एटीएम निकासी और चेकबुक जैसी ग्राहकों के लिए नि:शुल्क सेवाओं को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे से बाहर रखा गया है। हालांकि क्रेडिट कार्ड बिल के बकाया भुगतान पर लगा विलंब शुल्क और अनिवासी भारतीयों द्वारा बीमा की खरीद पर जीएसटी लगेगा। राजस्व विभाग ने बैंकिंग, बीमा और शेयर ब्रोकर सेवाओं पर जीएसटी लागू होने के संबंध में बार-बार उठने वाले प्रश्नों का निवारण (एफएक्यू) जारी कर इस संबंध में स्पष्टीकरण दिया है। विभाग ने कहा कि प्रतिभूतिकरण, डेरिवेटिव्स और वायदा सौदों से जुड़े लेन-देन को भी जीएसटी दायरे से बाहर रखा गया है। वित्तीय सेवा विभाग
Author: admin
FIFA WC 2021
ब्राजील ने रूस में 14 जून से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप से पहले रविवार को यहां खेले गए दोस्ताना मैच में क्रोएशिया को 2-0 से मात दी। पांव में लगी चोट के बाद वापसी कर रहे नेमार ने 69वें मिनट में आकर्षक गोल किया। 26 वर्षीय नेमार को ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने की सूची में तीसरे नंबर पर आने के लिए अब केवल एक गोल की दरकार है। एनफील्ड पर खेले गए इस मैच में शुरुआत से दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन कोई भी टीम पहले हाफ में गोल नहीं
विराट के बाद तेंदुलकर भी आए छेत्री के सपोर्ट में
भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इंटरकॉन्टिनेंटल कप में विजयी आगाज के बाद फैन्स से अपील की थी कि वो फुटबॉल देखने के लिए मैदान तक आएं। छेत्री का ये वीडियो खूब वायरल हुआ और उन्हें टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का भी साथ मिला। विराट ने लोगों से अपली की कि वो फुटबॉल को सपोर्ट करें। अब इस अभियान में सचिन तेंदुलकर भी शामिल हो गए हैं। तेंदुलकर ने रविवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने भारतीय फैन्स से कहा है कि वो फुटबॉल और अन्य खेलों को सपोर्ट करें। तेंदुलकर ने इस वीडियो को
स्वरा ने पाकिस्तान को कहा ‘असफल राज्य
कभी पाकिस्तान के कसीदे कसने वाली स्वरा भास्कर अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के पाकिस्तान में बैन हो जाने के बाद कुछ खफा-सी हो गई हैं। जी हां, पाकिस्तान के बारे में बात करते हुए उन्होंने उसे ‘असफल स्टेट’ भी कह दिया। इतान ही नहीं स्वरा ने यह तक कह दिया कि पाकिस्तान को शरिया कानून द्वारा चलाया जाता है। स्वरा द्वारा की गई पाकिस्तान की यह आलोचना सुनकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस उर्वा होकेन भड़क गई और स्वरा को करारा जवाब देते हुए उन्होंने पांच-छह ट्वीट एक साथ कर डाले। स्वरा को जवाब देते हुए उर्वा ने लिखा, ‘पाकिस्तान वही देश
इस बार BOLD होगा बिग बॉस
सबसे ज्यादा कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाला रिएलिटी शो बिग बॉस का नया सीजन शुरू होने वाला है। खबरों के मुताबिक इस बार मेकर्स शो में बोल्ड कंटेंट लाने के बारे में सोच रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार शो के कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में आएंगे। सास बहू, बॉस सेक्रेटरी जैसे कंटेस्टेंट आ सकते हैं। खबर ये भी है कि इस बार शो में गे और लेस्बियन कपल को भी शॉर्टलिस्ट किया है। इसके साथ ही एडल्ट स्टार की खोज भी जारी है। तो इस बार टीआरपी के लिए मेकर्स फुल बोल्ड कंटेंट लाने की तैयारी में हैं। अगर आप भी
