रायपुर इन मुद्दों पर करेगा वोट छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव

छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान में 12 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। अमर उजाला आपको बताएगा छत्तीसगढ़ के जमीनी हालात और उन विषयों के बारे में जो इस बार चुनावी मुद्दे हैं। राजधानी रायपुर। हमारे संवाददाता वैभव कुमार ने युवाओं और उम्रदराज दोनों आयु वर्ग के मतदाता से बात की और जाना इस बार वोट करने से पहले उनके मन में क्या चल रहा है। वैभव का सबसे पहला सवाल था कि रायपुर किन मुद्दों पर वोट करने वाला है। इसके जवाब में लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली। किसी ने कहा कि चुनाव का मुद्दा विकास रहेगा। लोगों का

Read More

अमृतसर हादसे के बाद जागा रेल प्रशासन दिए निर्देश-

अमृतसर हादसे के चार दिन बाद रेल प्रशासन को सुरक्षित ट्रेन चलाने के मैन्युअल याद आए हैं। रेलवे ने जारी आवश्यक संरक्षा निर्देश में स्पष्ट किया है कि ड्राइवर पटरी के आसपास भीड़ नजर आने पर ट्रेन की रफ्तार कम रखें। रेल संरक्षा कर्मियों जैसे गार्ड, गेटमैन, कीमैन, स्टेशन मास्टर सहित आरपीएफ को पटरियों पर जमा भीड़ अथवा पटरी के आसपास होने वाले आयोजन की अविलंब सूचना देने की कड़ी हिदायत दी गई है। रेलवे ने 23 अक्तूबर को जारी अपने संरक्षा निर्देश में अमृतसर ट्रेन हादसे में मृतकों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न

Read More

मद्रास हाईकोर्ट ने 18 बागी विधायकों की अयोग्यता को बरकरार रखा,

मद्रास हाईकोर्ट ने आज (गुरुवार) ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (AIADMK) के 18 अयोग्य घोषित किए गए विधायकों के मामले में अहम फैसला सुनाया। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु के स्पीकर के फैसले को बरकरार रखा है। हाईकोर्ट के फैसले के बाद टीटीवी दिनाकरन ने बताया कि यह हमारे लिए झटका नहीं है। यह एक अनुभव है, हम स्थिति का सामना करेंगे। 18 विधायकों के साथ बैठक के बाद इसके लेकर आगे कुछ तय किया जाएगा। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त किए गए तीसरे जस्टिस एम सत्यनारायण ने 12 दिनों तक दोनों पक्षों की सुनवाई करने के बाद 31 अगस्त को अपना फैसला रिजर्व रख

Read More

सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के घर के बाहर छिपे 4 ‘संदिग्ध’ हिरासत में लिए गए

सीबीआई चीफ आलोक वर्मा के आवास के बाहर से गुरूवार की सुबह उनके पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर्स (पीएसओ) ने चार संदिग्ध लोगों को वहां पर घूमते हुए हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों ने अपनी पहचान इंटेलिजेंस ब्यूरो के अधिकारी के तौर पर दी है, जिनका नाम है- प्रशांत कुमार, विनीत कुमार गुप्ता, अजय कुमार और धीरज कुमार सिंह। उन सभी ने अपनी पहचान के तौर पर सीजीएचएस और आधार कार्ड दिए हैं। एक अधिकारी ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया- “संदिग्ध के पास से जो पहचान सबूत के तौर पर दी गई है उससे यह साफ

Read More

BIGG BOSS 12: कैप्टेंसी को लेकर दीपक-उर्वशी के बीच हुई बहस,

बिग बॉस में अब हंगामे होने शुरू हो गए हैं। हाल ही में शो में पोल्ट्री फार्म टास्क हुआ जो अभी आधा बाकी है। दीपक ठाकुर अभी तक सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन इसी बीच उनकी अपनी पार्टनर उर्वशी से थोड़ी बहस हो गई। टास्क का नाम बीबी पोल्ट्री है और इस दौरान टास्क के लिए गार्डन एरिया को पॉल्ट्री फार्म में बदला गया है। टास्क कुछ ऐसा है कि एक मुर्गी रखी गई है जो कि समय-समय पर अंडा देगी, जो भी पोल्ट्री फार्मर अंडे को उठाकर एक दुकानदार को बेचेगा, वो अपने विरोधी का पुतला मांगकर उसे

