कानपुर सेंट्रल देश का सबसे गंदा स्टेशन है। इसका खुलासा खुद रेलवे के एक सर्वे में हुआ है। यह हाल तब है, जब इस स्टेशन पर सालाना 20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि साफ-सफाई पर खर्च होती है। यह रिपोर्ट सीधे-सीधे बता रही है कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। खुद प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र का वाराणसी जंक्शन देश का चौथा सबसे गंदा स्टेशन है। रेलवे ने इंटरेक्टिव वाइस रेस्पांस सिस्टम (आईवीआरएस) के माध्यम से बीती 11 से 17 मई के बीच यह सर्वे कराया। इसके लिए आईआरसीटीसी की
Author: admin
कोर्ट ने सुनाया फैसला
बोधगया सीरियल बम ब्लास्ट मामले में फैसला आ गया है. NIA कोर्ट ने सभी आरोपियों को दोषी ठहराया है. सजा की बिंदुओं पर 31 मई को सुनवाई होगी. मामले में आरोपी बनाये गए. इंडियन मुजाहिदीन के अजहर कुरैशी, इम्तियाज अंसारी, मोजिबुल्लाह अंसारी, हैदर अली और उमर सिद्दीकी सभी को कोर्ट ने गुनाहगार करार दिया है. इस मामले में 90 लोगों ने गवाही दी है विशेष लोक अभियोजक के अनुसार हैदर अली ने इस घटना को अंजाम देने का षड्यंत्र रचा था जिसमें उमेर और अजहर शामिल था। हैदर अली प्रतिबंधित सिमी का सक्रिय सदस्य था। वह रांची में रहकर संगठन
जम्मू-कश्मीर
जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में आतंकवादियों ने एक स्थानीय नागरिक की हत्या कर दी। हाजिन क्षेत्र में मुहम्मद याकूब वागे के घर में गुरुवार देर रात तीन से चार आतंकवादी जबरन घुसे। पुलिस अधिकारी का कहना है कि उन्होंने वागे का गला काट दिया, जिसके मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। दूसरी ओर जम्मू एवं कश्मीर में पुलिस वाहन पर ग्रेनेड हमले में तीन पुलिसकर्मियों और एक स्थानीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने गुरुवार रात लगभग 11 बजे जम्मू बस
14 साल के बच्चे के
चंडीगढ़ से एक 34 साल महिला टीचर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि महिला अपने ही 14 साल स्टूडेंट का शारीरिक शोषण करती थी, जो उसे ट्यूशन पढ़ाती थी। जब बच्चे के माता-पिता को पता चला तो उन्होंने चाइल्डलाइन से संपर्क किया। उसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज की। इस मामले में टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। गुरूवार को टीचर को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, उसके बाद जहां से उसे बाद में जेल भेज दिया गया। बच्चे के साथ टीचर ने खुद को कमरे में बंद
कांग्रेस विधायक विधानसभा पहुंचे
कर्नाटक में एचडी कुमारस्वामी की सरकार आज सदन में बहुमत के लिए शक्तिपरीक्षण कराने वाली है। पर इससे पहले विधानसभा स्पीकर के मुद्दे पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष को शक्तिपरीक्षण से गुजरना होगा। राज्य सरकार के सामने सबसे पहली परीक्षा विधानसभा अध्यक्ष के निर्वाचन की होगी, जिसके लिए बीजेपी ने भी ताल ठोंक दी है। कांग्रेस से अध्यक्ष पद के लिए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष केआर रमेश कुमार में गुरुवार को अपना नामांकन भरा है, जबकि बीजेपी की तरफ से पूर्व मंत्री सुरेश कुमार ने भी इस पद के लिए अपना पर्चा दाखिल कर दिया है। 11:30 AM- कर्नाटक कांग्रेस
पार्टनर के मोटापे से आपको हो सकता है डायबिटीज!
