श्रीलंका में सत्तापलट: रानिल विक्रमसिंघे बर्खास्त

श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरीसेना ने शुक्रवार को एक नाटकीय घटनाक्रम में प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर दिया है और उनकी जगह पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे को नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई। सिरीसेना और विक्रमसिंघे के बीच आर्थिक और सुरक्षा नीतियों पर मतभेद के बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इससे पहले सिरीसेना की पार्टी ने अचानक से सत्तारूढ़ गठबंधन से समर्थन वापस ले लिया था। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा बया, राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को बर्खास्त कर उनकी जगह पूर्व

Read More

14 आतंकवादियों को सुनाई मृत्युदंड की सजा पाकिस्तान की सैन्य अदालत ने

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने प्रतिबंधित आतंकवादी समूह के 14 आतंकवादियों को मृत्युदंड देने की पुष्टि की है। सेना ने यह जानकारी दी। पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि सैन्य अदालत द्वारा आठ अन्य को जेल भेजा गया। ये आतंकवादी सशस्त्र सेना और कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमला करने के अलावा, निदोर्ष लोगों को मारने, पाकिस्तानी संस्थानों और पाकिस्तान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (पीटीडीसी) होटल को क्षतिग्रस्त करने के जिम्मेदार हैं। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तानी सेना की मीडिया इकाई के बयान के हवाले से कहा, “उन्होंने 22 लोगों की

Read More

पांच भारतीय सहित नौ लोग कराची बंदरगाह पर एक साल से फंसे हैं

पाकिस्तान के कराची बंदरगाह पर पांच भारतीयों सहित मालवाहक जहाज के चालक दल के नौ सदस्य एक साल से अधिक समय से अपने जहाज पर फंसे हैं, क्योंकि इन लोगों पर करीब 3,00,000 डॉलर का बकाया है। भारत के अलावा इनमें दो म्यामां के और एक-एक सूडान और केन्या के नागरिक हैं। पाकिस्तान के चार नागरिक भी जहाज पर मौजूद हैं, लेकिन देश का नागरिक होने के कारण उन्हें जहाज से उतरने की अनुमति है। चालक दल के सदस्य मोहम्मद रेजो ने बताया कि मालवाहक जाहज एमवी मिशकी अगस्त 2017 में यहां पहुंचा था और तभी से यहां खड़ा है,

Read More

हिलेरी क्लिंटन को बम का पैकेट भेजने वाला संदिग्ध गिरफ्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, पूर्व उप राष्ट्रपति जो बाइडेन, पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन समेत विभिन्न मौजूदा और पूर्व अधिकारियों को विस्फोटक वाले पैकेट भेजे जाने के सिलसिले में अमेरिकी अधिकारियों ने फ्लोरिडा में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की। इस बीच खुफिया एजेंसी एफबीआई ने सीरियल बम बनाने वाले की तलाश तेज कर दी है। तलाशी अभियान खास कर फ्लोरिडा में चलाया जा रहा है। कम से कम 10 पाइप बम बरामद किए जा चुके हैं, जो अमेरिका के मौजूदा और पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों को भेजे जा रहे

Read More

सीबीएसई ने जारी किए सैंपल पेपर CBSE 10th 12th Exam 2019

CBSE 10th 12th Exam 2019: सीबीएसई बोर्ड की फरवरी-मार्च में होने वाली परीक्षा की तैयारी के लिए तीन माह बचे हैं। सीबीएसई ने वेबसाइट पर मार्किंग स्कीम व सैंपल पेपर उपलब्ध कराए हैं। छात्र cbse.nic.in से पेपर डाउनलोड कर परीक्षा की तैयारी इसी के आधार पर कर सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस बार दी जा रही आंतरिक विकल्प (इंटरनल च्वाइस) की सुविधा भी छात्रों के लिए फायदेमंद साबित होगी। सीबीएसई ने नए बदलाव के तहत दसवीं के 15 विषयों व बारहवीं के 40 विषयों के प्रश्नपत्रों में पहले से ज्यादा आंतरिक विकल्प होंगे। इस साल इसे 33 फीसदी तक

