फ्लोरिडा में 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

अमेरिका के फ्लोरिडा के जैक्सनविल में छह लोगों को गोली लगने से मौत हो गई, जिनमें से तीन की हालत नाजुक है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पुलिस के हवाले से बताया कि मारे गए सभी छह वयस्क थे। स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना जैगुआर्स स्टेडियम से कुछ ही दूरी पर हुई, जहां जैक्सनविल जैगुआर्स टीआईएए बैंक फील्ड में हॉस्टन टेक्संस के खिलाफ खेल रहे थे।

Read More

बिहार में बेखौफ अपराधी : 24 घंटे में तीन हत्याएं,

बिहार में अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए पिछले चौबीस घंटे के अंदर दो लोगों की हत्या कर दी। हत्या की ये तीनों घटनाएं पटना, जहानाबाद और हाजीपुर में हुई है। इन मामलों में अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है। वहीं इन हत्याओं के कारण इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार सुबह बेगूसराय के भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने अर्जुन साहनी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों को इस इसकी सूचना जैसे ही मिली कोहराम मच गया। साहनी की हत्या किस वजह से की

Read More

यूपी : महिला से गैंगरेप,

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में लालगंज-कानपुर मार्ग के किनारे शनिवार शाम वाहन के इंतजार में अकेली खड़ी एक महिला को बोलेरो सवार युवकों ने लिफ्ट दी। रास्ते में युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे चलती गाड़ी से बाहर फेंक दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रेप का केस दर्ज कर बोलेरो सवार युवकों की तलाश शुरू कर दी है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला शनिवार शाम सरेनी थाना क्षेत्र में अपने मायके जाने के

Read More

यूपी विधान परिषद के सभापति के बेटे की हत्या

एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि देर रात हुई पूछताछ में मीरा यादव ने बेटे अभिजीत की हत्या करने की बात कबूली है। मीरा के मुताबिक अभिजीत नशे का लती था। मीरा ने बताया कि शनिवार को अभिजीत ने उससे शराब के लिए रुपये मांगे थे। रुपये न देने पर उसका बेटे से विवाद हुआ था। इस दौरान अभिजीत ने गाली-गलौज करते हुए उसे अपशब्द भी कहे थे। इस दौरान हुई हाथापाई में उसने अभिजीत की हत्या कर दी। हत्या के कबूलनामे के बाद अब पुलिस अधिकारी मीरा यादव के इस बयान की तस्दीक कर रहे हैं। हत्या का केस

Read More

होटल हयात गुंडागर्दी:

पांच सितारा होटल के बाहर पिस्तौल लहराकर युवती व उसके दोस्त को धमकाने वाले पूर्वबसपा सांसद के बेटे आशीष पांडेय की सोमवार को अदालत में पेशी है। आशीष की ओर से कोर्ट में जमानत याचिका पेश की जाएगी। बता दें कि बीते शुक्रवार को एक दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद पुलिस ने आशीष को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया था। कोर्ट ने आशीष की जमानत याचिका खारिज कर उसे सोमवार तक के लिए जेल भेज दिया था। इससे पहले पटियाला हाउस स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नीतू शर्मा की अदालत से दिल्ली पुलिस ने आशीष की चार दिन

Read More

बंगाल के गांव में आदिवासी महिला के साथ रेप,

बलात्कार और उसके साथ हैवानियत से पेश आने के आरोप में 20 साल के दो शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी रतना मुंडा और परिमल रॉय ने उस महिला को शनिवार की रात को जमीन सौदे के बारे में बात करने के लिए बुलाया। महिला को इस बारे में थोड़ा सा भी शक नहीं हुआ क्योंकि दोनों ही उसके पड़ोसी है। मुंडा और रॉय उस महिला को वहां से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर लेकर गया और नदीं किनारे उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने महिला के साथ लोहे की रड से हैवानियत की सारी हदें पार

Read More

नवजोत सिंह सिद्धू का रेलवे पर निशाना

पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने रविवार को भारतीय रेलवे पर निशाना साधते हुए उसके कामकाज पर कई सवाल उठाए और पूछा कि कैसे ट्रेन के लोको पायलट को क्लीन चिट दी जा रही है। अमृतसर में बीते शुक्रवार की शाम रावण दहन देखने के लिए कम से कम 300 लोग रेल की पटरी पर एकत्र हो गए थे। तभी तेज रफ्तार रेलगाड़ी लोगों को रौंदते हुए निकल गई। इस घटना में 61 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए। जोड़ा फाटक पर हुए इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सिद्धू की पत्नी नवजोत

Read More

#Metoo की तर्ज पर #MenToo:

मी टू (#Metoo) की तर्ज पर 15 लोगों के एक समूह ने मैन टू (#Mentoo) आंदोलन की शुरुआत करते हुए पुरुषों से कहा कि वो महिलाओं के हाथों अपने यौन शोषण के बारे में खुलकर बोलें। इन लोगों में फ्रांस के एक पूर्व राजनयिक भी शामिल हैं जिन्हें 2017 में यौन उत्पीड़न के एक मामले में अदालत ने बरी कर दिया था। मैन टू आंदोलन की शुरुआत शनिवार को गैर सरकारी संगठन चिल्ड्रन राइट्स इनिशिएटिव फॉर शेयर्ड पेरेंटिंग (क्रिस्प) ने की। क्रिस्प के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार वी ने कहा कि समूह लैंगिक तटस्थ कानूनों के लिए लड़ेगा। उन्होंने मांग की

Read More

अमृतसर हादसा:

अमृतसर ट्रेन ने कई लोगों की जिंदगियां देखते ही देखते रौंद डाली। शुक्रवार के हादसे को लेकर ट्रेन के ड्राइवर ने पुलिस और रेलवे अधिकारियों के सामने यह बयान दिया कि उन्होंने ट्रेन इसलिए नहीं रोकी क्योंकि लोग दुर्घटनास्थल पर पत्थर फेंकने लगे। लेकिन, वहां पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने ड्राईवर के इस बयान को सरासर झूठ करार दिया है। प्रत्यक्षदर्शी बोले- झूठ बोल रहा ड्राइवर दशहरा वाले दिन रावण दहन देख रहे लोगों को पटरी पर रौंदते हुए ट्रेन निकल गई। इस हादसे में 61 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हुए। पीटीआई ने निगम पार्षद के

Read More

HEALTH TIPS: सेहतमंद रहने के लिए अंदर के रावण से करें मुकाबला,

आज पूरे देश में दशहरा मनाया जा रहा है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। प्रतीकात्मक रूप से, आज के कुछ रोगों के रूप में आज भी आधुनिक राक्षस हमारे बीच मौजूद हैं। त्योहार के इस सीजन में रोगों से रोकथाम के उपाय करने और स्वस्थ जीवन शैली अपना कर रोग रूपी राक्षसों पर विजय प्राप्त करने की आवश्यकता है। सेहत के कुछ तथाकथित राक्षसों में से प्रमुख हैं तनाव, धूम्रपान, शराब, नुकसान दायक आहार, शारीरिक गतिविधि की कमी और मानसिक व शारीरिक कष्ट जिनकी हम अनदेखी करते रहते हैं। ऐसे में आप कुछ टिप्स अपनाकर

Read More

Scroll Up