जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में एथलीट ने किया सुसाइड

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 साल के एथलीट पालिंदर चौधरी ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की एथलेटिक्स एकैडमी के छात्रावास के कमरे में चौधरी अपने पंखे से लटकते मिले। साइ की महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ‘घटना हमारे परिसर में हुई है इसलिए हमने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साइ सचिव स्वर्ण सिंह छाबड़ा जांच समिति की अगुआई करेंगे और जांच पूरी करने के लिए एक हफ्ते का

Read More

शोएब और अनम ने ऐसे खास मनाया Mummy सानिया का b’day

भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। सानिया के लिए ये जन्मदिन इसलिए भी बहुत खास है क्योंकि मां बनने के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। सानिया के इस खास दिन का खास सेलिब्रेशन भी हुआ। रात में पति शोएब मलिक और बहन अनम मिर्जा ने मिलकर जमकर मस्ती की और सानिया का केक कटवाया। इस खास मौके पर उनके रिश्तेदार और दोस्त मौजूद नजर आए। सानिया ने 30 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था। सानिया और शोएब के बेटे का नाम इजहान मिर्जा मलिक है। प्रेगनेंसी के बाद से सानिया

Read More

हुंडई कोना इलेक्ट्रिक कार से जुड़ी नई जानकारियां आईं सामने

हुंडई ने गुरुग्राम में आयोजित ब्रिलिएंट किड मोटर शो 2021 में कोना इलेक्ट्रिक को पेश किया है। भारत में यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी। इसे 2019 के बीच में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आसपास हो सकती है। कीमत के हिसाब से देखा जाए तो यह कई एंट्री-लेवल लग्ज़री कारों से महंगी होगी। चर्चाएं हैं कि कंपनी आने वाले समय में अफॉर्डेबल इलेक्ट्रिक कार का विकल्प भी लाएगी। हालांकि 2020 से पहले अफॉर्डेबल वर्जन के आने की उम्मीद नहीं है। के मुताबिक, कुछ समय पहले तक कोना इलेक्ट्रिक की भारत में लॉन्चिंग

Read More

अब सोना-चांदी बेचने के लिए ज्वैलर्स को होगी हॉलमार्क की जरूरत

केंद्र सरकार सोने-चांदी के आभूषणों पर हॉलमार्क अनिवार्य करने की तैयारी कर रही है। केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने गुरुवार को कहा कि इसके लिए सभी बुनियादी ढांचा तैयार कर लिया गया है। केंद्रीय मंत्री ने यह बात राजधानी में अंतरराष्ट्रीय मानक और चौथी औद्योगिक क्रांति विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। सोने-चांदी के आभूषणों के लिए हॉलमार्क अनिवार्य करने के बाद देश में ज्वैलर्स को हॉलमार्क आभूषण बेचना अनिवार्य होगा। हॉलमार्किंग आभूषण बेचने के लिए ज्वैलर्स को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) में भी अपना पंजीकरण कराना होगा। ताकि, बीआईएस सोने और चांदी के

Read More

शादी के बाद नई दुल्हन दीपिका पादुकोण के लिए सजा रणवीर सिंह का घर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति रिवाज से और 15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज से शादी कर ली है। दोनों की शादी के बाद रणवीर का घर बहुत ही खूबसूरती से सजा रखा है। दरअसल, रणवीर के घर की वीडियोज सामने आई हैं जिसमें रणवीर का घर लाइट्स से सजा हुआ है। रणवीर का घर सजने के बाद ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका का वेलक्म करने के लिए घर में ग्रैंड त्यारियां की जा रही है।

Read More

गिले शिकवे भुलाकर एक साथ आए अजय-करण,

करण जौहर का शो कॉफी विद करण में इस बार अजय देवगन और काजोल बतौर गेस्ट आने वाले हैं। करण जौहर ने दोनों के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा, कॉफी विद टैलेंटेड हसबैंड-वाइफ अजय देवगन और काजोल। बता दें कि कुछ समय पहले तक काजोल के साथ करण के मनमुटाव की कई खबरें आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो जब करण की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल और अजय की फिल्म शिवाय रिलीज हुई थी। तब करण को लेकर कमाल आर खान ने ये बात बोली थी कि करण ने उन्हें पैसे दिए हैं कि वो फिल्म को