आपके साथी का बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) आपमें मधुमेह होने के खतरे का अनुमान जाहिर कर सकता है। एक अध्ययन के मुताबिक ऐसे पुरुषों में मधुमेह होने का खतरा ज्यादा होता है जिनकी पत्नियां मोटापे से ग्रस्त होती हैं। डेनमार्क की यूनिवर्सिटी ऑफ कोपनहेगन एंड आरहस यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इन परिणामों तक पहुंचने के लिए 3,649 पुरुषों और 3,478 महिलाओं के डेटा की पड़ताल की। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक वैश्विक स्तर पर करीब 42 करोड़ 20 लाख वयस्क मधुमेह से पीड़ित हैं और इस बीमारी के चलते 15 लाख मौतें होती हैं। शोधकर्ता जेनी नीलसन ने कहा
भारत में अरबपतियों की संख्या होगी 3 गुनी,
भारत में अगले एक दशक में अरबपतियों की संख्या तीन गुना होगी। एफ्रोएशिया बैंक ग्लोबल वेल्थ माइग्रेशन रिव्यू की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में अभी देश में 119 अरबपति हैं और यह संख्या 2027 तक बढ़कर 357 हो जाएगी। वर्ष 2027 तक अमेरिका में सबसे ज्यादा अरबपति (884) और उसके बाद चीन में 697 अरबपति होंगे। अरबपति या बिलिनेयर उन व्यक्तियों को कहा जाता है जिनकी संपत्ति एक अरब डॉलर या इससे ज्यादा होती है। इन देशों में भी धनकुबेर बढ़ेंगे दुनिया के जो दूसरे देश अरबपतियों की होड़ में शामिल होंगे, उनमें
आंद्रे रसेल ने अकेले दम पर पलटा था मैच
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन के एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स (केकेआर) ने राजस्थान रॉयल्स को 25 रनों से हराया। आंद्रे रसेल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रसेल ने मैच का रुख बदलने वाली पारी खेलते हुए 25 गेंद पर 49 रन ठोके और ये रन मैच में निर्णायक भी साबित हुए। राजस्थान के खिलाफ केकेआर की शुरुआत बहुत ही खराब थी, 51 रन तक चार विकेट गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद कप्तान दिनेश कार्तिक (38 गेंद पर 52 रन) और शुभमन गिल (17 गेंद पर 28 रन) ने मिलकर पारी को संभाला। इसके
हार से निराश राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे,
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें सीजन में एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राईडर्स (केकेआर) के खिलाफ 25 रनों की हार के साथ ही राजस्थान रॉयल्स का सफर खत्म हो गया। राजस्थान रॉयल्स ने ईडन गार्डन्स मैदान पर आखिरी मैच 2008 में जीता था और इस मैदान पर उनकी हार का सिलसिला जारी रहा। मैच के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे काफी निराश नजर आए। उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘बहुत निराश हूं इस हार से और वो भी तक जब हमने चार-पांच विकेट उनके जल्दी गिरा दिए थे। दिनेश कार्तिक और शुभमन गिल की साझेदारी और आंद्रे रसेल का ड्रॉप
‘मेंटल है क्या’ इस भूमिका में नजर आएंगी अमायरा दस्तूर,
कंगना रनौत और राज कुमार राव की अपकमिंग फिल्म ‘ मेंटल है क्या ’ की शुटिंग शुरू हो गई है। इस फिल्म में कंगना-राज कुमार राव के अलावा अमायरा दस्तूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाली हैं। फिल्मी गलियारों में अमायरा को लेकर दो तरह की चर्चाएं हैं । एक तो यह कि वह राजकुमार राव के अपोजिट नजर आएंगी या तो राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आने वाली हैं। अमायरा इस फिल्म में एक साधारण लड़की की भूमिका में देखी जा सकती हैं। अमायरा किस भूमिका में देखीं जाएंगी इस बात की कोई सुचना नहीं हैं लेेकिन कहा