Read More

क्या है कहानी आधी रात सीबीआई चीफ आलोक वर्मा को छुट्टी पर भेजे जाने के पीछे की

केन्द्रीय सतर्कता आयोग (Central Vigilance Commission) के अधिकारियों के बीच चले लंबे मंथन, आयोग के आदेश का इंतजार कर रहे डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के सीनियर अधिकारी और सीबीआई के एक ज्वाइंट डायरेक्टर को सीबीआई मुख्यालय पहुंचकर इंतजार करने का आदेश। साथ ही, पूरी मामले को गोपनीय बनाए रखने ताकि कथा के मुख्य सूत्रधार को इसकी हवा न लग सके। जिससे वे आधी रात को चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया से पूरे मामले पर स्टे ले ले। ये कुछ ऐसी घटना थी जिसके बाद 23 और 24 अक्टूबर को चले आधी रात के भारी ड्रामे के बाद सीबीआई डायरेक्टर को सभी कार्यों

Read More

सुप्रीम कोर्ट में हुए ये सवाल-जवाब अलोक वर्मा की याचिका पर सिर्फ 18 मिनट में

मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने राजनैतिक रूप से संवेदनशील सीबीआई के विवाद को शुक्रवार को बेहद तेजी से निपटाया और महज 18 मिनट में आदेश पारित कर दिया। अदालत ने छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के वकील फाली एस नारीमन की दलीलें चार मिनट में सुनीं, फिर 10 मिनट सीवीसी के वकील सालिसिटर जनरल तुषार मेहता और केंद्र की ओर से अटार्नी जरनल केके वेणुगोपाल की बात सुनी। उसके बाद पीठ ने कुछ क्षण विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के वकील मुकुल रोहतगी के तर्क सुने और महज दो मिनट आदेश पारित करने में लगाए। इस

Read More

प्रवर्तन निदेशालय के अंतरिम निदेशक नियुक्त किए गए संजय मिश्रा

संजय मिश्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अंतरिम निदेशक के तौर पर नियुक्त किया गया है। उन्हें कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा तीन माह के लिए नियुक्त किया गया है। वह इस पद पर तब तक भी रह सकते हैं जब तक कोई नियमित पदाधिकारी नियुक्त नहीं हो जाता। मिश्रा भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी हैं। उन्हें अतिरिक्त प्रभार के साथ प्रवर्तन निदेशालय का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है। एक शासकीय आदेश में यह जानकारी दी गई। आयकर कैडर के 1984 बैच के आईआरएस अधिकारी मिश्रा, करनाल सिंह का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल रविवार को समाप्त हो

Read More

जेल जाने से दो कदम दूर है सोनिया और राहुल गांधी

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में भाजपा राज्य में एक बार फिर से सत्ता पर काबिज होना चाहती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा मध्यप्रदेश पहुंचे हुए हैं। यहां उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि गांधी परिवार ने सालों तक देश को लूटा है। पात्रा ने कहा कि भाजपा के एक शख्स ने राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में बोलने को कहा था। उन्होंने कहा, ‘हमारे पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि गांधी परिवार ने सालों तक देश

Read More

साथ मिलकर चुनाव लड़ सकते हैं सपा-बसपा राजस्थान और छत्तीसगढ़ में

उत्तर प्रदेश में 2019 लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन करेगी। दोनों क्षेत्रीय पार्टियां मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भी गठबंधन के लिए बातचीत कर रही है। दोनों पार्टियों के राज्य समन्वयक अबतक तीन बार इस मामले पर बातचीत कर चुके हैं। माना जा रहा है कि उनके शीर्ष नेतृत्व आने वाले कुछ दिनों में इसपर आखिरी निर्णय लेंगे। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम पहले से ही गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) के साथ गठबंधन कर चुके हैं और हम मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के साथ

Read More

Scroll Up