Read More

दो साल की बच्ची के इर्दगिर्द घूमती फ‍िल्‍म पीहू 16 नवंबर को र‍िलीज हुई। विनोद कापड़ी द्वारा न‍िर्देश‍ित इस फ‍िल्म की कहानी काफी शानदार है और उससे भी लाजवाब है छोटी सी बच्‍ची की एक्‍ट‍िंग। फिल्म पूरी तरह से इस छोटी सी बच्ची के इर्द गिर्द घूमती है और ये देखना दिलचस्प है कि फिल्म के निर्देशक इन सभी परिस्थितियों में दर्शकों को बांधे रख पाते हैं या नहीं। छोटी से बच्ची मायरा व‍िश्‍कर्मा बेहतरीन है। उसकी मासूमियत फिल्म की जान है। सिर्फ डायरेक्टर ही नहीं बल्कि एक टाइम पर लगता है मानो खुद पिहू ही उस कैमरा को गाइड कर रही

Read More

बाल्टिस्तान के लिए पाक ने चली चाल

पाकिस्तान सरकार ने गिलगित बाल्टिस्तान क्षेत्र की कानूनी स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को एक समिति का गठन किया। भारत इस क्षेत्र को जम्मू कश्मीर का हिस्सा मानता है। विवादित गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्र को पाकिस्तान अपने पांचवें प्रांत के रूप में घोषित करने की योजना बना रहा है। भारत इसका जोरदार विरोध कर रहा है। इसे उत्तरी क्षेत्र के रूप में भी जाना जाता है। पाकिस्तान सरकार ने 10 सदस्यीय समिति का गठन प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार की अध्यक्षता वाली उच्चतम न्यायालय की सात न्यायाधीशों की पीठ के अक्तूबर के निर्देश के मद्देनजर किया है। शीर्ष अदालत ने क्षेत्र की

Read More

सूर्य के समीप लगा रही चक्कर, हो सकते हैं और खुलासे

खगोलविज्ञानियों ने सूर्य के निकटतम एकल तारे का चक्कर लगा रहे जमे हुए एक ‘सुपर अर्थ’ का पता लगाया है। उससे पृथ्वी के निकटतम पड़ोसी ग्रहों के बारे में नई जानकारियां सामने आ सकती हैं। ब्रिटेन के क्वीन मैरी लंदन विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों के अनुसार संभवत: चट्‌टानों वाला यह ग्रह पृथ्वी से भी बड़ा है। उसे बर्नाड्स स्टार बी के नाम से जाना जाता है। वह अपने मेजबान तारे का 233 दिनों में चक्कर लगाता है। विज्ञान पत्रिका ‘जर्नल’ में प्रकाशित अध्ययन के अनुसार यह ग्रह अपने मेजबान तारे से दूर है, जिसे ‘स्नो लाइन’ कहा जाता है। यानी इस

Read More

संसद में अंतर्वस्त्र लहराकर महिला सांसद ने जताया विरोध

आयरलैंड में बलात्कार के एक आरोपी की रिहाई के खिलाफ यहां की एक महिला सांसद ने संसद में अंतर्वस्त्र लहराकर विरोध जताया। लोग इस मसले पर सोशल मीडिया पर भी विरोध जता रहे हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बलात्कार के आरोपी के वकील ने अपने मुवक्किल के बचाव में अदालत के सामने पीड़ित युवती का अंतर्वस्त्र अहम सबूत के तौर पर पेश किया था। वकील ने कहा था कि यह सहमति से यौन संबंध बनाने का मामला था, जिसे बलात्कार बता दिया गया। इसके बाद आरोपी की रिहाई हो गई, जिससे लोगों का गुस्सा भड़क उठा। सोशल मीडिया पर विरोध बढ़ने

Read More

Scroll Up