अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी के परिणाम स्वरूप तेल कंपनियों ने सोमवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की। देश के चार बड़े महानगरों में दिल्ली में दोनों ईंधन के दामों में 30 और 27 पैसे की कमी आई। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल 1.39 रुपये और डीजल 70 पैसे प्रति लीटर सस्ता हुआ है। दिल्ली में आज की कमी के बाद पेट्रोल का दाम 81.44 रुपये तथा डीजल का 74.92 रुपये प्रति लीटर रह गया। वार्ता के अनुसार, राजधानी में दोनों ईंधन पर मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटाने को लेकर
Author: admin
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 321 अंक चढ़ा
एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच निवेशकों की लिवाली से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 321 अंक से ज्यादा की तेजी देखी गई। एचडीएफसी बैंक के तिमाही परिणाम उम्मीद से बेहतर रहने का असर भी शेयर बाजार पर पड़ा है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले आठ पैसे की मजबूती के साथ रुपया 73.24 पर खुला जिससे धारणाा मजबूत हुई। रुपये में बेहतरी की अहम वजह कच्चे तेल की कीमतों में सुधार है। ब्रेंट कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 79.65 डॉलर प्रति बैरल पर चल रही है। बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स
Sharad Purnima 2021:
इस बार शरद पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 अक्टूबर रात को हो रही है और इसका समापन 24 अक्टूबर रात को होगा। व्रत एवं पूजा 24 अक्टूबर को ही होगा। मान्यता है कि शरद पूर्णिमा ही वो दिन है जब चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से युक्त होकर धरती पर अमृत की वर्षा करता है। आमतौर पर हम सुनते हैं कि चंद्रमा में सोलह कलाएं होती हैं। भगवान श्रीकृष्ण को सोलह कलाओं का स्वामी कहा गया है तो राम को बारह कलाओं का। दोनों ही पूर्णावतार हैं। इसकी अलग-अलग व्याख्या मिलती हैं। कुछ की राय में भगवान राम सूर्यवंशी थे तो
INDvWI: मैच के बाद कप्तान कोहली ने कहा-
रविवार को गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में वेस्टइंडीज को हराने के बाद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने उपकप्तान रोहित शर्मा की बल्लेबाजी की जमकर तारीफ की। विराट कोहली ने कहा कि मुंबई का यह बल्लेबाज (रोहित शर्मा) जब लय में होता है तो किसी भी लक्ष्य का पीछा करना आसान हो जाता है। विराट कोहली ने कहा, ” काफी अच्छा लगता है कि रोहित ऐसी बैटिंग करते हैं, हमारे लिए यह आत्मविश्वास बढ़ाने वाला है। वेस्टइंडीज ने बड़ा स्कोर बनाया था। 320 रन का लक्ष्य चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन हमें पता था की बड़ी साझेदारी
क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में विराट कोहली के नाम जुड़ा एक और धांसू रिकॉर्ड
गुवाहाटी में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत ने वेस्टइंडीज पर धमाकेदार जीत दर्ज की। रोहित शर्मा के नाबाद 152 रन और कप्तान विराट कोहली की 140 रन की पारी की मदद से भारत ने वेस्टइंडीज द्वारा दिए गए 323 रनों के बड़े लक्ष्य को 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मैच में अपनी पारी के दौरान कप्तान कोहली ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर की। विराट कोहली ने साल 2021 में तीनों फॉमेर्ट में 2000 रन पूरे कर लिए हैं और इस साल कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले बल्लेबाज हैं। विराट कोहली ने वेस्टइंडीज
दीपिका-रणवीर की शादी:
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शादी के ऐलान के बाद पूरे बॉलीवुड में खुशी का माहौल बन गया है और हर कोई उन्हें बधाइयां दे रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के सभी लोग एक सुर में दीपिका-रणवीर को बधाई हो कह रहे हैं। करण जौहर से लेकर आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर और जरीन खान से लेकर ईशा गुप्ता तक हर एक स्टार रणवीर और दीपिका को गुड विशेज भेज रहे हैं। इनमें से कुछ चुनिंदा सेलेब के ट्वीट और बधाइयां आप यहां देख सकते हैं। बता दें रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने स्टेटमेंट्स में यह जानकारी नहीं दी
Box Office: धमाल मचा रही है आयुष्मान की ‘बधाई हो’,
बॉलीवुड में इन दिनों छोटे बजट की फिल्मों का दौर जारी है। बीते गुरुवार रिलीज हुई आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘बधाई हो’ भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दशहरा के मौके पर रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म को लॉन्ग वीकेंड का फायदा भी मिल रहा है। फिल्म के बजट पर अगर गौर किया जाए तो 20 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने रविवार तक 45.06 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। चार दिनों में फिल्म की कमाई को देखते हुए ही फिल्म सुपरहिट साबित होती दिख रही
अमेरिकाः चार में से तीन H1B वीजा भारतीयों के पास-
अमेरिका में एच-1बी वीजा रखने वाले हर चार में से तीन व्यक्ति भारतीय नागरिक हैं। अमेरिका की एक आधिकारिक रपट में यह जानकारी दी गयी है। न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक अमेरिकी नागरिकता और आव्रजन सेवा (यूएससीआईएस) की ‘एच-1बी पेटिशन्स बाई जेंडर एंड कंट्री ऑफ बर्थ फिस्कल ईयर 2021 रिपोर्ट के मुताबिक, पांच अक्टूबर तक अमेरिका में एच-1 बी वीजा रखने वालों की संख्या 4,19,637 थी। इनमें से 3,09,986 भारतीय मूल के नागरिक हैं। एच-1 बी वीजा प्राप्त करने वाले भारतीयों में स्त्री-पुरूष असमानता बहुत अधिक है। विशेष सुविधा वाला यह वीजा रखने वाले 3,09,986 भारतीयों में केवल 63,220 यानी
अफगान चुनावों में हिंसा
अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव में हुई हिंसा में शनिवार को लगभग 170 लोग हताहत हुए है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक ताजा हमले में एक आत्मघाती हमलावर ने काबुल के एक मतदान केन्द्र में खुद को उड़ा लिया जिससे कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गये। इस तरह अफगानिस्तान की राजधानी में मृतकों की संख्या 19 पहुंच गई जबकि लगभग 100 लोग घायल है। विस्फोट की तत्काल किसी भी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन तालिबान ने इससे पूर्व कहा था कि उसने ”फर्जी चुनाव पर 300
रूस के साथ परमाणु हथियार नियंत्रण संधि से अलग होगा अमेरिका
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि उनका देश शीत युद्ध के दौरान रूस के साथ की गई परमाणु हथियार नियंत्रण संधि से अलग हो जाएगा। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि रूस कई वर्षों से इस समझौते का ”उल्लंघन कर रहा है। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, मध्यम दूरी परमाणु शक्ति (आईएनएफ) संधि की अवधि अगले दो साल में खत्म होनी है। साल 1987 में हुई यह संधि अमेरिका और यूरोप तथा सुदूर पूर्व में उसके सहयोगियों की सुरक्षा में मदद करती है। यह संधि अमेरिका तथा रूस को 300 से 3,400 मील दूर तक मार करने वाली
