र में एक व्यक्ति नाले में बह गया। लाइनों पर पेड़ गिर जाने से बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर होर्डिंग सड़कों पर गिर गए। बिजली बंद होने से पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ा।

Read More

तबादले रुकवाने के लिए डिप्टी सीएम को आया सिफारिशी फोन

जनता दर्शन में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के पास क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी का तबादला रुकवाने के लिए केन्द्रीय मंत्री के नाम से कई फोन आए। डॉ. दिनेश शर्मा को संदेह हुआ, तो उन्होंने खुद केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव को फोन मिलाया, इस पर उन्होंने डिप्टी सीएम को फोन करने से ही इनकार कर दिया। शुक्रवार को जनता दर्शन कार्यक्रम में लोगों की समस्याओं की सुनवाई कर रहे उप मुख्यमंत्री के पास फिर कुछ नेता इसी अधिकारी की सिफारिश लेकर पहुंचे। उनका नाम सुनते ही उप मुख्यमंत्री गुस्सा हो गए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इनके खिलाफ कार्रवाई होगी और

Read More

योगी सरकार का अहम फैसला

प्रदेश सरकार अपने पहले पूर्ण बजट 2017-18 के खर्च की समीक्षा करेगी। यह समीक्षा अधिकारियों के स्तर पर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट करेगी। सरकार के इस निर्णय के बाद विभागों में हड़कंप मचा है। अधिकारी मिले बजट के खर्च का ब्यौरा तैयार करने में जुटे हैं। संभवत: यह पहला मौका होगा जब कोई सरकार अपने किसी बजट खर्च का लेखाजोखा कैबिनेट में रखकर चर्चा करेगी। इससे पूर्व इस तरह के ब्यौरे विधानमंडल में ही प्रस्तुत होते थे, यह परंपरा भी धीरे-धीरे समाप्त हो रही है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों से

Read More

निपाह पर चौकसी बढ़ी,

केरल सरकार ने जानलेवा वायरस निपाह पर शुक्रवार को चौकसी बढ़ा दी है। यहां तक की बालुसेरी के एक अस्पताल के कर्मचारियों को ऐहतियात के तौर पर छुट्टी पर जाने के लिए कहा गया है। इस वायरस से कोझिकोड और मलप्पुरम जिले में 16 जानें जा चुकी हैं। लोक सेवा आयोग ने भी अपने सभी लिखित और ऑनलाइल परीक्षाएं 16 जून तक के लिए स्थगित कर दी हैं। नई तारीखों की घोषणाएं बाद में की जाएंगी। इसके अलावा दोनों जिलों में इस माह होने वाली सारी बैठकें स्थगित कर दी गईं हैं। लोगों से बेहद सतर्क रहने को कहा गया है।

Read More

Bihar board result 2021

Bihar board result 2021: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट 2021 की मेरिट सूची में कोई गलत या फर्जी छात्र शामिल न हो जाए, इसके लिए बिहार बोर्ड फूंक-फूंक कर कदम उठा रहा है। रिजल्ट से पहले होनहारों का फिजिकल वेरिफिकेशन शुक्रवार से शुरू कर दिया गया है। पहले दिन लगभग 100 छात्रों को बुलाया गया। इनमें छपरा, नवादा, गया, दरभंगा, जमुई, पटना आदि जिलों के विभिन्न स्कूल और कॉलेजों के होनहार शामिल हैं। पहले दिन विज्ञान के साथ कला और वाणिज्य संकाय के छात्रों को बुलाया गया था। उनका वेरिफिकेशन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ और देश शाम तक चला। वेरिफिकेशन

Read More

घर में लगाएं ये पौधे

शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों को अक्सर दूषित हवा के कारण सेहत का खतरा बना रहता है। ऐसे में अब लोग घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करने लगे हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ पौधे भी आपके घर की हवा को स्वच्छ रखने में मदद करते हैं। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा लेकिन यह सच है। हाल ही में पालमपुर स्थित काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च-इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन बायो रिसोर्स टेक्नोलॉजी (सीएसआइआर-आइएचबीटी) में किए गए अध्ययन में ऐसे ही कुछ पौधो का पता लगाया है, जो कि हवा में मौजूद प्रदूषण के कणों को सोख लेते हैं। सीएसआइआर-आइएचबीटी

Read More

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दो रुपये, गैर सब्सिडी वाला 48 रुपये महंगा

तेल विपणन कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी की है। सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर दो रुपये 34 पैसे और गैर सब्सिडी का 48 रुपये मंहगा हो गया है।  राजधानी दिल्ली में आज से सब्सिडी का एलपीजी सिलेंडर 2.34 रुपये बढ़कर 493.55 रुपये और गैर सब्सिडी का 48 रुपये मंहगा होकर 698.50 रुपये का मिलेगा। देश के तीन अन्य बड़े महानगरों में कोलकाता में कीमत क्रमश: 496.65 और 723.50 रुपये हो गई है। मुंबई में 491.31 और 671.50 रुपये तथा चेन्नई में 481.84 और 712.50 रुपये हो गई है।  उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी

Read More

घाटे में चल रही एयर इंडिया

हजारों करोड़ के घाटे में चल रही सार्वजनिक क्षेत्र की विमानन कंपनी एयर इंडिया का विनिवेश करने में जुटी केंद्र सरकार को बड़ा झटका लगा है। सरकार की ओर से एयर इंडिया के लिए मंगाई गई बोली में एक भी खरीदार सामने नहीं आया। गुरुवार को एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए इच्छा जाहिर करने की अंतिम तारीख थी। नागर विमानन मंत्रालय ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि लेनदेन सलाहकार अर्नेस्ट एंड एंग ने बताया है कि एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश के लिए निकाले गए रुचि पत्र (ईओआई) के लिए कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली

Read More

Scroll Up