उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर उपचुनाव की तारीख का एलान

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव आगामी 21 अक्तूबर को होंगे। निर्वाचन आयोग ने आज इसकी धोषणा नई दिल्ली में की। विधानसभा का सदस्य बने लोगों के लोकसभा चुनाव जीतने तथा एक के राज्यपाल नियुक्त होने के कारण से सीटें खाली हुई हैं। उपचुनाव की धोषणा के साथ ही उन विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है। उपचुनाव की अधिसूचना 27 सितम्बर को जारी की जायेगी तथा 4 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किये जायेंगे। इसके अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच होगी जबकि 7 अक्तूबर नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है। आगामी

Read More

बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज

लखनऊ। मौसम विभाग ने सितंबर के आखिर तक ठंड के दस्तक की भविष्यवाणी की है। इसका असर भी दिखने लगा है। लखनऊ सहित प्रदेश के कई जिलों में शनिवार सुबह से हो रही झमाझम बारिश के बाद तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई। बीते दिनों में भी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते घरों में कूलर व एसी चलना लगभग बंद हो गया है और रात में लोग पंखे की हवा में सो रहे हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि पूरे महीने आसमान में बादल छाये रहने के

Read More

बाढ़ प्रभावित जनपदों में राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी: मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेन्द्र कुमार तिवारी ने नेपाल एवं मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों में हो रही वर्षा तथा अन्य प्रदेशों से जल छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना सहित अन्य नदियों में आ रही बाढ़ से प्रभावित जनपदों के मण्डलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों सहित सम्बन्धित अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने हेतु कड़े निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बाढ़ प्रभावित जनपदों में नदियों के किनारे बसे गांव के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर यथाशीघ्र पहुंचाकर उनके ठहरने एवं खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करा दी जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित कराया जाये कि

Read More

महिला के हृदय से भयानक टयूमर को निकालकर उसे नया जीवन प्रदान किया

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविधालय के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल काॅलेज चिकित्सालय में एक 60 वर्षीय महिला के हृदय से भयानक टयूमर को निकालकर उसे नया जीवन प्रदन किया गया है। हाथरस के मैडू क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाली हरि प्यारी के सीने में गंभीर पीढ़ा रहती थी तथा श्वंस लेने में उसे कठिनाई होती थी। कई चिकित्सकों को दिखाने के बाद परिवारी जन उन्हें जेएन मेडीकल कालेज लेकर आए जहाँ कार्डियोथोरासिक सर्जरी विभाग में उनकी सफल शल्य चिकित्सा की गई। कार्डियोथोरोसिक विभाग के अध्यक्ष डा. मोहम्मद आजम हसीन ने बताया कि शल्य चिकित्सा के दौरान 30 मिनट के लिये हृदय

Read More

बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल सपा में शामिल

लखनऊ। बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दयाराम पाल सपा में शामिल हो गए हैं। जिसकी जानकारी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। अखिलेश ने कहा कि जो पार्टी में आना चाहे, उसका हम स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे हमारा परिवार बड़ा हो रहा है। हम परिवारवाद की राजनीति नहीं करते, हम लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं। आजम खान पर मुकदमें दर्ज होने पर अखिलेश ने कहा कि सभी मुकदमे लोकसभा चुनाव के बाद ही क्यों दर्ज हो रहे हैं। बीजेपी सरकार बनने के बाद क्यों नहीं किए गए मुकदमें दर्ज। उन्होंने योगी

Read More

युवती को गोली मार कर खुद युवक ने अपने मारी गोली दोनो की मौत

लखनऊ। हसनगंज के डालीगंज मे पूर्व पार्षद के मकान मे किराए पर रहने वाली एक युवती को उसके कथित प्रेमी ने गोली मारने के बाद खुद भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली। दोपहर करीब 11 बजे घनी बस्ती के बीच बने मकान मे हुई इस सनसनी खेज़ घटना के बाद पूरे इलाके मे हड़कम्प मच गया। सूचना पाकर हसनगंज पुलिस मौके पर पहुॅची और मामले की जाॅच शुरू कर दी। मौका-ए-वारदात से एक जिन्दा कारतूस और एक तमन्चा बरामद हुआ है। मृतक युवक और युवती दोनो बस्ती ज़िले के रहने वाले थे । युवती लखनऊ मे अपनी छोटी बहन के

Read More

बिल्डिंग की छठी मंजिल से गिरे युववक की मौत जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ। कैसरबाग थाना के नजरबाग में एक युवक की छठी मंजिल से गिर कर सदिग्ध हालात मे मौत हो गईं युवक के गिरने से पूरे इलाके में हड़कम्प मच गया गंभीर रुप से घायल युवक को अस्पताल पहुॅचाया गया जहा उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मामला कैसरबाग थाना क्षेत्र का है मृतक प्रशांत पांडेय के मामले में नया मोड़ आया है बताया जा रहा है कि मृतक प्रशांत कैसरबाग स्थित एक लाउंज का मैनेजर था। परिजनों ने लाउंज के मालिक के उपर आरोप लगाते हुए कहा कि मालिक ने ही हत्या

Read More

लखनऊ की साक्षी सक्सेना ने जीता मिसेज उत्तर प्रदेश का ताज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मिस और मिसेज उत्तर प्रदेश प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ, कमला फिल्म्स् एण्ड ब्राडकास्टर्स लखनऊ द्वारा उभरती हुई प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए तीन दिवसीय मिस एवं मिसेज उत्तर प्रदेश 2019 का आयोजन किया गया था, साथ ही इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्षन करने वालों को सम्मानित किया गया. गोमती नगर के ईशानिका होटल में चले इस कार्यक्रम के नतीजे आ गए हैं, मिसेज उत्तर प्रदेश 2019 का ताज लखनऊ की साक्षी सक्सेना ने जीता. मॉडलिंग करने के साथ-साथ साक्षी एक

Read More

योगी सरकार के ढाई साल के कार्यकाल पर अखिलेश का जोरदार तंज

लखनऊ। योगी सरकार के ढाई वर्ष का कार्यकाल आज पूरा हो गया है। जिसपर अखिलेश ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इन ढाई सालों में सरकार ढाई कोस भी नहीं चली। उन्होंने कहा कि ये डबल इंजन की सरकार बैल गाड़ी की स्पीज पर काम कर रही है। अखिलेश ने कहा बीजेपी झूठा जश्न मना रही है। अखिलेश यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश में हत्याएं और बेटियों के साथ अपराध बढ़े हैं। अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने कहा कि अराजकता, लूट खसोट और असुरक्षा के माहौल से प्रदेश को युक्त कराया,

Read More

सरकार के ढाई साल पूरे योगी का दावा-यूपी में एक भी दंगा नहीं हुआ

लखनऊ। सरकार के ढाई साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ में प्रेस कॉफ्रेंस के माध्यम से अपनी सरकार की अबतक की उपलब्धियों के बारे में बताया। योगी ने कहा ‘बीते ढाई वर्ष में राज्य में एक भी दंगा नहीं हुआ, दुर्दांत अपराधी या तो जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर भाग गये हैं। डकैती, बलात्कार, लूट, फिरौती और बलवा के मामलों में भारी कमी आई है। प्रदेश में 41 नये थाने खोले गए हैं। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार से पहले किसान खुदकुशी करता था। तब हमारी सरकार ने किसान कर्ज माफी योजना

Read More

Scroll Up