दहकते ज्वालामुखी में फल, सब्जी फेंक यहां मनाते हैं त्योहार

दुनियाभर में न जाने कितने ही त्योहार मनाए जाते हैं। लेकिन इंडोनेशिया का एक पारंपरिक त्योहार याडन्या कसादा सचमुच अनोखा त्योहार है। इसमें ज्वालामुखी में कुछ खास चीजों को फेंकने की परंपरा है। यह त्योहार वहां की स्थानीय हिंटरलैंड्स और टैंगर आदिवासी समुदाय खासतौर पर मनाते हैं। यह त्योहार स्थानीय कसादा महीने के 14वें दिन मनाया जाता है। बीते रविवार को इसमें शामिल होने के लिए हजारों लोग मौजूद रहे। ऐसे मनाते हैं त्योहार हर साल की तरह यहां स्थित ब्रोमो पर्वत पर स्थानीय लोग और पर्यटक इस धार्मिक त्योहार को मनाने के लिए जमा होते हैं। इस त्योहार में

Read More

कार एक्सीडेंट में हो गई थी मौत,

दक्षिण अफ्रीका के गुटेन प्रांत के मुर्दाघर में एक महिला जीवित पाई गई।  महिला को एक सड़क दुर्घटना के बाद मृत घोषित कर दिया था। सोमवार को उन्हें मुर्दाघर लाया गया। एंबुलेंस सर्विस डिस्ट्रेस अलर्ट ऑफिशियल का कहना है कि 24 जून को कार्लेटनविले में एक सड़क दुर्घटना के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया गया था। जिसके बाद उन्हें मुर्दाघर भेज दिया गया। जब मुर्दाघर के लोग उन्हें निकालने आए तो देखा कि उनकी सांस चल रही थी। डिस्ट्रेस अलर्ट के ऑपरेशन मैनेजर का कहना है कि हमने पूरी प्रक्रिया अपनाई थी, हमें नहीं पता यह कैसे हुआ।

Read More

तेज प्रताप का ‘राजनीति छोड़ने वाला’ फेसबुक पोस्ट डिलीट

आरजेडी विधायक और लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने राजनीति नहीं करने की बात कही है। अपने आधिकारिक फेसबुक पर सोमवार की शाम किए पोस्ट में उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ के स्थानीय नेताओं से मिली जानकारी के बाद राजद के एमएलसी सुबोध राय और अन्य स्थानीय नेताओं के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। हालांकि दो घंटे बाद उस पोस्ट को हटा लिया गया। पोस्ट हटाने के बाद तेज ने एक और पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने उनका फेसबुक अकाउंट होने का जिक्र किया। तेज के मुताबिक उनकी फेसबुक ID को हैक कर लिया गया और एक पोस्ट

Read More

हत्या का केस दर्ज होते ही सड़क पर उतरा एसओ का परिवार

लॉकअप में ऑटो चालक रामजी मिश्र की मौत के मामले में थाने पर तैनात रहे एसओ सुनील कुमार वर्मा पर हत्या का मुकदमा दर्ज होते ही उनका परिवार भी सड़क पर उतर आया। थानेदार की पत्नी, भाई, बहन, बच्चों समेत परिवार के कई सदस्य गोपीगंज थाने के सामने हाइवे पर ही धरना देने लगे। पुलिस उप महानिरीक्षक विन्ध्याचल मंडल से फोन पर वार्ता और एसएपी डा. संजय कुमार ने परिवार से मांग पत्र लेकर किसी तरह धरना समाप्त कराया। हत्या के मुकदमे से आक्रोशित एसओ सुनील कुमार वर्मा की पत्नी एकता देवी, भाई अनिल कुमार वर्मा, सतीश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार,

Read More

मुंबई में आफत की बारिश: ठाणे में दीवार गिरने से एक की मौत,

ठाणे में भारी बारिश के कारण एक हाउसिंग सोसाइटी की चाहरदीवारी गिरने से 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख संतोष कदम ने बताया कि बीती रात शहर के घोडबंदर मार्ग के पाटलीपाडा इलाके में एक सोसाइटी की 30 फुट लंबी दीवार आस पास के मकानों पर गिर गई। उन्होंने बताया कि इससे प्रकाश सखाराम वावले की घटनास्थल पर मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 29 वर्षीय एक महिला और 10 वर्षीय लड़का गंभीर रूप से

