आज लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 जयंती है। इस अवसर पर देशभर में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आगाज हो चुका है। जिसमें पूरा देश दौड़ लगा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी का भी अनावरण किया है। देश के पहले गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल के सम्मान में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाई गई है। आज उनकी जयंती के अवसर पर पीएम मोदी इस मूर्ति का अनावरण किया। मूर्ति का अनावरण होने का बाद वहां वायु सेना के तीन विमानों ने उड़ान
Author: admin
कैंसर से जूझ रहे मनोहर परिकर ने अपने घर पर बुलाई कैबिनेट की मीटिंग
गोवा के मुख्यमंत्री पिछले एक साल के अधिक समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। बीमारी के बीच वह बीच बीच में अपने आधिकारिक काम भी निपटाते हुए नजर आ जाते हैं। उनकी खराब तबियत को लेकर वैसे तो गोवा में राजनीति गर्म है। कांग्रेस नेता जितेंद्र देशप्रभु ने पिछले दिनों उनकी अनुपस्थिति में शर्मनाक बयान दिया वहीं मुख्यमंत्री परिकर अपनी खराब तबियत के बीच अपने घर पर गोवा सरकार की कैबिनेट मीटिंग बुलाई। उन्होंने इस मीटिंग में गोवा के विकास से जुड़ी इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड की बैठक बुलाई थी। मुख्यमंत्री दिल्ली स्थित एम्स से 14 अक्तूबर को
इस दिन आएगा RRB Group C का रिजल्ट
RRB ALP, Technician Result 2021: असिस्टेंट लोको पायलट (एएलपी) और टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा का फर्स्ट स्टेज का रिजल्ट 5 नवंबर को या फिर उससे पहले जारी कर दिया जाएगा। तमाम आरआरबी की वेबसाइट्स पर यह सूचना दी गई है। रेलवे ने यह भी घोषणा की है कि एएलपी व टेक्नीशियन भर्ती के सेकेंड स्टेज के सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) 19 नवंबर से शुरू होंगे। विभिन्न एग्जाम ट्रेड का सिलेबस आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट्स पर जारी कर दिया गया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी किए गए नोटिस में कहा है – आरआरबी एएलपी व टेकनीशियन भर्ती परीक्षा
जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर का भतीजा कश्मीर एनकाउंटर में मारा गया
दक्षिणी कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में हुई मुठभेड़ के बाद जैश-ए-मोहम्मद चीफ मसूद अजहर के भतीजे समेत दो आतंकी मारे गए। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। पाकिस्तान के आतंकी संगठन ने भी एक स्थानीय न्यूज एजेंसी को बताया कि जिन दो लोगों की मौत हुए है उनमें से एक अजहर का भतीजा उस्मान हैदर शामिल है। बाद में अधिकारी की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि जो बंदूकधारी मारे गए उनमें से एक हैदर था। मंगलवार को जिस जगह पर मुठभेड़ हुई वहां पर त्राल इलाके में हाल में सुरक्षाबलों पर हमले
तैमूर को लेकर रणवीर सिंह ने किया कमेंट, सुनकर दंग रह गए अक्षय कुमार और करण जौहर
करण जौहर के पॉप्युलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6 इन दिनों अपनी सुर्खियों में बना हुआ है। इस शो को लेकर करन जौहर काफी चर्चे में रहते हैं क्योंकि वो इस शो के जरीए वो कई बॉलीवुड स्टार्स के राज उगलवाते हुए नजर आते हैं। करन के इस शो में बॉलीवुड सितारे जोड़ी में आते हैं। इन्ही में से एक, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह की स्टार जोड़ी उनके शो पर मेहमान बन कर आई। इसी बीच रणवीर ने सैफ अली खान और करीना के बेटे तैमूर को लेकर कुछ ऐसा कह दिया है, जिससे लेकर काफी बातें