Read More

कोई सबूत नहीं है लेकिन शरणार्थियों के काफिले में शामिल हो सकते हैं आतंकी:

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा कि होंडुरास से अमेरिका की ओर बढ़ रहे हजारों शरणार्थियों के काफिले में आतंकवादी भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने कहा है कि उनके पास इससे जुड़ा कोई सबूत अभी नहीं है। ट्रंप ने एक दिन पहले ही दावा किया था कि पश्चिम एशिया के लोग और एमएस-13 अपराधी गिरोह के सदस्य लैटिन अमेरिकी देशों से अमेरिका आ रहे शरणार्थियों के काफिले का हिस्सा हैं। व्हाइट हाउस में ट्रंप ने संवाददाताओं से कहा, ”इस बात का कोई सबूत नहीं है। लेकिन संभव है कि आतंकवादी शरणार्थी काफिले के भीतर मौजूद

Read More

खशोगी हत्या मामला:

दुनिया के विभिन्न देशों के शक्तिशाली समूह जी-7 ने मंगलवार को सऊदी अरब से पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या मामले की जांच तुर्की के साथ मिलकर विस्तृत, विश्वसनीय, पारदर्शी और तेजी से कराए जाने की मांग की। कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों तथा यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधियों ने कड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि सऊदी अरब का खशोगी की हत्या की पुष्टि करना पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही की तरफ उठाया गया एक कदम है। बयान में कहा गया, “ हालांकि सऊदी अरब के स्पष्टीकरण में कई सवालों के जवाब नहीं दिए गए

Read More

पुलिस की थ्योरी, अकेले मां नहीं कर सकती बेटे की हत्या

लखनऊ में शनिवार रात हुए अभिजीत यादव उर्फ विवेक की हत्या में पुलिस ने भले ही उसकी मां मीरा यादव को जेल भेज दिया है। लेकिन, पुलिस अभी भी वारदात में किसी और के शामिल होने की थ्योरी पर तफ्तीश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि कोई 55 वर्षीय महिला 22 वर्षीय नौजवान युवक को अकेले नहीं मार सकती है। ऐसे में पुलिस मीरा यादव के बड़े बेटे अभिषेक, सौतेले पुत्र पूर्व विधायक आशीष यादव समेत अन्य संदिग्ध लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने हत्या के अलावा साक्ष्य छुपाने

Read More

पत्नी अमृता के सेल्फी विवाद पर क्या बोले महाराष्ट्र सीएम फड़नवीस

मुंबई-गोवा क्रूज शिप पर सेल्फी लेकर विवादों में आयी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस की पत्नी अमृता फड़नवीस मीडिया की सुर्खियों में छाई रहीं। लेकिन, मंगलवार को सीएम फड़नवीस ने पूरे विवादों पर बोलते हुए यह साफ कर दिया कि वह व्यक्तिगत तौर पर स्वतंत्र हैं और यह उनका अपना फैसला था। एक टेलीविज़न कार्यक्रम के दौरान फड़नवीस ने कहा- “मेरी पत्नी व्यक्तिगत तौर पर स्वतंत्र है और अपनी समझ के हिसाब से वो कार्य करती हैं। उनकी अपनी विचारधारा है। क्या मुझे उन्हें लेकर आना चाहिए था?” उन्होंने कहा कि जब अमृता एक सुरक्षित जगह पर सेल्फी ले रही थीं उस समय कुछ संकीर्ण

Read More

पत्नी ने दिया बच्ची को जन्म

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शहीद लांस नायक रणजीत सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव ले जाया गया। मंगलवार को पैतृक गांव में शहीद के अंतिम संस्कार से कुछ घंटे पहले उनकी पत्नी ने एक बच्ची को जन्म दिया। यह दंपति की पहली संतान है जो करीब 10 साल इंतजार के बाद हुई। लांस नायक सिंह जम्मू कश्मीर लाईट इंफैंट्री के उन तीन जवानों में एक थे जो रविवार को राजौरी जिले के सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी घुसैपैठियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गये थे। मुठभेड़ में दो सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठिये,

Read More

Scroll Up