Read More

रेप के दोषी आसाराम ने ‘मीडिया ट्रायल’ को ठहराया जिम्मेवार

आश्रम में नाबालिग से बलात्कार के दोषी संत आसाराम बापू ने अपनी सज़ा के लिए मीडिया ट्रायल को कसूरवार ठहराया है। सोमवार को आसाराम ने अपनी उम्रकैद की सज़ा के खिलाफ अपील दायर कर उसे खारिज करने की मांग की है। आसाराम के वकील निशांत बोरा ने कहा- “हमने राजस्थान हाईकोर्ट में स्पेशल कोर्ट के पोक्सो की धारा के तहत सुनाई गई सज़ा के खिलाफ अपील की है, जिसमें आसाराम को दोषी करार देते हुए मौत तक जेल के अंदर रखने का आदेश दिया गया था।” गौरतलब है कि स्पेशल कोर्ट (पोक्सो एक्ट) ने तहत 25 अप्रैल को आसाराम को

Read More

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस:

सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में आरोपी शशि थरूर ने दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। थरूर को 7 जुलाई को कोर्ट में पेश भी होना है। बता दें कि  दिल्ली पुलिस ने 14 मई को तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर पर सुनंदा को आत्महत्या के लिये उकसाने का आरोप लगाया था। हालांकि थरूर अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार कर चुके हैं। उनका कहना है कि मेरे खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद और आधारहीन है। मैं इन आरोपों के खिलाफ डटकर मुक़ाबला करूंगा और अंत में सच्चाई सामने आएगी।” पिछली सुनवाई में पुलिस ने अदालत से कहा

Read More

OnePlus 6 Red Edition भारत में लॉन्च,

OnePlus 6 Red Edition को भारत में पेश किया गया है। वनप्लस 6 के नए रेड एडिशन में कंपनी का दावा है कि इसे खास क्राफ्टमेनशिप और मेटेरियल डिजाइन से तहत तैयार किया गया है। इस नए एडिशन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी लाल रंग के ग्लास जैसा ही दिखता है, जो फोन के लुक को एक प्रीमियम फील देता है। साथ ही फोन के ऐजीस यानी किनारों की बात की जाए तो वहां भी सिल्वर लाइन दी गई है। वनप्लस ने कुछ दिनों पहले ही जानकारी साझा की थी कि लॉन्च के 22 दिनों के अंदर कुल 10 लाख OnePlus 6 बिक

Read More

घरेलू विवाद में पत्‍‌नी की हत्या कर खुद भी दे दी जान

झारखंड के रांची में रनिया थाना क्षेत्र के मानहातू गांव में पति अघनू मांझी ने अपनी पत्नी सुकरमनि देवी की टांगी से काटकर हत्या कर डाली। उसके कुछ देर बाद अघनू ने भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना की शनिवार की रात की है। जानकारी मिलने के बाद रनिया थाने की पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों की शादी दो माह पहले हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों आपस में लड़ने लगे थे। अघनू गांव में ही जलापूर्ति योजना में ऑपरेटर का काम करता था। रविवार को पानी की सप्लाई

Read More

छोटे कारोबारियों को सालाना एक GST रिटर्न पर विचार

जीएसटी के एक साल पूरा होने पर सरकार ने टैक्स घटाने का वादा दोहराते हुए कहा कि इसमें छोटे कारोबारियों और सहूलियत दी जाएगी। वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि कंपोजीशन स्कीम के दायरे में आने वाले कारोबारियों को तीन माह के बजाए सालाना रिटर्न की सुविधा पर विचार किया जा रहा है। वित्त मंत्री ने कहा कि दुनिया में कोई भी बड़ा देश इस हिसाब से जीएसटी लागू करने का साहस नहीं जुटा पाया जो भारत ने कर दिखाया है। अब न सिर्फ कामकाज आसान हो गया है, बल्कि टैक्स चोरी पर भी लगाम लगी है।

Read More

Scroll Up