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दो देशों की यात्रा के पहले चरण में कतर पहुंचीं
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज कतर के साथ भारत के संबंधों को मजबूत बनाने के वास्ते चर्चा और निर्णयों को आगे बढ़ाने के लिए यहां पहुंचीं। कतर और कुवैत की चार दिवसीय यात्रा के पहले चरण में यहां आई सुषमा ने कतर के विदेश मंत्री और उप प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से चर्चा करेंगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि विदेश मंत्री की कतर की यह पहली यात्रा है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा,”विदेश मंत्री कतर के अमीर से मिलेंगी और विदेश मंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगी । वह भारतीय समुदाय के लोगों से
जब बेशकीमती सैंडल का सुरक्षा गार्ड बना कोबरा
अगर किसी स्टोर में बेशकीमती रत्नों से जड़ी सैंडल रखी होगी, तो उसकी सुरक्षा को वो गंभीरता से लेंगे ही। मगर लंदन में शायद दुनिया का इकलौता ऐसा स्टोर है, जिसने सुरक्षा की जिम्मेदारी खतरनाक कोबरा सांप को सौंप दी। वर्ष 2007 में ब्रिटेन के लंदन के स्टोर ‘हारोड्स’ रूबी लगी सैंडल अभी भी सुरक्षित है। इस स्टोर के छिपे हुए इतिहास को एक टीवी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। स्टोर की सबसे कीमती वस्तु : स्टोर के पूर्व सुरक्षा गार्ड उस समय को याद करते हुए कहते हैं कि वह एक असाधारण अनुभव था। उनके मुताबिक उस समय स्टोर
उड़ान भरते ही क्रैश हुई लायन एयर की फ्लाइट ,188 लोग थे सवार
इंडोनेशिया का लॉयन एयर यात्री विमान सोमवार को जकातार् से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में 188 लोग सवार थे। अधिकारियों का कहना है कि बचाव एवं खोज अभियान जारी है। इंडोनेशिया के आपदा प्रबंधन बोर्ड के प्रमुख सुतोपो पुरवो नुग्रोहो ने ट्वीट कर कहा, “कारावांग के समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हुए लॉयन एयर जेटी 610 विमान के कई टुकड़े बरामद किए गए हैं।” नुग्रोहो ने कहा कि इस कियाफती विमना में 178 वयस्क, एक बच्चा, दो नवजात, दो पायलट और पांच फ्लाइट अटेंडेंट थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी बसारनस और परिवहन मंत्रालय इस
नवंबर में और जहरीली होगी दिल्ली-NCR की हवा
दिल्ली में रविवार को मोटी धुंध की चादर छाई रही और इस मौसम की अब तक की सबसे खराब वायु गुणवत्ता दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक 381 दर्ज किया गया जो बेहद खराब की श्रेणी में आता है। इस मौसम में खराब वायु गुणवत्ता का यह सबसे अधिक सूचकांक है जो प्रदूषण के गंभीर स्तर से कुछ ही नीचे है। हालांकि दिन में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ और शाम चार बजे एक्यूआई
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज आएंगे पूर्णिया यूनिवर्सिटी, देंगे दीपावली का तोहफा
चंद रोज के बाद दीपावली है। इसलिए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया यूनिवर्सिटी पर तोहफों की बारिश करेंगे। उपहार के रूप में यूनिवर्सिटी को प्रशासनिक भवन, आधुनिक सिनेट हॉल और वर्चुअल क्लास मिलेगा। कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। लगभग डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री पूर्णिया यूनिवर्सिटी में रहेंगे। पूर्वाह्न 11 बजकर 20 मिनट पर द्विज द्वार के सामने हेलीपैड पर मुख्यमंत्री की अगवानी की जाएगी। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे प्रशासनिक भवन का उद्घाटन करेंगे। सिनेट हॉल और वर्चुअल क्लास के लोकार्पण के दौरान यूनिवर्सिटी की ओर से