ओपन हार्ट सर्जरी से बचा सकता है टीबैग
दिल के कई मामलों में ओपन हार्ट सर्जरी ही विकल्प है। एक शोध में कहा गया है कि छोटा सा टीबैग दिल के मरीजों को जटिल सर्जरी से बचा सकता है। मिट्रल वॉल्व में आ जाती है समस्या दिल की बीमारियों में से एक है वाल्व लीक करना। इसमें हृदय के बाएं ओर मौजूद मिट्रल वॉल्व में समस्या आ जाती है। यह दिल की मांसपेशियों में कमजोरी के कारण होता है। आमतौर पर हार्ट अटैक की वजह से मांसपेशियां कमजोर पड़ जाती हैं। इससे वॉल्व खिंच जाता है। दो हिस्सों में बंटे वॉल्व को एक-दूसरे से संपर्क करना होता है,
मेन्यू कार्ड 11,000 डॉलर में बिका
ब्रिटेन में आज से दो सौ वर्ष से भी कुछ अधिक समय पूर्व स्थापित पहले भारतीय रेस्तरां का एक दुर्लभ मेन्यू कार्ड के लिए नीलामी में 11,344 डॉलर की बोली लगाई गई। रेस्तरां में परोसे जाने वाले पकवानों में ‘पाइनेपल पुलाव’ (अनानास का पुलाव) और ‘चिकन करी’ जैसे व्यंजनों के नाम हैं जो इसकी खासियत थे। हिंदुस्तानी डिनर एंड हुक्का स्मोकिंग क्लब की स्थापना शेख दीन मोहम्मद ने 1809 में लंदन के पोर्टमैन स्क्येर पर की थी। मूल रूप से बिहार के दीन मोहम्मद एक आंग्ल-भारतीय पर्यटक और कारोबारी थे। वह उन शुरुआती प्रवासियों में से थे जो भारत से
सीतामढ़ी में एक ही परिवार के 4 लोगों को गोलियों से भूना
जिले के डुमरा थाने के पंचोरी गांव में एक ही परिवार के 4 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई । ये घटना रविवार की रात करीब 2 बजे की बताई गई है। हत्यारों ने गोली मारने के बाद तेजधार हथियार से सभी सदस्यों के गर्दन भी काट दी। इस घटना के बाद से गांव में सनसनी फैल गई है। मृतकों में 60 वर्षीय रामविलास साह, उनकी पत्नी सुनीता देवी और दो पुत्र राहुल कुमार और नवल साह शामिल है। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए मृत रामविलास साह के तीन सौतेले पुत्रों को गिरफ्तार कर
उत्तर प्रदेश UP 68500 शिक्षक भर्ती:
27 मई को आयोजित 68500 शिक्षक भर्ती परीक्षा के कई प्रश्नों को लेकर अभी से विवाद पैदा होने लगा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से पांच जून को वेबसाइट पर उत्तरमाला जारी होगी और उसके बाद अभ्यर्थियों से उस पर आपत्तियां ली जाएंगी। लेकिन इससे पहले ही अभ्यर्थियों ने सचिव डॉ. सुत्ता सिंह को एक दर्जन से अधिक ऐसे प्रश्नों की लिस्ट सौंप दी है जिनके उत्तर अलग-अलग तर्कों के आधार पर अलग-अलग है। उदाहरण के तौर पर प्रश्न है ‘प्रधानमंत्री में कौन सा समास होगा? अभ्यर्थियों का दावा है कि इसका उत्तर कर्मधारय या तत्पुरुष या बहुब्रीहि
कांग्रेस की शिकायत- मध्य प्रदेश में 60 लाख ‘फर्जी’ वोटर्स,
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में 60 लाख से अधिक फर्जी मतदाता होने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से रविवार को शिकायत की। जिसके फौरन बाद निर्वाचन आयोग ने जांच के लिए दो टीमें गठित करते हुए मतदाता सूचियों की जांच के आदेश दिए। निर्वाचन आयोग की टीमें खामियों को देखने के लिए नरेला, भोजपुर , सिवनी, मालवा और होशंगाबाद विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगी। आयोग ने कहा कि सोमवार को राज्य पहुंचने के बाद टीमें बहु और फर्जी प्रविष्टियों के लिए जिम्मेदारी भी तय करेंगी। कांग्रेस ने मामले में आरोपी दोषी अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग
