बागी पत्रकार खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया,

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बागी पत्रकार जमाल खशोगी को एक योजना के तहत मारा गया लेकिन वह गड़बड़ हो गई। उन्होंने सोमवार को यह भी कहा कि सऊदी अरब के शहजादे मोहम्मद बिन सलमान ने उन्हें बताया कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल थे। ट्रंप ने अमेरिका के लोकप्रिय दैनिक अखबार यूएसए टुडे को दिए साक्षात्कार में कहा, ”उनका (शहजादे का) कहना है कि ना तो वह और ना ही शाह इसमें शामिल हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि अगर उनकी संलिप्तता साबित हुई तो ”मुझे बहुत निराशा होगी। हमें इंतजार करना होगा। उन्होंने कहा

Read More

मसूरी में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन

मसूरी नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष पद पर दो और सभासद पर 21 नामांकन हुए। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय अनुज गुप्ता और पूरण रौंछेला ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान माल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लगा रहा। नामांकन के दूसरे दिन अध्यक्ष पद का पहला पर्चा निर्दलीय प्रत्याशी अनुज गुप्ता ने दाखिल कराया। अनुज गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ मलिंगार से लेकर किताबघर तक रैली निकाली। दूसरा नामांकन निर्दलीय प्रत्याशी पूरण सिंह रौतेला ने किया। निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार सैनी ने बताया कि सभासद के लिए 11 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं, जबकि 21 ने नामांकन

Read More

नेता के मकान में देह व्यापार का धंधा,

जमुई के महिसौड़ी में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक मकान से एक युवती, पंचायत के मुखिया समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं। बरामद सामान से यह स्पष्ट हो रहा है कि उक्त स्थान पर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई सोमवार की दोपहर बाद एसडीपीओ रामपुकार सिंह की अगुवाई में जमुई थाना की पुलिस ने की है। पुलिस छापेमारी में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुन्ना साह, मकान

Read More

अयोध्या में राम मंदिर को लेकर चढ़ने लगा सियासी पारा,

अयोध्या एक बार फिर सुर्खियों में है। धार्मिक संगठनों से लेकर सियासी दल के नेता इस पर बयानबाजी करने से गुरेज नहीं कर रहे। लोकसभा चुनाव की आहट देखकर अयोध्या में राम मंदिर का मुद्दा एक बार फिर गर्माने की कोशिशें तेज ही गई हैं। मंदिर बनाने के लिए अपनी-अपनी दलीलें दी जा रही हैं। आरएसएस के बाद अब शिवसेना ने भी अयोध्या में मंदिर निर्माण की मांग तेज कर दी है। यह बात अलग है कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। इसके बाद भी अयोध्या में राम मंदिर को लेकर सियासी पारा चढ़े तो हैरत नहीं। अयोध्या आस्था

Read More

भारत-पाकिस्तान के बीच DGMO स्तर की बैठक

भारत और पाकिस्तान के बीच आज डीजीएमओ (Director General of Military Operations)लेवल की मीटिंग होगी। दोनों देशों के सैन्य अधिकारी बॉर्डर पर लगातार हो रहे आतंकवादी हमलों पर बात करेंगे। इस दौरान सैन्य अधिकारी दोनों देशों के बीच शांति बनाए रखने के मुद्दे पर भी चर्चा कर सकते हैं। इससे पहले भारत की नियंत्रण रेखा में घुसपैठ कर रहे दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। सेना ने पाकिस्तान से कहा, वह नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान मारे गए दो घुसपैठियों के शव ले जाए। ये घुसपैठिए पाकिस्तानी थे। इन्हें रविवार को सेना ने मुठभेड़ के

Read More

जापान दौरे के मुख्य एजेंडे में शामिल रहेगा रक्षा और संपर्क

चीन को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अक्टूबर से होने जा रहे दो दिवसीय जापान दौरे में रक्षा और संपर्क पर खास जोर रहेगा। दोनों सरकारों की तरफ से नौसैन्य क्षेत्र में आपसी सहयोग को और बढ़ाने के लिए दो समझौतों का ऐलान किया जा जाएगा। जापान के राजदूत केन्जी हिरामत्सु ने कहा कि पीएम मोदी और शिंजो आबे दक्षिण एशिया में एक साथ ठोस बुनियादी ढांचा परियोजना लागू को लेकर अपनी योजना सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले साल जब पीएम आबे गांधी नगर गए थे तो वहां पर जिस तरह से भीड़ ने उनका शानदार

Read More

भारत का पाक के सामने कड़ा विरोध

भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी को तलब करके जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर सुंदरबनी क्षेत्र में रविवार को पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की कोशिश पर कड़ा विरोध दर्ज कराया है और  सुरक्षा बलों के हाथों मारे गए दो पाकिस्तानी आतंकवादियों के शव ले जाने को कहा है। विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार 21 अक्टूबर को सुंदरबनी क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश के दौरान भारतीय सैनिकों पर घातक हमले पर औपचारिक रूप से कड़ा विरोध दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो पाकिस्तानी हथियारबंद घुसपैठिए मुठभेड़

Read More

त्योहारों के मौसम में लें तंदूरी गोभी टिक्का का मज़ा

त्योहारों के मौसम में घर में मेहमानों का आना तो लगा ही रहता है। इस बार क्यों न उन्हें कुछ नया परोसा जाए। तरह-तरह के टिक्का इसमें आपकी मदद करेंगे। यहां जानिए कैसे आप बना सकते हैं – तंदूरी गोभी टिक्का कितने लोगों के लिए- 4 कुकिंग टाइम- 75 मिनट सामग्री गोभी- 1 गाढ़ा दही- 1 कप लाल मिर्च पाउडर- 1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच चाट मसाला पाउडर- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच अजवाइन- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी- 1 चम्मच बेसन- 3 चम्मच तेल- आवश्यकतानुसार नमक- स्वादानुसार विधि गोभी की कलियों को काटकर धो लें

Read More

ध्यान से काला मोतिया का बिना सर्जरी इलाज संभव

आंखों की बीमारी ग्लूकोमा या काला मोतिया से पीड़ित मरीजों का बिना सर्जरी इलाज किया जा सकता है। एम्स के एक अध्ययन के मुताबिक ध्यान लगाने से आंख के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। इंट्राओकुलर दबाव (आंखों का दबाव) कम करना ग्लूकोमा के मरीजों के लिए एकमात्र उपचार है। एम्स के प्रोफेसर और इस अध्ययन के पहले लेखक डॉ. तनुज दादा ने बताया कि अध्ययन के तहत 90 ग्लूकोमा मरीजों को दो समूहों में बांटा गया। एक समूह ने ग्लूकोमा दवाओं के साथ योग के एक प्रशिक्षक की निगरानी में 21 से अधिक दिनों तक हर

Read More

दिवाली बोनस से इस तरह बना सकते हैं पैसे

दिवाली में त्योहार की खुशियों के साथ नौकरीपेशा आदमी को कंपनी या सरकार की ओर से बोनस का तोहफा भी मिलता है। अतिरिक्त आय के रूप में मिलने वाली यह एकमुश्त मोटी रकम अक्सर किसी बड़ी खरीदारी में खर्च हो जाती है। कई बार इसका इस्तेमाल गैरजरूरी सामान खरीदने में भी हो जाता है। ऐसे में अगर आपको कोई ज्यादा जरूरत का सामान नहीं लेना है तो इस बार बोनस की रकम को निवेश करने का मन बनाएं। इन पैसों का इस्तेमाल थोड़ी बुद्धिमानी से करने पर आप न सिर्फ आर्थिक रूप और मजबूत बन सकेंगे, बल्कि भविष्य के लिए

Read More

Scroll Up