मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोर पकड़ रहा है। यहां 28 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा महू। संवाददाता वैभव कुमार ने जनता से बात कर यहां हालात का जायजा लिया। टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल में जानिए आखिर जनता किस आधार पर वोट करने वाली है? ‘जाम की समस्या गंभीर’ एक युवा से
Author: admin
पुष्कर सरोवर रहे साफ, जनता के लिए ये बड़ा मुद्दा
राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी सरगर्मी तेज है, नेताओं का प्रचार और जोड़ पकड़ रहा है। यहां 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला डॉट कॉम आपको बता रहा है राज्य के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। इसी के मद्देनजर अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा पुष्कर । संवाददाता अभिलाषा पाठक ने लोगों से बात कर यहां के हालात का जायजा लिया। उन्होंने ब्रह्म मंदिर पुष्कर में जानने की कोशिश की कि आखिर यहां की जनता क्या चाहती है? टी वैली प्रायोजित अमर उजाला के खास लाइव कार्यक्रम सत्ता के सेमीफाइनल
दोस्त को प्रेमिका के साथ आपत्तिजनक हाल में पकड़ा
यूपी के मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के ख्वाजाजहांपुर सब्जी मंडी के पास बीते 26 अक्टूबर की रात हुई युवक की हत्या की घटना का पर्दाफाश किया। इसके साथ ही पुलिस ने शुक्रवार को दो हत्यारोपियों को नवीन सब्जी मंडी के दक्षिणी गेट से गिरफ्तार किया। एएसपी एसके श्रीवास्तव ने कोतवाली में प्रेसवार्ता करके इस मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में एक मृतक का दोस्त है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक तमंचा और कारतूस के साथ दो सौ रुपये बरामद किए। पकड़े गए आरोपियों में रवि और उमेश सरायलखंसी थाने के भुजौटी के निवासी है। जबकि
फैशन डिजाइनर ने जिस शख्स को जेल से निकाला उसी ने ली जान
उसने अपनी बहन के साथ लंबी बातचीत को यह कहते हुए विराम दिया कि वह ”बिग बॉस देखने के बाद वापस से फोन करेगी लेकिन यह कभी हो नहीं पाया। करीब एक घंटे बाद फैशन डिजाइनर माला लखानी की कथित तौर पर उनके ही दर्जी द्वारा हत्या कर दी गई जिसे उन्होंने जेल से निकलवाने में मदद की थी। यह बात माला की बहन आरती शर्मा ने शुक्रवार को कही। सफदरजंग अस्पताल के शवगृह के बाहर अपनी बहन के शव का इंतजार कर रहीं आरती के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। माला (53) और उनके घरेलू सहायक बहादुर
इन शहरों में इतने कम हुए दाम
शनिवार 17 नवंबर 2021 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती देखने को मिली है। इंडियन ऑयल की बेवसाइट के मुताबिक शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 19 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। दरअसल ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार कमी के कारण भारतीय बाजार में भी इसका असर देखा जा रहा है। अबतक 7 रुपए की हो चुकी है कटौती पेट्रोल के कीमतों की बात करें तो 4 अक्टूबर के बाद से अबतक पेट्रोल के दाम 7 रुपए प्रति लीटर से ज्यादा कम हो चुके हैं। जबकि डीजल की कीमतें
जांच एजेंसियां बैंक खातों में गड़बड़ी रोकेंगी
आर्थिक अपराध पर रोक लगाने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग जैसी जांच एजेंसियां अब बैंकिंग ट्रांजेक्शन पर भी निगाह रखेंगी। खाते में किसी भी तरह की गड़बड़ी होने पर जांच एजेंसियां सभी बैंकों को उसका एलर्ट भेजेंगी, ताकि समय रहते वित्तीय धोखाधड़ी पर लगाम कसी जा सके और बैंकों को नुकसान न हो। वित्त मंत्रालय में वित्त विभाग और जांच एजेंसियों के बीच हुई बैठक में इस मुद्दे का समाधान निकाला गया। जांच एजेंसियों ने वादा किया कि वो घोटालेबाजों की जानकारी सभी बैंकों के साथ साझा करने का मैकेनिज्म जल्द बनाएंगी, ताकि ऐसे लोग एक बैंक के
जज का व्हाइट हाउस को निर्देश,
संघीय न्यायाधीश ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस को सीएनएन के पत्रकार जिम अकोस्टा के प्रेस प्रमाणपत्र को बहाल करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गर्मागर्म बहस के बाद उनके प्रवेश पत्र को निरस्त कर दिया गया था। सीएएन के अनुसार न्यायाधीश टिमोथी केली ने पूर्ण सुनवाई होने तक पत्रकार अकोस्टा के प्रवेश को सुनिश्चत करने के लिए व्हाइट हाउस के आदेश पर अस्थायी तौर पर रोक लगा दी। सीएनएन और अन्य मीडिया समूहों ने मुकदमे का समर्थन किया है। सभी का दावा है कि अकोस्टा के प्रवेश पत्र को रद्द करने से स्वतंत्र प्रेस की संवैधानिक गारंटी का उल्लंघन
रेप केस में वकील ने अदालत में पेश किया था अंतर्वस्त्र
आयरलैंड में सामने आए एक ताजा मामले में बलात्कार के एक आरोपी को रिहा करने के विरोध में सोशल मीडिया पर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस मामले में बचाव पक्ष के वकील ने अदालत में पीड़िता के अंतर्वस्त्र को सबूत के तौर पर पेश किया और दलील दी की जो कुछ हुआ पीड़िता की सहमति से हुआ। मामले में आरोपी को बरी किए जाने के बाद आयरलैंड की महिलाएं अंतर्वस्त्र की तस्वीरों को t (यह सहमति नहीं है) हैशटैग के साथ ट्वीट कर रही हैं। अब यह हैशटैग सोशल मीडिया वेबसाइट्स पर ट्रेंड कर रहा है। साथ ही बड़ी
बाथटब भरकर सिक्के ले खरीदने पहुंच गए आईफोन
रूस में अनोखा ही मामला सामने आया है। यहां कुछ प्रैंकस्टर(मजाकिए) एक बाथटब में सिक्के भर एप्पल के स्टोर पहुंचे और आईफोन खरीदने की इच्छा जाहिर की। साथ ही प्रैंकस्टर ने इस पूरी घटना का वीडियो भी शूट किया। इन्ही में से एक ब्लॉगर कोवालेंको ने इंटाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह और उसके कुछ साथी एक बाथटब में सैकड़ों की संख्या में सिक्के लेकर एप्पल स्टोर पहुंचे हुए हैं। न्यूज वेबसाइट डेली मेल की खबर के मुताबिक इस रूसी ब्लॉगर ने बाथटब में एक लाख रूसी रुब्ल्स डाले थे। जो कि भारतीय मुद्रा में लगभग 1,08,000
जौलीग्रांट-हैदराबाद के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू
देहरादून से हैदराबाद के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को सीधी हवाई सेवा शुरू कर दी है। एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने बताया की देहरादून-हैदराबाद विमान सेवा गुरुवार से शुरू हो गई है। यह विमान शाम 4 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगा और यात्रियों को लेकर ठीक साढ़े चार बजे हैदराबाद के लिए उड़ान भरेगा। गुरुवार को इंडिगो की उड़ान के लिए हवाई अड्डे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें एयरपोर्ट डायरेक्टर विनोद शर्मा ने केक काटकर इस उड़ान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर इंडिगो के स्टेशन प्रबंधक जगप्रीत, एयरपोर्ट मैनेजर सुमित सक्सेना मौजूद थे।
