किसानों को कृषि यंत्र लेने में अब सुविधा होगी। कृषि यंत्र अनुदान योजना के लिए एक अरब 60 करोड़ की मंजूरी मिल गई। शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस अनुदान के प्रस्ताव पर मुहर लगी। राज्य में कृषि यंत्रीकरण योजना के तहत किसानों को कृषि यंत्र अनुदान देने का निर्णय लिया गया है। राज्य की इस योजना में 160 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अनुदान की राशि मंजूर होने के बाद राज्य के किसान अब अनुदान पर कृषि यंत्र ले सकेंगे। कैबिनेट ने कुल आठ एजेंडे पर मुहर लगाई। इसमें केंद्र प्रायोजित पीएम
Author: admin
यूपी के नोएडा में एपीजे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पिलर से टकरा गई है जिसमें दर्जनभर बच्चे घायल हो गए है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर है। बताया जा रहा है कि अंडर पास पर भारी मात्रा में बालू रेत पड़ी हुई थी जिसकी वजह से हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुबह आठ बते नोएडा के थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के रजनीगंधा अंडरपास पर एपीजे स्कूल की बस अनियंत्रित होकर पिलर से जा टकराई। जब यह हादसा हुआ तो स्कूल बस में कई बच्चे सवार
आज पीएम के क्षेत्र में तो केशव मौर्य फूलपुर में चलाएंगे बाइक सीएम योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शनिवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाइक चलाएंगे। मुख्यमंत्री भाजपा की कमल संदेश बाइक रैली के तहत वाराणसी में बाइक लेकर लोकसभा केन्द्र तक पहुंचेंगे। इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पाण्डेय अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर, डा. दिनेश शर्मा लखनऊ और भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल कन्नौज में बाइक चलाएंगे। भारतीय जनता पार्टी की कमल संदेश रैली में हर बूथ से कम से कम पांच बाइक पर सवार होकर भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा केंद्रों पर पहुंचेंगे। 17 नवम्बर को 80 लोकसभाओं के हर
हिन्दू महिला नेता की गिरफ्तारी के बाद केरल में बुलाया गया बंद
केरल में हिन्दू अइक्या वेदी की प्रसिडेंट केपी शशिकला की शनिवार तड़के हुई गिरफ्तारी के बाद सबरीमाला कर्मा समिति ने राज्य में बंद का आह्वान किया है। यह समिति उनका मातृत्व संगठन है जो सुप्रीम कोर्ट की तरफ से सभी आयुवर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश की इजाजत के खिलाफ भारी विरोध कर रहे हैं। करीब 50 से ज्यादा उम्र की शशिकला दर्शन के लिए आई थी लेकिन उन्हें रोक दिया गया। निषेधाज्ञा तोड़ने के आरोप में उन्हें तड़के करीब 2 बजे गिरफ्तार किया गया। सुबह छह बजे से 12 घंटे के घंटे के लिए बुलाए गए बंद के बाद ऐसा माना जा
उपेंद्र कुशवाहा को अमित शाह से नहीं मिला मिलने का समय
रालोसपा प्रमुख केन्द्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का प्रयास सफल नहीं हुआ। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। सूत्र बताते हैं कि उसके बाद उन्होंने लगभग एक बजे दिन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन चुनाव में व्यस्त होने के कारण उनका भी समय नहीं मिला। ऐसे में अब उनके एनडीए में बने रहने पर संशय और गहरा हो गया है। हालांकि पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुशवाहा शनिवार की सुबह आठ बजे पटना की फ्लाइट पकड़ने तक शाह के संवाद का इंतजार किया। भाजपा और रालोसपा के बीच चल रहे
एक गोली छह महीने में छह किलो वजन करेगी कम
वजन घटाने की कोशिशों में जुटे लोगों के लिए एक खुशखबरी है। मोटापे पर काबू पाने के लिए अब आपको न तो जिम में घंटों पसीना बहाना होगा, न ही पसंदीदा मिठाई या फास्टफूड से दूरी बनाने की जरूरत पड़ेगी। खाने से पहले महज एक गोली गटकने पर छह महीने में छह किलोग्राम से ज्यादा वजन घट जाएगा। लुइसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के सहयोग से एक अमेरिकी कंपनी ने ‘जेलेसिस-100′ नाम की ऐसी गोली तैयार की है, जो पेट में पहुंचने के चंद सेकेंड के भीतर जेल का रूप अख्तियार कर लेती है। इससे व्यक्ति को पेट भरा-भरा महसूस
दादरी में महिला की गोली मारकर हत्या
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को गुरुवार सुबह दो युवकों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान संध्या के रूप में हुई है। थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राम सेन सिंह ने बताया कि दादरी कस्बे में संध्या नामक महिला अपने दो बच्चों के साथ रहती थी। दो दिन से उनके घर पर दो लड़के प्लॉट देखने के बहाने आ रहे थे। उनकी गतिविधियों पर संदेह होने पर संध्या
सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी लेने की लगी होड़,
राजधानी दिल्ली सिग्नेचर ब्रिज पर किन्नरों का एक शर्मसार करने वाला वीडियो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार किन्नर कपड़े उतारकर नाचते हुए अश्लील हरकते करते नजर आ रहे हैं। जिसके चलते ब्रिज से गुजरने वाले लोग शर्मसार होते दिख रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इस वीडियो पर कोई टिप्पणी से इंकार कर दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट पर वायरल इस वीडियो को दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें चार किन्नर स्कूटी से सिग्नेचर ब्रिच पर पहुंचे थे।
ज्वैलरी शॉप में लूट मामले में 5 बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज
गाजियाबाद जिले के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े प्रेम श्री ज्वैलर्स के यहां हुई दो करोड़ रुपये के आभूषण की लूट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर पांच अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि मामले के जल्द खुलासे के लिए एल्फा, बीटा, गामा के साथ-साथ क्राइम ब्रांच व थाने की टीम को लगाया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शोरूम के अलावा आस-पास के इलाके में भी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उन्होंने बताया कि
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम परिसर में एथलीट ने किया सुसाइड
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले 18 साल के एथलीट पालिंदर चौधरी ने राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में कथित तौर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम की एथलेटिक्स एकैडमी के छात्रावास के कमरे में चौधरी अपने पंखे से लटकते मिले। साइ की महानिदेशक नीलम कपूर ने कहा, ‘घटना हमारे परिसर में हुई है इसलिए हमने विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। साइ सचिव स्वर्ण सिंह छाबड़ा जांच समिति की अगुआई करेंगे और जांच पूरी करने के लिए एक हफ्ते का
